Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Tata Trusts Proposes Restructuring To Keep Tata Sons Unlisted
    • China To Cut US Farm Tariffs, Excludes Soybeans
    • India Joins SCO Preparatory Meeting in Pakistan Amid Tensions
    • Ramayana Part One Posters Receive Enthusiastic Fan Response
    • The Vvaan Gives Sidharth Malhotra Biggest Opening in 11 Years
    • Avengers: Endgame Encore Tops Global Box Office
    • Essar Group To Invest $15 Billion In US Steel Plant
    • Chelsea Target Martínez
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Khabar India
    Khabar India Banner
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Khabar India
    You are at:Home » बीजेपी सरकार में मेडिकल का हब बन गया है यूपी, मऊ और शामली में स्थापित होंगे प्राइवेट हॉस्पिटल: सीएम योगीआदित्यनाथ

    बीजेपी सरकार में मेडिकल का हब बन गया है यूपी, मऊ और शामली में स्थापित होंगे प्राइवेट हॉस्पिटल: सीएम योगीआदित्यनाथ

    0
    By Harish Tiwari on July 12, 2023 National, UP/STATES

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि विगत 06 वर्षों में उत्तर प्रदेश सरकार ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन किये हैं। आज इसी कड़ी में 02 नये मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए एम0ओ0यू0 कार्यक्रम सम्पन्न हुए है। यह दोनों संस्थान प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों, पूर्वी उत्तर प्रदेश के मऊ तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली में स्थापित हो रहे हैं। यह प्रदेश की नयी उपलब्धि है।

    मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर मिशन निरामयाः के तहत क्वॉलिटी काउंसिल ऑफ इण्डिया द्वारा नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संस्थानों की रेटिंग एवं जनपद मऊ तथा शामली में निजी मेडिकल कॉलेजों की स्थापना हेतु अनुबन्ध के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। मुख्यमंत्री जी के समक्ष जनपद मऊ तथा जनपद शामली में पी0पी0पी0 मोड पर स्थापित किये जाने वाले मेडिकल कॉलेजों के लिए पी0पी0पी0 पार्टनर के साथ कंशेसन एग्रीमेण्ट पर हस्ताक्षर किया गया। उन्होंने मिशन निरामयाः के तहत क्वाॅलिटी काउंसिल ऑफ इण्डिया द्वारा करायी गयी नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संस्थानों की रेटिंग की पुस्तिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री जी ने नर्सिंग एवं पैरामेडिकल की गुणवत्ता के सुधार हेतु संचालित ‘मेण्टर-मेण्टी’ कार्यक्रम के अन्तर्गत 08 नई मेण्टर संस्थाओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किये। मुख्यमंत्री जी ने नर्सिंग तथा पैरामेडिकल संस्थानों की रेटिंग प्रदर्शित करने वाली वेबसाइट https://ratings.upsmfac.org.

    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2017 के पूर्व प्रदेश में मात्र 12 मेडिकल काॅलेज थे। आज उत्तर प्रदेश के 45 जनपदांे में सरकारी मेडिकल काॅलेज संचालित हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की ‘एक जनपद एक मेडिकल काॅलेज’ की परिकल्पना को साकार करते हुए 16 असेवित जनपदों में मेडिकल काॅलेज का निर्माण किया जा रहा है, इनमें 14 सरकारी तथा 02 मेडिकल कॉलेजों का निर्माण पी0पी0पी0 मोड पर किया जा रहा है। गत वर्ष जनपद महराजगंज तथा सम्भल में नये मेडिकल कॉलेज की स्थापना की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया था। आज पी0पी0पी0 मोड पर जनपद मऊ व शामली में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के कार्य आगे बढ़ाए जा रहे हैं।

    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज से 06 वर्ष पूर्व जनपद शामली तथा मऊ की पहचान दूसरे रूप में थी। जनपद मऊ में लोग माफिया से भयभीत होते थे। जबकि जनपद शामली पलायन के लिए जाना जाता था। इन दोनों जनपदों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना एक स्वप्न था, जो आज हकीकत बन रहा है। यह एक उपलब्धि है। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा जनपद मऊ में राजीव सामाजिक शिक्षा सेवा संस्थान एवं जनपद शामली में ज्ञान चेतना एजुकेशनल सोसायटी को मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए बधाई देते हुए कहा कि समयबद्ध रूप से इन मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की जाएगी। यह मेडिकल कॉलेज चिकित्सा शिक्षा के साथ ही दोनों जनपदों के सभी नागरिकों को गुणवत्ता युक्त चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे।

    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नर्सिंग व पैरामेडिकल के क्षेत्र में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए क्वॉलिटी काउंसिल ऑफ इण्डिया का चयन किया गया है। इसके लिए विगत वर्ष मिशन निरामयाः की शुरुआत की गयी थी। आज यह देश में अग्रणी भूमिका निभाते हुए ब्राण्ड बना है। स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में नर्सिंग व पैरामेडिकल बैकबोन का काम करता है। पहले प्रदेश में नर्सिंग व पैरामेडिकल का क्षेत्र उपेक्षित था। इनमें इंफ्रास्ट्रक्चर तथा फैकल्टी की सुविधाएं नहीं थीं। प्रदेश की स्टेट मेडिकल फैकल्टी बीमार थी। इस दृष्टि से मिशन निरामयाः की शुरुआत अत्यन्त महत्वपूर्ण थी। आज इसके परिणाम हमारे सामने हैं।

    इसके अन्तर्गत 12 संस्थानों को मेण्टर संस्थाओं के रूप में चयनित किया गया। इन्होंने अन्य संस्थाओं का मार्गदर्शन किया। क्वाॅलिटी काउंसिल आॅफ इण्डिया द्वारा प्रदेश के सभी नर्सिंग व पैरामेडिकल संस्थानों की रेटिंग तय की गयी। इससे नर्सिंग व पैरामेडिकल के क्षेत्र में अच्छे संस्थानों के चयन के माध्यम से युवाओं के लिए इस क्षेत्र में कैरियर बनाने के अवसर मिले। आज 08 नई मेण्टर संस्थाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया जा रहा है। यह भी मिशन निरामयाः के साथ जुड़कर कार्य करेंगी। यह संस्थान अन्य संस्थानों के लिए मानक का कार्य करेंगे।

    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश की 25 करोड़ की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अच्छे चिकित्सकों के साथ ही नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका है। मिशन निरामयाः के माध्यम से यह कार्य सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ा रहा है। स्टेट मेडिकल फैकल्टी की पूरी कार्य प्रक्रिया को आॅनलाइन करने का कार्य पूर्णता की ओर बढ़ रहा है। यह अच्छा प्रयास है। आने वाले समय में स्टेट मेडिकल फैकल्टी का कायाकल्प हो जाएगा।

    हमारा फोकस होना चाहिए कि जो मेडिकल काॅलेज, नर्सिंग तथा पैरामेडिकल कॉलेज मानक पूरा करते हों, उन्हें समय पर मान्यता दी जाए, जिससे वह समय पर प्रवेश की प्रक्रिया से जुड़ सकें। उन्हें ऑनलाइन तथा सेल्फ सर्टिफिकेशन के माध्यम से शासन की सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो। जो संस्थाएं मानक को पूरा नहीं करती हों, उन्हें व्यवस्था से बाहर किया जाना चाहिए। किसी भी युवा के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए।

    मुख्यमंत्री जी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि मेडिकल एजुकेशन के साथ ही, नर्सिंग तथा पैरामेडिकल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हुए हम देश में अग्रणी संस्थानों की स्थापना करने में सफल होंगे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन हुआ है। मुख्यमंत्री जी प्रदेशवासियों को गुणवत्तायुक्त तथा सस्ती चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री जी का मानना है कि प्रदेश के सभी मेडिकल काॅलेजों के साथ नर्सिंग व पैरामेडिकल संस्थान भी होने चाहिए। नर्सिंग व पैरामेडिकल के क्षेत्र में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में मिशन निरामयाः की शुरुआत की गयी है।

    ज्ञातव्य है कि जनपद मऊ तथा जनपद शामली में प्रत्येक स्थान पर निजी निवेशकर्ता द्वारा लगभग 250 करोड़ रुपये के निवेश से एक निजी मेडिकल काॅलेज स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री मयंकेश्वर शरण सिंह, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री आलोक कुमार, महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा श्रीमती किंजल सिंह, के0जी0एम0यू0 के वाॅइस चांसलर ले0 जनरल डाॅ0 विपिन पुरी, सूचना निदेशक श्री शिशिर सहित चिकित्सा शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, मेण्टर के रूप में चयनित संस्थानों के प्रतिनिधि, क्वॉलिटी काउंसिल ऑफ इण्डिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Harish Tiwari

    Related Posts

    SC To Hear Plea Against Vijay’s Visit To Karur Victims

    Ram Temple Trust To Appoint CEO After Donation Row

    Rain To Continue In Kolkata As Depression Brings Heavy Showers

    • Facebook 99K
    • Twitter 1.5K
    • YouTube 370
    • Popular
    • Video
    • Pvt Sector
    September 29, 2026

    Tata Trusts Proposes Restructuring To Keep Tata Sons Unlisted

    September 29, 2026

    China To Cut US Farm Tariffs, Excludes Soybeans

    September 29, 2026

    India Joins SCO Preparatory Meeting in Pakistan Amid Tensions

    July 23, 2025

    PM Narendra Modi Interacts With Media On The First Day Of Monsoon Session Of Parliament

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Gets A Rousing Welcome By Indian Community In Paris, France

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Attends Dinner Hosted By French President In Paris

    August 27, 2026

    Chelsea Target Martínez

    July 8, 2026

    Messi Inspires Argentina’s Stunning Comeback Against Egypt

    July 8, 2026

    Mbappé Slams Racist Remarks By Paraguayan Senator

    Company
    Company
    Recent Posts
    • Tata Trusts Proposes Restructuring To Keep Tata Sons Unlisted
    • China To Cut US Farm Tariffs, Excludes Soybeans
    • India Joins SCO Preparatory Meeting in Pakistan Amid Tensions
    • Ramayana Part One Posters Receive Enthusiastic Fan Response
    • The Vvaan Gives Sidharth Malhotra Biggest Opening in 11 Years
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Copyright © 2017 khabarindia.in. About / Privacy Policy / Terms and Condition / Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.