5 किमी पैदल पहुंचे BJP नेता राकेश नैनवाल
डबल इंजन सरकार का असर: पहाड़ों में पहुंची बिजली
नैनीताल, 27 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड के नैनीताल विधानसभा के अंतर्गत आने वाले एक दूरस्थ क्षेत्र में गोरिया देव ग्राम में आजादी के 78 साल बाद पहली बार बिजली पहुंची।
यहां के लोग आज तक बिना रोशनी के जीवन यापन कर रहे थे। यह पल सिर्फ एक सुविधा मिलने का नहीं, बल्कि दशकों के इंतजार के खत्म होने का था।
इस खास मौके पर BJP पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल खुद पांच किलोमीटर का कठिन पैदल सफर तय कर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक दौरा नहीं, बल्कि एक संकल्प था कि जब तक इस घर में रोशनी नहीं पहुंचेगी, तब तक वह खुद वहां जाकर इस खुशी को साझा नहीं करेंगे।
श्री नैनवाल ने कहा कि यह कार्य उनकी ही सरकार के प्रयासों से संभव हो पाया है। उन्होंने नैनीताल के सांसद अजय भट्ट का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि सांसद निधि के माध्यम से इस कठिन इलाके में बिजली पहुंचाना संभव हो सका।
इस योजना के तहत भूपाल सिंह नेगी, गोबिंद सिंह नेगी और राम सिंह नेगी के घरों तक बिजली पहुंचाई गई, जो लंबे समय से अंधेरे में जीवन यापन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक गांव की कहानी नहीं, बल्कि उन हजारों गांवों की उम्मीद है, जो अब भी विकास की मुख्यधारासे जुड़ने का इंतजार कर रहे हैं।
