Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CDSL IPF Launches Multilingual Investor Education Film With Amar Chitra Katha
    • Ilesha Singh Marks Her Debut With A Graceful Kuchipudi Rangapravesham At Kamani Auditorium
    • Experience Everyday Comfort with Voltas Water Heaters
    • Messi Inspires Argentina’s Stunning Comeback Against Egypt
    • Rupee Ends Lower At 95.38 Against U.S. Dollar
    • U.S. Strikes Iran After Hormuz Ship Attacks
    • What To Expect From The 2026 NATO Summit In Turkey
    • Gadkari Defends E20 Fuel, Challenges Critics
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Khabar India
    Khabar India Banner
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Khabar India
    You are at:Home » डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार रही है मोदी सरकार-सीएम योगी आदित्यनाथ
    CM Yogi Adityanath

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार रही है मोदी सरकार-सीएम योगी आदित्यनाथ

    0
    By Harish Tiwari on July 6, 2023 National, PMO, UP/STATES, UTTRAKHAND/HIMANCHAL

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयन्ती के अवसर पर आज यहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय के परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा के सम्मुख चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

    कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारत माता के महान सपूत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पूरा जीवन भारत और भारतीयता तथा देश की एकात्मकता, अखण्डता एवं मानवता के कल्याण के लिए समर्पित था। डा. मुखर्जी ने देश की आजादी के आन्दोलन में सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया था। वे प्रख्यात शिक्षाविद भी थे। मात्र 33 वर्ष की आयु में कोलकाता विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय कार्य किए थे। देश की आजादी के पूर्व, बंगाल में अकाल की त्रासदी के दौरान डॉ. मुखर्जी ने मानवता की सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया था।

    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्वतंत्र भारत की पहली सरकार में उद्योग और आपूर्ति मंत्री के रूप में डॉ. मुखर्जी ने स्वतंत्र भारत की औद्योगिक और खाद्य नीति की आधारशिला रखी। वह आज भी एक उदाहरण है। तत्कालीन सरकार की तुष्टीकरण की नीति के कारण डॉ. मुखर्जी ने स्वयं को कैबिनेट से अलग करके भारतीय जनसंघ की स्थापना की तथा उसके प्रथम अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दीं। तत्कालीन सरकार द्वारा देश के संविधान में धारा 370 जोड़कर देश की सम्प्रभुता और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने के कार्यों का डॉ. मुखर्जी ने विरोध किया था। उस समय उन्होंने देश को ‘एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ का नारा दिया था।

    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के भारत की एकात्मकता और अखण्डता के लिए दिए गए बलिदान के लिए देश उनका सदैव स्मरण करेगा। भारत के प्रति उनकी सोच को आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। डॉ. मुखर्जी के संकल्पों को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 05 अगस्त, 2019 को जम्मू कश्मीर में धारा 370 को सदैव के लिए समाप्त कर, वहां लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बहाल करके उसे मजबूती के साथ विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य हुआ है।

    इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री मयंकेश्वर शरण सिंह, विधान परिषद सदस्य श्री भूपेन्द्र सिंह, लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल सहित जनप्रतिनिधिगण, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा, सूचना निदेशक श्री शिशिर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Harish Tiwari

    Related Posts

    SC To Hear Plea Against Vijay’s Visit To Karur Victims

    Ram Temple Trust To Appoint CEO After Donation Row

    Rain To Continue In Kolkata As Depression Brings Heavy Showers

    • Facebook 99K
    • Twitter 1.5K
    • YouTube 370
    • Popular
    • Video
    • Pvt Sector
    August 17, 2026

    CDSL IPF Launches Multilingual Investor Education Film With Amar Chitra Katha

    August 2, 2026

    Ilesha Singh Marks Her Debut With A Graceful Kuchipudi Rangapravesham At Kamani Auditorium

    July 24, 2026

    Experience Everyday Comfort with Voltas Water Heaters

    July 23, 2025

    PM Narendra Modi Interacts With Media On The First Day Of Monsoon Session Of Parliament

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Gets A Rousing Welcome By Indian Community In Paris, France

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Attends Dinner Hosted By French President In Paris

    July 8, 2026

    Messi Inspires Argentina’s Stunning Comeback Against Egypt

    July 8, 2026

    Mbappé Slams Racist Remarks By Paraguayan Senator

    July 7, 2026

    Ronaldo’s World Cup Dream Ends

    Company
    Company
    Recent Posts
    • CDSL IPF Launches Multilingual Investor Education Film With Amar Chitra Katha
    • Ilesha Singh Marks Her Debut With A Graceful Kuchipudi Rangapravesham At Kamani Auditorium
    • Experience Everyday Comfort with Voltas Water Heaters
    • Messi Inspires Argentina’s Stunning Comeback Against Egypt
    • Rupee Ends Lower At 95.38 Against U.S. Dollar
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Copyright © 2017 khabarindia.in. About / Privacy Policy / Terms and Condition / Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.