Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • TATA AIG Introduces MediCare Reserve
    • Voltas Crosses 1 Million AC Sales Milestone In FY 26-27
    • UP Teen Held For Killing Brother’s Family
    • Ammonia Leak At Tamil Nadu Seafood Unit Kills Seven
    • ‘Cockroach Party’ Protest Over NEET Enters Third Day
    • Bengal Budget Focuses On Jobs, Infrastructure and Welfare
    • US, Iran Reach Key Agreements In Switzerland Talks
    • Yamal Stars As Spain Thrash Saudi Arabia
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Khabar India
    Khabar India Banner
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Khabar India
    You are at:Home » रोल मॉडल के तौर पर विकसित होंगे वाराणसी और गोरखपुर के कमिश्नरी ऑफिस-सीएम योगी आदित्यनाथ
    CM Yogi Adityanath
    CM Yogi Adityanath

    रोल मॉडल के तौर पर विकसित होंगे वाराणसी और गोरखपुर के कमिश्नरी ऑफिस-सीएम योगी आदित्यनाथ

    0
    By Harish Tiwari on August 2, 2023 UP/STATES

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में वाराणसी और गोरखपुर में नए एकीकृत कमिश्नरी कार्यालयों के निर्माण के सम्बन्ध में प्रस्तुतिकरण का अवलोकन किया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाराणसी और गोरखपुर के कमिश्नरी कार्यालयों की पहचान आइकॉनिक बिल्डिंग के तौर पर होनी चाहिए। इसे ध्यान में रखकर दोनों कार्यालयों की डिजाइन बनाएं। दोनों कमिश्नरी के भवनों में स्थानीय संस्कृति की झलक दिखाई देनी चाहिए।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दोनों भवनों का निर्माण ऐसा हो जो व्यावहारिक लगे। कार्यालयों के लिए उतनी ही जमीन उपयोग में लें, जितनी आवश्यक हो। जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यालयों को एक जगह पर लाने की योजना है। एकीकृत कमिश्नरी कार्यालय के निर्माण से सभी विभागों की माॅनीटरिंग सुविधाजनक होगी। सभी कार्यालय के एक छत के नीचे होने से जनता को भटकना नहीं पड़ेगा। गोरखपुर और वाराणसी विकास प्राधिकरण इस बात का ध्यान रखें कि दोनों एकीकृत कार्यालयों में कॉन्फ्रेंस हॉल, ओपन ऑफिस, क्यूबिकल ऑफिस और स्टोरेज की व्यवस्था हो। साथ ही इन कार्यालयों में बैंक, जिम, कैफेटेरिया और पार्किंग भी प्राविधान रहे।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों शहरों के विकास प्राधिकरणों को निर्देशित करते हुए कहा कि दोनों ही शहरों में ट्विन बिल्डिंग के रूप में निर्माण कार्य किया जाए। मण्डलीय कार्यालयों में व्यावसायिक और सरकारी भवनों को पृथक-पृथक रखा जा जाए। इसमें एक में सभी सरकारी कार्यालय, जबकि दूसरे भवन का व्यावसायिक उपयोग किया जाए। शिफ्ट कराए गए कार्यालयों की खाली भूमि को ‘मोनेटाइज’ कर व्यवसायिक उपयोग में लाया जाए।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की इस प्रक्रिया को तेजी के साथ आगे बढ़ाया जाए। वाराणसी में भवन निर्माण और डिजाइन बनाने के लिए आई0आई0टी0 बी0एच0यू0 का भी सहयोग लिया जाए। अधिवक्ताओं के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था हो। जनता, अधिकारी, कर्मचारी और अधिवक्ताओं की गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था की जाए। वाहनों के लिए प्रवेश एवं निकास की पृथक-पृथक व्यवस्था होनी चाहिए। वाराणसी और गोरखपुर कमिश्नरी कार्यालयों को हमें एक मॉडल के तौर पर प्रस्तुत करना है। इससे जनता के बीच एक सकारात्मक संदेश जाएगा। भवनों के निर्माण के बाद चरणबद्ध तरीके से गोरखपुर और वाराणसी में सभी कार्यालयों को शिफ्ट किया जाए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Harish Tiwari

    Related Posts

    UP Teen Held For Killing Brother’s Family

    Ammonia Leak At Tamil Nadu Seafood Unit Kills Seven

    Bengal Budget Focuses On Jobs, Infrastructure and Welfare

    • Facebook 99K
    • Twitter 1.5K
    • YouTube 370
    • Popular
    • Video
    • Pvt Sector
    June 23, 2026

    TATA AIG Introduces MediCare Reserve

    June 22, 2026

    Voltas Crosses 1 Million AC Sales Milestone In FY 26-27

    June 22, 2026

    UP Teen Held For Killing Brother’s Family

    July 23, 2025

    PM Narendra Modi Interacts With Media On The First Day Of Monsoon Session Of Parliament

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Gets A Rousing Welcome By Indian Community In Paris, France

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Attends Dinner Hosted By French President In Paris

    June 22, 2026

    Yamal Stars As Spain Thrash Saudi Arabia

    June 21, 2026

    Wahab Laments Pakistan’s Costly Collapse

    June 21, 2026

    Bumrah, Kohli Return For England ODIs

    Company
    Company
    Recent Posts
    • TATA AIG Introduces MediCare Reserve
    • Voltas Crosses 1 Million AC Sales Milestone In FY 26-27
    • UP Teen Held For Killing Brother’s Family
    • Ammonia Leak At Tamil Nadu Seafood Unit Kills Seven
    • ‘Cockroach Party’ Protest Over NEET Enters Third Day
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Copyright © 2017 khabarindia.in. About / Privacy Policy / Terms and Condition / Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.