Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • India’s Seafood Exports Hit Record High
    • India-Oman CEPA Comes Into Force
    • Varanasi To Host BRICS Culture Meeting
    • Education Ministry Honours Tobacco-Free Schools
    • India to Host 13th BRICS Urbanisation Forum
    • Govt Assures Stability Amid West Asia Crisis
    • India Skills Accelerator Charts Future Workforce Roadmap
    • Bengal Cabinet Expansion: 35 Ministers to Take Oath
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Khabar India
    Khabar India Banner
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Khabar India
    You are at:Home » सीएम योगी बोले- यूपी में सरकारी नौकरियों में खत्म हुआ जातिवाद और भाई-भतीजावाद
    CM Yogi Adityanath
    CM Yogi Adityanath

    सीएम योगी बोले- यूपी में सरकारी नौकरियों में खत्म हुआ जातिवाद और भाई-भतीजावाद

    0
    By Harish Tiwari on July 20, 2023 Uncategorized, UP/STATES

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश विगत 06 वर्षां में सतत प्रगति कर रहा है। सभी नवचयनित अधिकारी इसका हिस्सा बन रहे हैं। इसके लिए टीम यू0पी0 ने मेहनत की तथा जिम्मेदारी से कार्य किया है। विगत 06 वर्षां में उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से ऊपर उठकर देश की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। विगत 06 वर्षां में उत्तर प्रदेश की जी0डी0पी0 तथा प्रति व्यक्ति आय लगभग दोगुनी हुई है। प्रदेश 01 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने की ओर अग्रसर है। नीति आयोग के आंकड़े बताते हैं कि विगत 06 वर्षां में उत्तर प्रदेश में साढ़े पांच करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठकर सामान्य जीवन-यापन कर रहे हैं। यह सरकार, प्रशासन, प्रदेश के सभी कार्मिकों तथा आम जनमानस के संकल्प तथा सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

    मुख्यमंत्री जी आज यहां लोक भवन में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत विभिन्न विभागों के लिए चयनित अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 22 नवचयनित अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। कार्यक्रम में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा मिशन रोजगार पर तैयार की गयी एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में कुछ नवचयनित अधिकारियों ने अपने विचार भी प्रस्तुत किये।

    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में मिशन रोजगार के अभिनव कार्यक्रम की श्रृंखला में आज उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न विभागों के लिए नवचयनित अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया जा रहा है। लोक सेवा आयोग ने मात्र 10 महीने में नियुक्ति की इस पूरी प्रक्रिया को सम्पन्न कर निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शुचिता का उदाहरण प्रस्तुत किया है। आज विभिन्न विभागों के लिए कुल 700 पदों के लिए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 06 वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश के नौजवानों के सामने पहचान का संकट था। आज उत्तर प्रदेश पहचान के संकट से उबरा है और विकास की प्रक्रिया के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह शासन-प्रशासन तथा नागरिकों की सामूहिक ताकत का परिणाम है। आप सभी टीम यू0पी0 का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस प्रक्रिया का हिस्सा बनकर आप सभी अधिकारी कार्य करेंगे, तो आपकी पहचान हमेशा बनी रहेगी। इसे बनाये रखने के लिए निरन्तर प्रयास व परिश्रम करना होगा, तभी परिणाम आएंगे। आप सभी अधिकारियों को आम नागरिकों की शासन से अपेक्षा पूरी करने के वाहक के रूप में कार्य करना है।

    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज सभी नवचयनित नये जीवन में प्रवेश कर रहे हैं। आज से पूर्व अधिकांश अभ्यर्थी अपने माता-पिता और अभिभावकों पर निर्भर रहते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। अब उन्हें प्रशिक्षण पूरा करके विभिन्न विभागों में दायित्वों का निर्वहन करने का अवसर प्राप्त होगा। आपके जीवन का एक नया युग प्रारम्भ होने जा रहा है। सभी नवचयनित अधिकारियों के पास 30 से 35 वर्ष का समय अपनी योग्यता और क्षमता का उपयोग कर स्वयं को स्थापित करने तथा समाज के सामने प्रस्तुत करने का अवसर होगा। इसकी नींव अगले वर्षां में आपको तय करनी है। मेहनत तथा ईमानदारी से मजबूत नींव का निर्माण कर आप जीवन्तपर्यन्त आत्मिक संतुष्टि प्राप्त करेंगे। सामान्य नागरिकों से जुड़ी समस्याएं आपके विभागों में आएंगी। आपको अपने पद के अनुरूप व्यावहारिक जीवन का सामना करना है।

    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यदि लोकतंत्र की भावना का सम्मान करते हुए सही तरीके से, सभी नवचयनित अधिकारी अहंकार मुक्त होकर कार्य करें, तो वे अच्छे अधिकारी के रूप में सामने आएंगे और सम्मान के हकदार बनेंगे। लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन होती है। भारत का सामान्य नागरिक इस भाव के साथ जीवन-यापन करता है कि परम पिता परमेश्वर ही विश्व विजेता है। किसी को भी सर्वशक्तिमान होने का भ्रम नहीं पालना चाहिए। आप सभी अधिकारी सामान्य नागरिक के लिए जितना संवेदनशील बनेंगे, उतना ही आपके भविष्य के लिए अच्छा होगा।

    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नियुक्ति की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का जातिवाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद तथा भाई-भतीजावाद नहीं किया गया। विगत 06 वर्षां में प्रदेश के सभी चयन आयोगों और बोर्डां द्वारा प्रत्येक नियुक्ति प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता रखी गयी है। जो योग्य और सक्षम है, वह चयन की प्रक्रिया से जुड़ते हुए, नियुक्ति प्राप्त करेगा। आपको यह अधिकार दिलाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। साथ ही, नागरिकों के भी कुछ अधिकार हैं, जो उन्हें मिलने चाहिए। अपने अधिकारों के लिए नागरिकों को भटकना न पड़े, इसके लिए आप सभी अधिकारी अपने कार्यां में निष्कर्ष पर पहुंचें, तभी आप अपने को साबित कर पाएंगे। इसी से आपकी छवि निर्मित होगी। जहां भी अधिकारी अच्छा कार्य करते हैं, जनता के मन में उनके प्रति साफ-सुथरी छवि बनती है।

    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सभी जनपद तथा सभी गांव महत्वपूर्ण हैं। आप सभी नवचयनित अधिकारी पूरे प्रदेश को अपना गांव व घर समझकर कार्य करना प्रारम्भ करें। आप सभी को प्रदेश की 25 करोड़ जनता के लिए कार्य करते हुए उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरना है और अपने आपको साबित करना है। यदि आप यह करने में सफल होंगे, तो सभी में एक संतुष्टि का भाव होगा। इससे देश व दुनिया में सकारात्मक संदेश जाता है। सभी अधिकारियों के कार्य महत्वपूर्ण हैं। आज सामान्य नागरिक भी विकास की चर्चा करते हुए कुछ नया करने की बात करते हैं। यह उनका अधिकार है। उनके अधिकार की प्राप्ति में आप सभी नवचयनित अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसके लिए आपको अपने स्तर पर सकारात्मक प्रयास करने होंगे। भ्रष्टाचार, जातिवाद तथा भेदभाव विकास के सबसे बड़े बाधक हैं। आप सभी अधिकारियों को इन पर बड़ा प्रहार करने के लिए तैयार होना होगा।

    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज आयुष विभाग में चिकित्साधिकारी के पदों के लिए भी नियुक्ति पत्र दिये जा रहे हैं। देश ने आयुष के क्षेत्र में बहुत प्रगति की है। यह हेल्थ टूरिज्म के लिए नया अवसर उपलब्ध करा रहा है। प्रधानमंत्री जी ने आयुष तथा योग को नयी पहचान और वैश्विक मान्यता दिलायी है। अब आप सभी चिकित्साधिकारियों का दायित्व है कि आयुष विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यां को और गति प्रदान करें। प्रदेश में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेण्टर बनाये जा रहे हैं। इसमें सभी चिकित्साधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। आयुष तथा आयुर्वेद के क्षेत्र में चिकित्सकों के लिए अपार अवसर तथा सम्भावनाएं हैं। इसके लिए सभी को तैयार होना होगा।

    कार्यक्रम को वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना, नगर विकास मंत्री श्री ए0के0 शर्मा तथा आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में नव चयनित अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत समय से नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है तथा उन्हें सुरक्षा प्राप्त हुई है। सभी नव चयनित अधिकारी अपने कर्तव्य का पालन कर्मठता, ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा से करेंगे।

    इस अवसर पर एम0एस0एम0ई0 मंत्री श्री राकेश सचान, राजस्व राज्य मंत्री श्री अनूप प्रधान ‘वाल्मीकि’, नगर विकास राज्य मंत्री श्री राकेश राठौर ‘गुरु’, खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री श्री सतीश चन्द्र शर्मा, मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र, डी0जी0पी0 श्री विजय कुमार, राजस्व परिषद के अध्यक्ष श्री संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव नियुक्ति श्री देवेश चतुर्वेदी, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव राजस्व श्री सुधीर गर्ग, अपर मुख्य सचिव एम0एस0एम0ई0 श्री अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव नियोजन श्री आलोक कुमार, प्रमुख सचिव आयुष श्रीमती लीना जौहरी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह एवं सूचना श्री संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव नगर विकास श्री अमृत अभिजात, सूचना निदेशक श्री शिशिर सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं नवचयनित अधिकारी उपस्थित थे।

    ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 39 डिप्टी कलेक्टर (नियुक्ति विभाग), 93 पुलिस उपाधीक्षक (गृह विभाग), 07 जिला खाद्य विपणन अधिकारी/जिला पूर्ति अधिकारी (खाद्य एवं रसद विभाग), 12 कोषाधिकारी/लेखाधिकारी (वित्त विभाग), 10 अधिशासी अधिकारी श्रेणी-1/सहायक नगर आयुक्त/कर निर्धारण अधिकारी (नगर विकास विभाग), 44 नायब तहसीलदार (राजस्व विभाग), 422 चिकित्साधिकारी (आयुष विभाग), 53 प्राविधिक सहायक/खान अधिकारी/खान निरीक्षक (भू-तत्व एवं खनिकर्म निदेशालय), 05 व्यवस्थाधिकारी/व्यवस्थापक (राज्य सम्पत्ति विभाग) तथा 15 प्रबन्धक/विशेष कार्याधिकारी (खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड) के कुल 700 पदों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Harish Tiwari

    Related Posts

    Varanasi To Host BRICS Culture Meeting

    Bengal Cabinet Expansion: 35 Ministers to Take Oath

    Andhra Pradesh Leads PM-SETU ITI Transformation

    • Facebook 99K
    • Twitter 1.5K
    • YouTube 370
    • Popular
    • Video
    • Pvt Sector
    June 2, 2026

    India’s Seafood Exports Hit Record High

    June 2, 2026

    India-Oman CEPA Comes Into Force

    June 2, 2026

    Varanasi To Host BRICS Culture Meeting

    July 23, 2025

    PM Narendra Modi Interacts With Media On The First Day Of Monsoon Session Of Parliament

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Gets A Rousing Welcome By Indian Community In Paris, France

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Attends Dinner Hosted By French President In Paris

    June 1, 2026

    RCB’s Short-Ball Tactic Crushes Gujarat Titans In Final

    May 30, 2026

    Vinesh Cleared For 53kg Asiad Trials

    May 30, 2026

    Bhuvneshwar Keeps Young Batters In Check

    Company
    Company
    Recent Posts
    • India’s Seafood Exports Hit Record High
    • India-Oman CEPA Comes Into Force
    • Varanasi To Host BRICS Culture Meeting
    • Education Ministry Honours Tobacco-Free Schools
    • India to Host 13th BRICS Urbanisation Forum
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Copyright © 2017 khabarindia.in. About / Privacy Policy / Terms and Condition / Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.