Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Tata Trusts Proposes Restructuring To Keep Tata Sons Unlisted
    • China To Cut US Farm Tariffs, Excludes Soybeans
    • India Joins SCO Preparatory Meeting in Pakistan Amid Tensions
    • Ramayana Part One Posters Receive Enthusiastic Fan Response
    • The Vvaan Gives Sidharth Malhotra Biggest Opening in 11 Years
    • Avengers: Endgame Encore Tops Global Box Office
    • Essar Group To Invest $15 Billion In US Steel Plant
    • Chelsea Target Martínez
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Khabar India
    Khabar India Banner
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Khabar India
    You are at:Home » सीएम योगी ने आम से भरे ट्रकों को दिखाई हरी झंडी, मॉस्को, दुबई व बहरीन को किए जाएंगे एक्सपोर्ट
    CM Yogi Adityanath
    CM Yogi Adityanath

    सीएम योगी ने आम से भरे ट्रकों को दिखाई हरी झंडी, मॉस्को, दुबई व बहरीन को किए जाएंगे एक्सपोर्ट

    0
    By Harish Tiwari on July 14, 2023 National, UP/STATES

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां अवध शिल्पग्राम में उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2023 का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आम महोत्सव के माध्यम से हमारे किसानों और बागवानों की मेहनत व प्रदेश की औद्यानिक फसलों की सम्भावनाओं को देखने, समझने का अवसर प्राप्त हो रहा है। आम महोत्सव प्रदेश के कृषि उत्पादों को देश व दुनिया के बाजार में स्थान दिला रहा है। यह अन्नदाता किसानों की आय को बढ़ाने का एक मंच है। प्रदेश में आम की लगभग 01 हजार प्रजातियां का उत्पादन किया जाता है। इन आमों को जून से अगस्त माह तक प्रदेश सहित देशवासियों व दुनिया के अन्य देशों की मांग के अनुरूप आपूर्ति करने का कार्य किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री जी ने मॉस्को, दुबई व बहरीन को निर्यात किए जाने वाले आम के ट्रकों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके तहत लखनऊ से 02 टन आम मॉस्को, 12 टन आम बहरीन और 01 टन आम दुबई निर्यात किया जा रहा है। उन्होंने उत्कृष्ट आम उत्पादक बागवानों/कृषकों व आम निर्यातकों को सम्मानित किया। साथ ही, उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2023 की स्मारिका का विमोचन किया। ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2023 14 से 16 जुलाई, 2023 तक प्रदेश के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मंशा है कि सरकार अन्नदाता किसानों के उत्पादों को मार्केट उपलब्ध कराए तथा बीज से बाजार तक की दूरी को कम करने का प्रयास करे। प्रदेश सरकार ने विगत 06 वर्षां में फसलों के उत्पादन व कृषि उत्पादों के निर्यात की दिशा में जो सफल प्रयास किए हैं, आज उसके परिणाम लोगों के सामने हैं। प्रदेश सरकार राज्य की औद्यानिक फसलों व कृषि उत्पादों के निर्यात में सहूलियतें व सुविधाएं प्रदान कर रही है। किसानों के उत्पादों को अन्तरराष्ट्रीय बाजार में पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार ने वाराणसी, लखनऊ, अमरोहा व सहारनपुर में पैक हाउस निर्मित कराएं हैं। विगत दिनों वाराणसी पैक हाउस से आम व ताजी सब्जियां दुबई के लिए निर्यात की गयीं। वैश्विक बाजार में हमारे कृषि उत्पादों की बहुत मांग है।

    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषकां, बागवानों, निर्यातकों के साथ मिलकर वैश्विक बाजार में अपने गुणवत्तायुक्त उत्पादों को पहुंचाने की सम्भावनाओं पर लगातार कार्य कर रही है। कृषि उत्पादों व फसलों के निर्यात से हमारे अन्नदाता किसानों की आय को कई गुना बढ़ाने में मदद मिलेगी। 07 से 09 जुलाई, 2023 को रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित ‘आमरस महोत्सव’ में प्रदेश के कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल सम्मिलित हुआ।

    प्रतिनिधिमण्डल ने वहां प्रदेश के आम की प्रजातियों की मांग की सम्भावनाओं को देखा। उत्तर प्रदेश के आम की मांग वहां बहुत ज्यादा है। मॉस्को में 800 रुपये किलो के दाम पर प्रदेश के बागवानों/कृषकों के आम खरीदे जा रहे हैं। हमारे किसानों को प्रति किलो 600 रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हो रहा है, जो यहां के बाजार मूल्य से कई गुना अधिक है। अपने कृषि उत्पादों को खाड़ी देशों व यूरोपीय देशों तक पहुंचाने का यह सबसे अच्छा समय है।

    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमें अपनी औद्यानिक फसलों व अन्य कृषि उत्पादों की वैश्विक सम्भावनाओं की तलाश को तेज करना होगा। वैश्विक बाजार की मांग के अनुरूप वहां अपने कृषि उत्पादों की मात्रा बढ़ानी होगी। अपने दूतावासों के सहयोग से प्रदर्शनियां लगानी होंगी। अन्तरराष्ट्रीय बाजार के अनुरूप अपने कृषि उत्पादों की गुणवत्ता भी सुनिश्चित करनी होगी।

    उद्यान एवं कृषि विपणन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उद्यान विभाग किसानों की आय बढ़ाने, मूल्य संवर्धन करने और उनकी उपज को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के लिए निरन्तर कार्य कर रहा है। विदेश में हमारे आम की बहुत मांग है। प्रदेश सरकार द्वारा कृषि उत्पादों के निर्यात को लगातार बढ़ाया जा रहा है।

    इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह, परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह, महापौर लखनऊ श्रीमती सुषमा खर्कवाल, मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह एवं सूचना श्री संजय प्रसाद सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी व कृषकगण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Harish Tiwari

    Related Posts

    SC To Hear Plea Against Vijay’s Visit To Karur Victims

    Ram Temple Trust To Appoint CEO After Donation Row

    Rain To Continue In Kolkata As Depression Brings Heavy Showers

    • Facebook 99K
    • Twitter 1.5K
    • YouTube 370
    • Popular
    • Video
    • Pvt Sector
    September 29, 2026

    Tata Trusts Proposes Restructuring To Keep Tata Sons Unlisted

    September 29, 2026

    China To Cut US Farm Tariffs, Excludes Soybeans

    September 29, 2026

    India Joins SCO Preparatory Meeting in Pakistan Amid Tensions

    July 23, 2025

    PM Narendra Modi Interacts With Media On The First Day Of Monsoon Session Of Parliament

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Gets A Rousing Welcome By Indian Community In Paris, France

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Attends Dinner Hosted By French President In Paris

    August 27, 2026

    Chelsea Target Martínez

    July 8, 2026

    Messi Inspires Argentina’s Stunning Comeback Against Egypt

    July 8, 2026

    Mbappé Slams Racist Remarks By Paraguayan Senator

    Company
    Company
    Recent Posts
    • Tata Trusts Proposes Restructuring To Keep Tata Sons Unlisted
    • China To Cut US Farm Tariffs, Excludes Soybeans
    • India Joins SCO Preparatory Meeting in Pakistan Amid Tensions
    • Ramayana Part One Posters Receive Enthusiastic Fan Response
    • The Vvaan Gives Sidharth Malhotra Biggest Opening in 11 Years
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Copyright © 2017 khabarindia.in. About / Privacy Policy / Terms and Condition / Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.