Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Tata Trusts Proposes Restructuring To Keep Tata Sons Unlisted
    • China To Cut US Farm Tariffs, Excludes Soybeans
    • India Joins SCO Preparatory Meeting in Pakistan Amid Tensions
    • Ramayana Part One Posters Receive Enthusiastic Fan Response
    • The Vvaan Gives Sidharth Malhotra Biggest Opening in 11 Years
    • Avengers: Endgame Encore Tops Global Box Office
    • Essar Group To Invest $15 Billion In US Steel Plant
    • Chelsea Target Martínez
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Khabar India
    Khabar India Banner
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Khabar India
    You are at:Home » सीएम योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों को दिए आरक्षी पद के नियुक्ति पत्र, 227 बने यूपी पुलिस का हिस्सा
    CM Yogi Adityanath
    CM Yogi Adityanath gave appointment letters to players for post of constable

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों को दिए आरक्षी पद के नियुक्ति पत्र, 227 बने यूपी पुलिस का हिस्सा

    0
    By Harish Tiwari on July 8, 2023 National, Uncategorized, UP/STATES

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि विगत 09 वर्षां में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में खेलों के प्रति नई जागरूकता उत्पन्न हुई है। खेलकूद की गतिविधियों के प्रति युवाओं में नया जज्बा देखने को मिल रहा है। खेलो इण्डिया, फिट इण्डिया मूवमेण्ट एवं सांसद खेल प्रतियोगिताओं ने देश में खेलों के क्षेत्र में नई क्रान्ति की है। इनसे देश में स्वस्थ खेल प्रतिस्पर्धा प्रारम्भ हुई है और सभी होनहार युवा खिलाड़ियों को नया मंच भी मिला है। इसी से प्रेरित होकर आज उत्तर प्रदेश सरकार 227 प्रतिभाशाली तथा कुशल खिलाड़ियों को प्रदेश पुलिस बल तथा प्रशासन का हिस्सा बना रही है।

    मुख्यमंत्री जी आज यहां लोक भवन में निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा कुशल खिलाड़ी कोटे में चयनित 227 आरक्षियों को नियुक्ति पत्र वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। मुख्यमंत्री जी ने 41 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने कुश्ती खिलाड़ी सुश्री दिव्या काकरान को भी नायब तहसीलदार के पद के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

    मुख्यमंत्री जी ने सभी नवचयनित आरक्षियों को बधाई देते हुए कहा कि किसी खिलाड़ी के लिए अपने पारिवारिक दायित्वों के निर्वहन के साथ ही, खेल की तैयारी करना तथा स्वयं को फिट रखना बहुत कठिन होता है। यह एक चुनौती पूर्ण कार्य है। एक खिलाड़ी स्वयं अपने लिए नहीं खेलता, बल्कि खेल में अच्छे प्रदर्शन से खिलाड़ी के गांव, मोहल्ले, जनपद, प्रदेश तथा देश का नाम भी रौशन होता है।

    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों में नियुक्ति का अवसर देने के लिए मांग की जाती थी। राज्य सरकार ने कार्मिक विभाग के शासनादेश में संशोधन के माध्यम से कुशल खिलाड़ियों की विभिन्न विभागों में नियुक्ति प्रक्रिया को आसान बनाया है। यह उत्तर प्रदेश पुलिस बल में खिलाड़ियों की सबसे बड़ी नियुक्ति है, जिसमें एक साथ 227 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है। कुल 479 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, इनमें से 227 का वेरिफिकेशन हो चुका है, जिन्हें नियुक्ति पत्र वितरित किया जा रहा है। इनमें 137 पुरुष तथा 90 महिलाएं हैं। पूर्व में, श्री ललित उपाध्याय को पुलिस उपाधीक्षक तथा श्री विजय यादव को नायब तहसीलदार के रूप में नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है। आज सुश्री दिव्या काकरान को नायब तहसीलदार के रूप में नियुक्ति की प्रक्रिया से जोड़ा गया है।
    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में एक स्वस्थ माहौल बना है। यह समाज को भी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करता है। समाज के अच्छे भविष्य के लिए अपने अतीत की धरोहर पर गौरव की अनुभूति करने, अपने वर्तमान के प्रति सजग रहकर उसे प्रोत्साहित करने तथा लोगों को उचित मंच प्रदान करने की आवश्यकता होती है। वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान मंे रखते हुए तथा भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए आज यहां प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कुल 479 चयनित खिलाड़ियों में से 304 पुरुष तथा 175 महिलाएं हैं। महिलाओं के लिए आरक्षित 20 प्रतिशत स्थानों से कहीं अधिक उन्होंने सफलता प्राप्त की है। राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभागियों में 51 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक, 41 ने रजत पदक तथा 61 ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों में 01 स्वर्ण पदक, 03 रजत पदक तथा 07 कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी हैं। चयनित अभ्यर्थियों में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी भी हैं। इनमें उत्तर प्रदेश से 371, हरियाणा से 39, पंजाब से 11, मध्य प्रदेश से 12, उत्तराखण्ड से 13, दिल्ली से 13, राजस्थान से 07, गुजरात, कर्नाटक, उड़ीसा तथा बिहार से 02-02, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, आन्ध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा केरल से 01-01 खिलाड़ी को स्थान प्राप्त हुआ है।

    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में खेल अवस्थापना सुविधाओं के लिए अच्छे प्रयास प्रारम्भ किये गये हैं। हर ग्राम पंचायत में खेल के मैदान, विकास खण्ड स्तर पर मिनी स्टेडियम तथा समस्त जनपदों में स्टेडियम के निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों में ओपन जिम की स्थापना के कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। युवा कल्याण विभाग के माध्यम से प्रदेश में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सभी ग्राम पंचायतों में युवक मंगल दल तथा महिला मंगल दल का गठन कर उन्हें अब तक 65 हजार स्पोट्र्स किट उपलब्ध करायी जा चुकी हंै। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए उनकी सुविधाओं को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। विभिन्न खेलों से संन्यास ले चुके खिलाड़ियों को कोच के रूप में नियुक्त किया जा रहा है। इन्हंे डेढ़ लाख रुपये प्रतिमाह मानदेय उपलब्ध कराया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पहला राज्य है, जिसने टोक्यो ओलम्पिक के पदक विजेताओं तथा प्रदेश के प्रतिभागी खिलाड़ियों को राजधानी लखनऊ में तथा टोक्यो पैरालम्पिक के प्रतिभागी और पदक विजेता खिलाड़ियों को मेरठ में नकद धनराशि से सम्मानित किया। प्रदेश सरकार द्वारा ओलम्पिक गेम्स (एकल वर्ग) में स्वर्ण पदक पर 06 करोड़ रुपये, रजत पदक पर 04 करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक जीतने पर 02 करोड़ रुपये के पुरस्कार की व्यवस्था की गयी है। ओलम्पिक गेम्स (टीम गेम्स) में स्वर्ण पदक पर 03 करोड़ रुपये, रजत पदक पर 02 करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक जीतने पर 01 करोड़ रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

    एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक पर 03 करोड़ रुपये, रजत पदक पर डेढ़ करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक जीतने पर 75 लाख रुपये प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान किया जाते हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स अथवा विश्वकप से जुड़ी प्रतिस्पर्धाओं में स्वर्ण पदक पर डेढ़ करोड़ रुपये, रजत पदक पर 75 लाख रुपये तथा कांस्य पदक जीतने पर 50 लाख रुपये का पुरस्कार राज्य सरकार द्वारा दिया जाता है। इसी प्रकार सेफ गेम्स के एकल वर्ग तथा टीम गेम्स वर्ग में पदक जीतने पर प्रदेश सरकार की ओर पुरस्कार राशि उपलब्ध करायी जाती है। ओलम्पिक गेम्स में प्रदेश के खिलाड़ियों के प्रतिभाग किये जाने पर प्रोत्साहन स्वरूप 10-10 लाख रुपये और काॅमनवेल्थ गेम्स तथा एशियन गेम्स में प्रतिभाग करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को 05-05 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाता है।

    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अनुशासन के बिना व्यक्ति सफलता प्राप्त नहीं कर सकता है। वही खिलाड़ी सबसे अच्छा होता है, जो अनुशासित होता है। टीम गेम्स में आपसी समन्वय तथा संवाद से हम विपक्षी पर जीत हासिल कर सकते हैं। आप सभी खिलाड़ी उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनने जा रहे हैं। आप अपने खेलकूद को जारी रखते हुए पुलिस बल में इन गतिविधियों को प्रोत्साहित करें। जहां भी आपको जिम्मेदारी दी जाए, वहां खेल के माध्यम से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण बनाएं, जिससे उत्तर प्रदेश पुलिस खेल स्पर्धाओं में देश में अग्रणी स्थान प्राप्त कर सके। यह हमारे नये खिलाड़ियांे को प्रोत्साहित करेगा और आने वाले समय में उन्हें भी पुलिस बल का हिस्सा बनने में मदद करेगा। मुख्यमंत्री जी ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी खिलाड़ी अपने खेल से न सिर्फ अपना, बल्कि प्रदेश, देश तथा पुलिस बल का नाम रौशन करने का कार्य करेंगे।

    कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में तथा मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास हुआ है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में खेलों को व्यवस्थित रूप से स्थापित करते हुए खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के कार्य किये जा रहे हैं। लोगों में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

    खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने तथा उनका मार्ग प्रशस्त करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गये हैं। नीति निर्माण के माध्यम से खेलों के प्रोत्साहन एवं खिलाड़ियोें के कल्याण के लिए कार्य किये जा रहे हैं। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश खेलों का हब बनेगा।

    इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव खेल श्री नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह एवं सूचना श्री संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक श्री विजय कुमार, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष सुश्री रेणुका मिश्रा, स्पेशल डी0जी0 कानून-व्यवस्था श्री प्रशांत कुमार, सूचना निदेशक श्री शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Harish Tiwari

    Related Posts

    SC To Hear Plea Against Vijay’s Visit To Karur Victims

    Ram Temple Trust To Appoint CEO After Donation Row

    Rain To Continue In Kolkata As Depression Brings Heavy Showers

    • Facebook 99K
    • Twitter 1.5K
    • YouTube 370
    • Popular
    • Video
    • Pvt Sector
    September 29, 2026

    Tata Trusts Proposes Restructuring To Keep Tata Sons Unlisted

    September 29, 2026

    China To Cut US Farm Tariffs, Excludes Soybeans

    September 29, 2026

    India Joins SCO Preparatory Meeting in Pakistan Amid Tensions

    July 23, 2025

    PM Narendra Modi Interacts With Media On The First Day Of Monsoon Session Of Parliament

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Gets A Rousing Welcome By Indian Community In Paris, France

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Attends Dinner Hosted By French President In Paris

    August 27, 2026

    Chelsea Target Martínez

    July 8, 2026

    Messi Inspires Argentina’s Stunning Comeback Against Egypt

    July 8, 2026

    Mbappé Slams Racist Remarks By Paraguayan Senator

    Company
    Company
    Recent Posts
    • Tata Trusts Proposes Restructuring To Keep Tata Sons Unlisted
    • China To Cut US Farm Tariffs, Excludes Soybeans
    • India Joins SCO Preparatory Meeting in Pakistan Amid Tensions
    • Ramayana Part One Posters Receive Enthusiastic Fan Response
    • The Vvaan Gives Sidharth Malhotra Biggest Opening in 11 Years
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Copyright © 2017 khabarindia.in. About / Privacy Policy / Terms and Condition / Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.