(AU) मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 77 ईको टूरिज्म साइटों के विकास से सैलानियों को नए अनुभव मिलेंगे। नई ईको टूरिज्म नीति से सरकार को पांच वर्षों में 200 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। इन टूरिज्म साइटों को शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, रामपुर, सोलन, नाहन, हमीरपुर, नालागढ़, धर्मशाला, पालमपुर, चंबा, डलहौजी, नूरपुर और रिकांगपिओ में विकसित किया जा है। इनमें से शिमला में पॉटर हिल, शोघी, कुल्लू में सोलंग नाला और पार्वती घाटी में कसोल के लिए ईको-टूरिज्म ऑपरेटरों का चयन कर लिया गया है। शेष स्थलों का विकास चरणबद्ध तरीके से किया जा…
Author: Aruna Sharma
(AU) उत्तराखंड में आने वाले समय में प्राकृतिक खेती से कपूर की (वैज्ञानिक नाम सिन्नामोमम कैंफोरा) खुशबू महकेगी। एरोमा व औषधीष पौधों की खेती को बढ़ा रहे सगंध पौध केंद्र सेलाकुई को 10 साल के शोध के बाद राज्य में कपूर की खेती के लिए अच्छे नतीजे मिले हैं। इससे जंगली जानवरों के नुकसान से परेशान किसानों को पारंपरिक फसलों की जगह कपूर की खेती का विकल्प मिलेगा। कपूर एक सुगंधित सदाबहार वृक्ष है। इसकी पत्तियों से तैयार तेल का इस्तेमाल पारंपरिक चिकित्सा, धार्मिक अनुष्ठान, साबुन, क्रीम व अन्य परफ्यूमरी उत्पादों में किया जाता है। देश में कपूर की खेती…
(AU) मौसम विज्ञान विभाग राज्य में मौसम की अधिक सटीक जानकारी देने के लिए तीन और डाॅप्लर रडार लगाने की तैयारी कर रहा है। इन रडार से बादल फटने या अतिवृष्टि आदि का पूर्वानुमान लग सकेगा। इससे समय रहते सुरक्षात्मक कदम उठाने में मदद मिलेगी। उत्तराखंड आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। इस कारण स्थानीय स्तर पर मौसम से जुड़ी सटीक जानकारी जुटाने के लिए मौसम विज्ञान विभाग तीन और जगहों पर डाॅप्लर रडार लगाने की तैयारी कर रहा है।
(AU) रेडियो सुनने के शौकीन जैसे ही अपने रेडियोसेट पर 88.8 मेगाहर्ट्ज पर ट्यून करेंगे तो वैज्ञानिक आपसे रूबरू होंगे। वैज्ञानिक आपको न केवल मौसम से संबंधित सभी जानकारियां देंगे बल्कि उनके आविष्कार जनता और समाज के लिए किस तरह से कारगर हैं, ये भी बताएंगे। जी हां, देहरादून के उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) में शुरू होने जा रहा है प्रदेश का पहला साइंस रेडियो स्टेशन। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसलटेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने यूकॉस्ट में राज्य का पहला साइंस कम्यूनिटी रेडियो स्टेशन तैयार कर दिया है। बेसिल की टीम ने शनिवार को पहली बार इसका ट्रायल किया,…
(Jagran) गोमती नगर जनकल्याण महासमिति की प्रबंध समिति की बैठक रविवार को विनीत खंड गोमती नगर लखनऊ में हुई। बैठक में महासचिव डा. राघवेंद्र शुक्ल ने रिपोर्ट में बताया की महासमिति की 11 सूत्रीय मांगाें को रक्षामंत्री ने स्वीकार कर लिया हैं और इन पर काम भी शुरू हो गया है। शुक्ला के मुताबिक प्रमुख स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) लखनऊ बनाने से कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ ही रोजगार व व्यापार को गति मिलेगी। इसके अलावा आईबीएम को गोल्फ सिटी में कार्यालय, लोहिया चौराहे पर अंडरपास बनेगा , जुगौली क्रासिंग पर पर आरओबी, 36 ओपन जिम व सोलर लाइट जहां…
(Jagran) राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार और विदेशी कंपनियों को निवेश के लिए आकर्षित करने की रणनीति तैयार की है। इसके तहत थाईलैंड के बैंकॉक में 26 से 28 अगस्त तक आयोजित होने वाले पैसिफिक एशिया ट्रेवल एसोसिएशन की प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थलों के प्रचार के लिए स्टाल लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस प्रदर्शनी में पर्यटन विभाग बौद्ध सर्किट (सारनाथ, कुशीनगर और श्रावस्ती) के साथ ही वाराणसी, अयोध्या और अन्य पर्यटन स्थलों का प्रचार करेगा। स्टाल में एलईडी वाल स्क्रीन पर राज्य के पर्यटन…
(AU) श्रीराम जन्मभूमि में तीन जून को सुबह 6:30 बजे से दूसरे प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत हो जाएगी। तीन जून से शुरू होकर पांच जून तक चलने वाले इस समारोह में राम जन्मभूमि के पहले तल पर राम दरबार, परकोटा के छह मंदिर शिवलिंग, गणपति, हनुमान, सूर्य, भगवती और अन्नपूर्णा, साथ में शेषावतार मंदिर, इन आठ मंदिरों में देव विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी। मुख्य समारोह और विशेष अनुष्ठान पांच जून को सुबह 11:25 बजे होगा। इस दौरान प्राण प्रतिष्ठा का अंतिम पूजन किया जाएगा इसके बाद भोग, आरती होगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।…
(AU) यूपी में तीन आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। आईपीएस नीरा रावत को पुलिस महानिदेशक ईओडब्ल्यू के साथ-साथ यूपी 112 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अभी तक वह नवप्रोन्नत पुलिस महानिदेशक/बाद्ध्य प्रतीक्षा के पद पर तैनात थीं। इसी तरह आईपीएस पीसी मीणा को पुलिस महानिदेशक सीएमडी के वर्तमान पद के साथ ही महानिदेशक कारागार प्रशासन और सुधार सेवाओं का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईपीएस आशुतोष पांडेय को पुलिस महानिदेशक टेलीकॉम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह अभी तक नवप्रोन्नत पुलिस महानिदेशक/बाद्ध्य प्रतीक्षा के पद पर कार्यरत थे।
(ET) One of the most carbon-polluting countries, India is also making huge efforts to harness the power of the sun, wind and other clean energy sources. Most of the electricity in India, the world’s most populous nation, still comes from coal, one of the dirtiest forms of energy. But coal’s dominance is dropping, going from 60% of installed power capacity 11 years ago to less than 50% today, according to India’s power ministry. At the same time, India had its largest ever addition of clean power in the fiscal year between April 2024 and April of this year, adding 30…
(Live Hindustan) कोल इंडिया ने प्रॉफिट लिंक्ड बोनस का स्कीम तैयार किया है। अंदरखाने सूत्रों का कहना है कि प्रॉफिट लिंक्ड बोनस(पीएलआरएस) स्कीम को लागू करना चाहती है। तीन जून को कोल इंडिया मानकीकरण समिति की बैठक में उक्त स्कीम पर यूनियन नेताओं के साथ चर्चा होगी। बात करने पर कुछ यूनियन नेताओं ने कहा कि प्रॉफिट क्यों प्रोडक्शन लिंक्ड बोनस लागू करे कोल इंडिया। प्रॉफिट में कमी बेसी होती है। इसलिए बोनस में भी कमी संभव है। यदि प्रोडक्शन यानी कोयला उत्पादन के आधार पर बोनस का निर्णय हो तो ठीक रहेगा, क्योंकि कोयला उत्पादन में कमोबेस वृद्धि का…