(AU)
संसद में मानसून सत्र के दौरान दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा में किसानों का मुद्दा उठने की वजह से हंगामा इस कदर बढ़ गया कि सदन को दोपहर तक के लिए स्थगित कर दिया गया। वहीं राज्यसभा में एच1बी वीजा समेत चीन की ओर बॉर्डर चीन की ओर से हो रही मनमानी का मुद्दा उठा।
सुषमा स्वराज ने कहा कि भारत अपनी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम हैं। उन्होंने चीन को साफ तौर पर कहा है कि पहले डोकलाम से उसे सेना हटानी पड़ेगी, तभी भारत अपनी सेना हटाए जाने पर विचार करेगा। सुषमा स्वराज ने कहा कि सिक्किम-भूटान-तिब्बत ट्राई जंक्शन पर चीन की ओर से हदें पार की जाती हैं, तो ये देश की सुरक्षा पर बड़ा चैलेंज होगा।
संसद में मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने पीएम मोदी के अमेरिका दौरे पर सवाल खड़े किए हैं। विपक्ष का कहना है कि पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने एच1बी वीजा का मुद्दा क्यों नहीं उठाया। विपक्ष की ओर से कांग्रेस के नेता आनंद शर्मा ने ये बात उठाई और उन्होंने कहा कि केंद्र को इस तरह के बड़े मुद्दों को गंभीरता से लेना चाहिए।
