Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • No Fuel Price Hike In 4 Years, India Has Adequate Stocks: Hardeep Puri
    • NHAI Successfully Defends Arbitration Claims in Panipat–Jalandhar Highway Project Disputes
    • Vice President Addresses 51st Convocation Ceremony Of AIIMS New Delhi
    • Genus Innovation Unveils Hi-FLO Hybrid Solar Inverter
    • Modi Flags Off Two Amrit Bharat Trains Between Uttar Pradesh And Maharashtra
    • यूपी: प्रदेश को भीषण गर्मी से मिली राहत
    • India Meets A Record 256 GW Peak Power Demand Without Shortages
    • Sandeep Poundrik Inaugurated Skill Development Courses For Secondary Steel Sector
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Khabar India
    Khabar India Banner
    • Media Monitoring
    • National
    • BIHAR ELECTION
    • UP and States
    • Petroleum & Natural Gas
    • Private Sector
    • Infra
    • PSU
    • SKILL DEV./ CSR
    Khabar India
    You are at:Home » कोयले का उत्पादन व डिस्पैच को बनायें बेहतर

    कोयले का उत्पादन व डिस्पैच को बनायें बेहतर

    0
    By Aruna Sharma on April 24, 2025 ENERGY

    (Prabhat Khabar)

    राजमहल कोल परियोजना इसीएल ललमटिया के दो दिवसीय दौरे पर सीएमडी सतीश झा पहुंचे हैं. सीएमडी के आने के पीछे परियोजना से जुड़े जमीन विवाद व ग्रामीणों के विरोध को लेकर बताया गया है. बुधवार को सीएमडी सतीश झा के ललमटिया पहुंचते ही परियोजना के साइट बसडीहा, तालझारी, लौहंडिया, पहाड़पुर व बीएलएस साइड खनन क्षेत्र का निरीक्षण किया. इस दौरान श्री झा ने पदाधिकारियों से आवश्यक बातों पर चर्चा की. घंटों क्षेत्र में रहने के बाद श्री झा ने कोयला उत्पादन व डिस्पैच को लेकर आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने ग्रामीण रैयतों को भी विश्वास दिलाने को लेकर कहा कि रैयतों का विश्वास में लेना जरूरी है. पुनर्वास स्थल पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायें. परियोजना ने गत वित्तीय वर्ष में अच्छा काम कर कोल इंडिया में पहचान बनाने का काम किया है. इस दौरान श्री झा ने कहा कि उत्पादन के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी अत्यंत जरूरी है. जीरो दुर्घटना का लक्ष्य बनाकर पिछली बार काम किया गया था. उत्पादन के साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी नहीं होना सराहनीय कार्य है.

    खनन क्षेत्र में प्रवेश करने से पूर्व सुरनिश्चित करें सुरक्षा उपाय

    श्री झा ने निर्देश दिया कि खनन क्षेत्र में प्रवेश करने से पूर्व सुरक्षा सामग्री का इस्तेमाल करना आवश्यक है. साथ ही शराब पीकर खनन क्षेत्र में कभी भी प्रवेश नहीं करें. सुरक्षा के नियम का पालन करेंगे, तो दुर्घटना की संभावना कम होगी. कोयला खनन के साथ-साथ क्षेत्र के विकास पर भी ध्यान देना जरूरी है. दौरान 10 एमटीवाइ क्षमता वाले नव निर्मिमित सीएचपी का निरीक्षण किया. संवेदक को गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया. हुर्रासी कोयला खनन क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान श्री झा ने बताया कि इसीएल के अधीन कार्य कर रहा है और प्राइवेट कंपनी मोंटे कार्लो कोयला खनन का कार्य करती है. राजमहल हाउस में सीएमडी को महाप्रबंधक प्रभारी एएन नायक, प्रोजेक्ट ऑफिसर सतीश मुरारी, संजय कुमार, ओपी चौधरी ने बुके देकर सम्मानित किया. बताते चलें कि गत सात दिन पूर्व परियोजना साइट के विभिन्न गांवउ में सामिल पहाड़पुर आदि के रैयतों ने ईसीएल के खिलाफ गोलबंद होकर जोरदार हंगामा किया था.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Aruna Sharma

    Related Posts

    SECL Honours 75 Workers With Vishwakarma Awards On PM’s Birthday And Vishwakarma Jayanti

    Coal Minister Launches New Welfare Measures For Coal India Employees

    NSTFDC And Coal India Sign MoU To Empower 30,000 Tribal Students

    • Facebook 99K
    • Twitter 1.5K
    • YouTube 370
    • Popular
    • Video
    • Pvt Sector
    May 12, 2026

    No Fuel Price Hike In 4 Years, India Has Adequate Stocks: Hardeep Puri

    May 12, 2026

    NHAI Successfully Defends Arbitration Claims in Panipat–Jalandhar Highway Project Disputes

    May 12, 2026

    Vice President Addresses 51st Convocation Ceremony Of AIIMS New Delhi

    July 23, 2025

    PM Narendra Modi Interacts With Media On The First Day Of Monsoon Session Of Parliament

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Gets A Rousing Welcome By Indian Community In Paris, France

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Attends Dinner Hosted By French President In Paris

    April 23, 2026

    Taneira Unveils A Refreshed Summer Wardrobe In Lucknow

    March 12, 2026

    TVS Orbiter V1 launched; Now Available From ₹49,999 with BaaS

    August 8, 2025

    Racing Towards Glory: Odisha Hosts the World Athletics Continental Tour Bronze

    Company
    Company
    Recent Posts
    • No Fuel Price Hike In 4 Years, India Has Adequate Stocks: Hardeep Puri
    • NHAI Successfully Defends Arbitration Claims in Panipat–Jalandhar Highway Project Disputes
    • Vice President Addresses 51st Convocation Ceremony Of AIIMS New Delhi
    • Genus Innovation Unveils Hi-FLO Hybrid Solar Inverter
    • Modi Flags Off Two Amrit Bharat Trains Between Uttar Pradesh And Maharashtra
    • Media Monitoring
    • National
    • BIHAR ELECTION
    • UP and States
    • Petroleum & Natural Gas
    • Private Sector
    • Infra
    • PSU
    • SKILL DEV./ CSR
    Copyright © 2017 khabarindia.in. About / Privacy Policy / Terms and Condition / Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.