Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Chelsea Target Martínez
    • Gandhari Trailer: Taapsee Pannu Fights To Rescue Her Daughter
    • Uttarakhand Brings Healthcare Leaders, Policymakers and Wellness Experts Together In Dehradun
    • CDSL IPF Launches Multilingual Investor Education Film With Amar Chitra Katha
    • Ilesha Singh Marks Her Debut With A Graceful Kuchipudi Rangapravesham At Kamani Auditorium
    • Experience Everyday Comfort with Voltas Water Heaters
    • Messi Inspires Argentina’s Stunning Comeback Against Egypt
    • Rupee Ends Lower At 95.38 Against U.S. Dollar
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Khabar India
    Khabar India Banner
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Khabar India
    You are at:Home » उत्तर भारत में गर्मी का कहर, 21 शहरों में पारा 42°C से ऊपर; जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा हाल

    उत्तर भारत में गर्मी का कहर, 21 शहरों में पारा 42°C से ऊपर; जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा हाल

    0
    By Aruna Sharma on April 7, 2025 National

    (अमर उजाला)

    सार

    उत्तर पश्चिम भारत में अप्रैल की शुरुआत से ही सूरज आसमान से आग बरसा रहा है।गर्मी का आलम यह है कि पांच राज्यों के 21 शहरों का पारा 42 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिन लू चलेगी।

    विस्तार

    राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर से लेकर मध्य और पूर्वी भारत में गर्मी का कहर शुरू हो गया है। पांच राज्यों के 21 शहरों में रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया। राजस्थान के बाड़मेर में पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो अप्रैल के पहले सप्ताह में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान 38.2 डिग्री रहा, लेकिन मौसम विभाग ने बुधवार तक लू चलने की चेतावनी दी है और यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और यहां तक कि ओडिशा के शहरों में भी लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

    अप्रैल के पहले सप्ताह में लगभग हर शहर में 3 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि देखी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक हवा की गति में कमी ने गर्मी के बढ़ने में अहम भूमिका निभाई है, खासकर दिल्ली में। विभाग की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि सुबह के समय हवा की गति 8-10 किमी प्रति घंटे रहती है, दोपहर तक यह कम होकर 4-6 किमी प्रति घंटे तक आ जाती है और फिर शाम तक गति कुछ बढ़ती तो है, लेकिन 8 किमी प्रति घंटे से कम ही रहती है।
    मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों तक दिल्ली के अलावा हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान, उत्तर भारत और मध्य प्रदेश के मैदानी इलाकों में लू जैसी स्थिति की चेतावनी दी है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत, महाराष्ट्र और दक्षिणी भारत में अगले चार दिन में पारा 2 से 4 डिग्री तक बढ़ेगा और उसके बाद के तीन दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। पूर्वी यूपी, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बीते 24 घंटे में तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच रहा।

    यूपी में बढ़ेगा रात का पारा
    मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में रात के तापमान में भी बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। रविवार को प्रदेश के लगभग 10 जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। मौसम विभाग ने सोमवार व मंगलवार को आगरा और दिल्ली से सटे जिलों गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद और आसपास के इलाकों में लू के थपेड़े चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 8 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके असर से पुरवाई हवाएं चलेंगी। इससे पूर्वी यूपी व तराई इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है, पर तापमान में मामूली फर्क आएगा।

    यहां दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर
    मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि 8 से 10 अप्रैल के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड) में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इससे कुछ हद तक गर्मी में राहत मिल सकती है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर और आसपास के मैदानी इलाकों में इसका असर सीमित होगा।

    राजस्थान, गुजरात और मध्य भारत में क्या हाल?
    राजस्थान में आने वाले 4 से 5 दिनों तक भीषण लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां के लिए भी चेतावनी जारी की है। गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में 6 से 10 अप्रैल के बीच हीटवेव बने रहने की उम्मीद है, जिसमें 6 और 7 अप्रैल को स्थिति ज्यादा गंभीर हो सकती है। मध्य प्रदेश में 8 से 10 अप्रैल के बीच कुछ इलाकों में लू चलने की चेतावनी दी गई है। वहीं, महाराष्ट्र में अगले 4 दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिसके बाद अगले 3 दिनों में थोड़ी राहत मिलेगी।

    देशभर के अन्य राज्यों में क्या हाल?
     इन राज्यों में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है:

    • गुजरात (सौराष्ट्र-कच्छ): 6-10 अप्रैल तक हीटवेव, 6 और 7 अप्रैल को भीषण लू की संभावना
    • हरियाणा और चंडीगढ़: 6-10 अप्रैल तक लू
    • राजस्थान: 6-10 अप्रैल तक लू, 7-9 अप्रैल के बीच भीषण लू संभव
    • पंजाब: 7-10 अप्रैल तक लू
    • दिल्ली: 7 और 8 अप्रैल को हीटवेव
    • पश्चिम उत्तर प्रदेश: 7-9 अप्रैल तक लू
    • मध्य प्रदेश: 8-10 अप्रैल तक लू
    • हिमाचल प्रदेश: 6 और 7 अप्रैल को कुछ इलाकों में हीटवेव

    दक्षिण भारत में बारिश की संभावना
    जहां उत्तर भारत तप रहा है, वहीं दक्षिण भारत में कुछ राहत की खबर है। मौसम विभाग ने कहा है कि तमिलनाडु, केरल और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में अगले दो दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। 6 अप्रैल को चेन्नई और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक देखी गई है। इसके अलावा तमिलनाडु के कुछ जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

    पूर्वी भारत और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह
    पूर्वी भारत में 7 या 8 अप्रैल से गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अगले 6-7 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के चलते निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिससे अंडमान क्षेत्र में तेज हवाएं (35–45 किमी प्रति घंटा, झोंकों के साथ 55 किमी प्रति घंटा तक) और गरज के साथ बारिश हो सकती है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Aruna Sharma

    Related Posts

    Prime Minister Launches The Next Phase Of UDAN

    Sonam Wangchuk Begins Indefinite Fast In Delhi

    El Nino Weakens Monsoon, Raises Drought Fears

    • Facebook 99K
    • Twitter 1.5K
    • YouTube 370
    • Popular
    • Video
    • Pvt Sector
    August 27, 2026

    Chelsea Target Martínez

    August 25, 2026

    Gandhari Trailer: Taapsee Pannu Fights To Rescue Her Daughter

    August 24, 2026

    Uttarakhand Brings Healthcare Leaders, Policymakers and Wellness Experts Together In Dehradun

    July 23, 2025

    PM Narendra Modi Interacts With Media On The First Day Of Monsoon Session Of Parliament

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Gets A Rousing Welcome By Indian Community In Paris, France

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Attends Dinner Hosted By French President In Paris

    August 27, 2026

    Chelsea Target Martínez

    July 8, 2026

    Messi Inspires Argentina’s Stunning Comeback Against Egypt

    July 8, 2026

    Mbappé Slams Racist Remarks By Paraguayan Senator

    Company
    Company
    Recent Posts
    • Chelsea Target Martínez
    • Gandhari Trailer: Taapsee Pannu Fights To Rescue Her Daughter
    • Uttarakhand Brings Healthcare Leaders, Policymakers and Wellness Experts Together In Dehradun
    • CDSL IPF Launches Multilingual Investor Education Film With Amar Chitra Katha
    • Ilesha Singh Marks Her Debut With A Graceful Kuchipudi Rangapravesham At Kamani Auditorium
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Copyright © 2017 khabarindia.in. About / Privacy Policy / Terms and Condition / Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.