Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Messi Inspires Argentina’s Stunning Comeback Against Egypt
    • Rupee Ends Lower At 95.38 Against U.S. Dollar
    • U.S. Strikes Iran After Hormuz Ship Attacks
    • What To Expect From The 2026 NATO Summit In Turkey
    • Gadkari Defends E20 Fuel, Challenges Critics
    • SC To Hear Plea Against Vijay’s Visit To Karur Victims
    • ZEE5 Urges Fans To Avoid Piracy After Satluj Removal
    • Ali Fazal, Richa Chadha Reunite For Delhi Comedy
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Khabar India
    Khabar India Banner
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Khabar India
    You are at:Home » अब मिनटों में तय होगा लक्सर और रुड़की के बीच का सफर

    अब मिनटों में तय होगा लक्सर और रुड़की के बीच का सफर

    0
    By Aruna Sharma on May 22, 2025 UTTRAKHAND/HIMANCHAL

    (AU)

    वाहन चालकों के लिए लक्सर-रुड़की के बीच का सफर अब सुहाना होने जा रहा है। बहादरपुर रेलवे फाटक पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की कवायद अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। आरओबी बनने के बाद लक्सर से रुड़की की दूरी घंटों के बजाय मिनटों में तय होगी।

    लक्सर-रुड़की मार्ग पर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। प्रमुख कुंभ, अर्द्धकुंभ, कांवड़ यात्रा और प्रमुख स्नान पर्वों पर हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को भी हाईवे से डायवर्ट कर इसी मार्ग से हरिद्वार भेजा जाता है। लक्सर – रुड़की के मध्य तीन रेलवे क्राॅसिंग पड़ते हैं। इनमें डोसनी फाटक पर आरओबी बन चुका है।
    टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी
    ढंढेरा और बहादरपुर रेलवे फाटक पर आरओबी का निर्माण प्रस्तावित है। ढंढेरा और बहादरपुर रेलवे क्राॅसिंग पर अक्सर वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है। ट्रेनों के आवागमन के दौरान क्राॅसिंग बंद रहने से यहां राहगीरों को काफी देर तक इंतजार करने के अलावा जाम से जूझना पड़ता है।

    इनमें बहादरपुर रेलवे क्राॅसिंग पर आरओबी निर्माण की कवायद अंतिम दौर में पहुंच गई है। लोनिवि ने आरओबी के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी है। रेलवे आरओबी निर्माण पर पहले ही सहमति जता चुका है। इसके बाद अब शासन से स्वीकृति मिलते ही आरओबी निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

    15 से 20 मिनट में तय होगी दूरी

    लक्सर और रुड़की के बीच की दूरी लगभग 22 किमी है। सामान्य गति से इस दूरी को तय करने में वाहन चालकों को 30 से 40 मिनट का समय लगता है। रेलवे क्राॅसिंग बंद होने या जाम के कारण 22 किमी की इस दूरी को तय करने में ही एक से डेढ़ घंटे तक का समय लग जाता है। आरओबी बनने पर यह दूरी 15 से 20 मिनट में तय होगी।

    44 करोड़ की लागत, 800 मीटर होगी लंबाई

    लोक निर्माण विभाग की ओर से डिजाइन किए गए प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज की लंबाई 800 मीटर और चौड़ाई 10.5 मीटर है। आरओबी के दोनों ओर करीब 500 मीटर की एप्रोच रोड बनेगी जबकि रेलवे लाइन के ऊपर के हिस्से की लंबाई 37 मीटर होगी। पैदल आवागमन करने वालों के लिए पुल के एक ओर फुटपाथ और सीढ़ियां बनाई जाएंगी। आरओबी निर्माण के लिए लगभग 44 करोड़ की धनराशि का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Aruna Sharma

    Related Posts

    Char Dham Yatra Resumes After Uttarakhand Govt’s 24-Hour Weather Ban

    Himachal Govt To Launch Massive Anti-Drug Campaign Shortly: CM Sukhu

    Schools, Colleges Shut Down After IMD Red Alert

    • Facebook 99K
    • Twitter 1.5K
    • YouTube 370
    • Popular
    • Video
    • Pvt Sector
    July 8, 2026

    Messi Inspires Argentina’s Stunning Comeback Against Egypt

    July 8, 2026

    Rupee Ends Lower At 95.38 Against U.S. Dollar

    July 8, 2026

    U.S. Strikes Iran After Hormuz Ship Attacks

    July 23, 2025

    PM Narendra Modi Interacts With Media On The First Day Of Monsoon Session Of Parliament

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Gets A Rousing Welcome By Indian Community In Paris, France

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Attends Dinner Hosted By French President In Paris

    July 8, 2026

    Messi Inspires Argentina’s Stunning Comeback Against Egypt

    July 8, 2026

    Mbappé Slams Racist Remarks By Paraguayan Senator

    July 7, 2026

    Ronaldo’s World Cup Dream Ends

    Company
    Company
    Recent Posts
    • Messi Inspires Argentina’s Stunning Comeback Against Egypt
    • Rupee Ends Lower At 95.38 Against U.S. Dollar
    • U.S. Strikes Iran After Hormuz Ship Attacks
    • What To Expect From The 2026 NATO Summit In Turkey
    • Gadkari Defends E20 Fuel, Challenges Critics
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Copyright © 2017 khabarindia.in. About / Privacy Policy / Terms and Condition / Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.