Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Centre Steps Up El Niño Preparedness To Protect Farmers
    • Applications Open For PM Research Chair Scheme 2026
    • India Eyes Global Leadership In Bio-Economy
    • India’s Seafood Exports Hit Record High
    • India-Oman CEPA Comes Into Force
    • Varanasi To Host BRICS Culture Meeting
    • Education Ministry Honours Tobacco-Free Schools
    • India to Host 13th BRICS Urbanisation Forum
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Khabar India
    Khabar India Banner
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Khabar India
    You are at:Home » रुद्रप्रयाग-चमोली में भारी बारिश…अतिवृष्टि से नंदप्रयाग में उफनाया गदेरा, दुकानों में घुसा मलबा
    A deserted Marina beach is seen during rains before Cyclone Nivar's landfall, in Chennai, India, November 25, 2020. REUTERS/P. Ravikumar

    रुद्रप्रयाग-चमोली में भारी बारिश…अतिवृष्टि से नंदप्रयाग में उफनाया गदेरा, दुकानों में घुसा मलबा

    0
    By Aruna Sharma on April 11, 2025 UTTRAKHAND/HIMANCHAL

    (अमर उजाला)

    उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज भी मौसम बिगड़ रहा। देर शाम रुद्रप्रयाग और चमोली में भारी बारिश हुई। वहीं अगस्त्यमुनि में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। साथ ही भारी बारिश से ओरिंग गांव में दो पुलिया बहने की सूचना है।

    नंदप्रयाग में गदेरा उफनाया

    चमोली जिले के नंदप्रयाग क्षेत्र में अतिवृष्टि से बरसाती गदेरा उफान पर आ गया, जिससे लोगों में दहशत का माहौल रहा। गदेरे में आया मलबा बदरीनाथ हाईवे पर स्थित नंदप्रयाग बाजार की दुकानों में जा घुसा। शाम पांच बजे बारिश थमने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। साढ़े चार बजे भारी बारिश के दौरान धारकोट और ग्वाईं गांव के बीचोंबीच बहने वाला गदेरा उफान पर आ गया। बदरीनाथ हाईवे पर पहुंचते ही गदेरा नंदप्रयाग बाजार की ओर पलट गया। हाईवे पर पिछले लंबे समय से आधी-अधूरी पड़ी नाली से होते हुए मलबा नंदप्रयाग बाजार की दुकानों तक जा पहुंचा। जिससे मोहित, सूरज और सतीश कंडेरी की दुकानों में मलबा घुस गया। बाजार में खड़े वाहन भी मलबे से भर गए थे, जिन्हें बाद में हटा लिया गया। जीआईसी नंदप्रयाग के समीप वाले गदेरे में भी पानी बढ़ने से अलकनंदा का जलस्तर भी बढ़ गया है। शाम पांच बजे बारिश थमने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश बंद होने पर नदी का जलस्तर भी धीरे-धीरे कम होने लगा है।

    सड़क पर टूटकर आया पेड़, दो घंटे बाधित रहा यातायात

    गोपेश्वर। भारी बारिश के दौरान नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क पर एक पेड़ टूटकर गिर गया। जिससे यहां करीब दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही रुकी रही। सड़क पर पेड़ गिरने की सूचना पर फायर सर्विस गोपेश्वर की टीम मौके पर पहुंची। फायर के जवानों ने कटर मशीन की मदद से पेड़ को काटकर यातायात सुचारु करवाया।

    ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी

    चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी मौसम खराब रहा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई तो निचले क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। तेज बारिश से बदरीनाथ हाईवे पर चल रहा काम रुक गया है। गोपेश्वर खेल मैदान में पानी भरने से यहां ट्रैक के सुधारीकरण का कार्य भी प्रभावित हो गया है।

    बृहस्पतिवार को सुबह मौसम सामान्य रहा, लेकिन दोपहर दो बजे से निचले क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। मौसम में अचानक आए बदलाव से ठंडक बढ़ गई है। लोगों ने गर्म कपड़े फिर से बाहर निकाल दिए हैं। बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों के साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई जो देर शाम तक भी जारी रही।

    आधे घंटे की ओलावृष्टि से नकदी फसलों को नुकसान

    मंडल घाटी के साथ ही जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को बारिश के साथ करीब आधा घंटे तक ओलावृष्टि हुई, जिससे नकदी फसलों को भारी नुकसान हुआ। आम के पेड़ों पर लगे बौर झड़ गए हैं। अखरोट, आडू, पोलम, संतरा, कद्दू, लहसून, प्याज, खीरा आदि फसलों के नुकसान हुआ है। प्रगतिशील किसान भगत कन्याल का कहना है कि करीब आधे घंटे की ओलावृष्टि ने फसलों के बरबाद कर दिया है। बेल वाली सब्जियों के पौधे भी नष्ट हो गए हैं। उन्होंने उद्यान विभाग से फसलों को हुए नुकसान का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग उठाई।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Aruna Sharma

    Related Posts

    PM मोदी के नेतृत्व का असर: 78 साल बाद रोशन हुआ नैनीताल का गांव

    सीएम धामी ने 1456 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र

    Char Dham Yatra Resumes After Uttarakhand Govt’s 24-Hour Weather Ban

    • Facebook 99K
    • Twitter 1.5K
    • YouTube 370
    • Popular
    • Video
    • Pvt Sector
    June 3, 2026

    Centre Steps Up El Niño Preparedness To Protect Farmers

    June 3, 2026

    Applications Open For PM Research Chair Scheme 2026

    June 3, 2026

    India Eyes Global Leadership In Bio-Economy

    July 23, 2025

    PM Narendra Modi Interacts With Media On The First Day Of Monsoon Session Of Parliament

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Gets A Rousing Welcome By Indian Community In Paris, France

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Attends Dinner Hosted By French President In Paris

    June 1, 2026

    RCB’s Short-Ball Tactic Crushes Gujarat Titans In Final

    May 30, 2026

    Vinesh Cleared For 53kg Asiad Trials

    May 30, 2026

    Bhuvneshwar Keeps Young Batters In Check

    Company
    Company
    Recent Posts
    • Centre Steps Up El Niño Preparedness To Protect Farmers
    • Applications Open For PM Research Chair Scheme 2026
    • India Eyes Global Leadership In Bio-Economy
    • India’s Seafood Exports Hit Record High
    • India-Oman CEPA Comes Into Force
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Copyright © 2017 khabarindia.in. About / Privacy Policy / Terms and Condition / Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.