Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • India’s Seafood Exports Hit Record High
    • India-Oman CEPA Comes Into Force
    • Varanasi To Host BRICS Culture Meeting
    • Education Ministry Honours Tobacco-Free Schools
    • India to Host 13th BRICS Urbanisation Forum
    • Govt Assures Stability Amid West Asia Crisis
    • India Skills Accelerator Charts Future Workforce Roadmap
    • Bengal Cabinet Expansion: 35 Ministers to Take Oath
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Khabar India
    Khabar India Banner
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Khabar India
    You are at:Home » सीएम योगी के निर्देश पर अयोध्या में हाईटेक सिक्योरिटी के किये पुख़्ता बंदोबस्त

    सीएम योगी के निर्देश पर अयोध्या में हाईटेक सिक्योरिटी के किये पुख़्ता बंदोबस्त

    0
    By Amit Bhanot on August 20, 2024 UP/STATES

    त्रेतायुग में दुनिया की सबसे सुरक्षित अयोध्या को एक बार फिर उसके उसी वैभवशाली स्वरूप को प्रदान करने की कवायद जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अयोध्या को हाईटेक टेक्नोलॉजी से अभेद्य किला में तब्दील किया जा रहा है। प्रतिदिन बड़ी तादात में रामभक्तों का अयोध्या आना हो रहा है। ऐसे में उनकी सुरक्षा योगी सरकार की पहली प्राथमिकता है। इसके साथ शहर की साफ-सफाई की व्यवस्था को भी हाईटेक तरीके से मॉनिटर किया जाए, इसके लिए अयोध्या शहर को पूरी तरह से सीसी कैमरों की रेंज में लाया जा रहा है। तीसरी आंख के जरिए सुरक्षा और स्वच्छता दोनों ही व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी। इसके जरिए कंट्रोल कमांड सेंटर में बैठकर न सिर्फ संदिग्धों पर नजर रखी जा सकेगी, बल्कि चौराहों व गली-मोहल्लों में नगर निगम की ओर से मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की भी मॉनिटरिंग की जा सकेगी। योगी सरकार ने घरों, प्रतिष्ठानों, होटलों और कार्यालयों के बाहर लगे सीसी कैमरे को पहले ही अमानीगंज स्थित कंट्रोल रूम से इंटीग्रेट कर लिया है।

    अयोध्या में नव्य, भव्य और दिव्य मंदिर में रामलला के प्रतिष्ठित होने के बाद से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद कह चुके हैं कि अयोध्या को ऐसे सजाया और संवारा जाए, जिससे यहां आने वाला हर एक शख्स बार-बार अयोध्या आना चाहे। इसी के तहत नगर निगम ने सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत अयोध्या में बड़ा कदम उठाया है। नगर निगम की टीम स्थानीय जनता और व्यापारियों से उनके कैमरे को कंट्रोल कमांड सेंटर के मॉनिटरिंग रूम से जुड़वाने की अपील कर रही है।

    8.49 करोड़ का प्रोजेक्ट, जुड़ चुके हैं 1324 सीसीटीवी

    सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत नगर में काम का जिम्मा एलाइड डिजिटल सर्विसेज लिमिटेड को दिया गया है। यह 8.49 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है। रोड के किनारे के कैमरे को जलकल स्थित आईटीएमएस कार्यालय के लगे सर्वर से जोड़ दिया गया है। प्रोजेक्ट के तहत 312 लोकेशन चिह्नित किये गये थे। इनमें कुल 1324 सीसी कैमरों को जोड़ा जा चुका हैं। इन सीसी कैमरों की मदद से कंट्रोल रूम से न सिर्फ स्वच्छता पर ध्यान दिया जाएगा बल्कि अन्य व्यवस्थाओं की भी मॉनीटरिंग होगी। इसके लिए कंट्रोल रूम में नगर निगम के कर्मचारी बैठाए जाएंगे। जहां से नगर की सफाई व्यवस्था, पानी लीकेज, स्ट्रीट लाइट के बंद होने की जानकारी संबंधित अनुभाग को दी जाएगी। जानकारी मिलते ही फॉल्ट ठीक करने के लिए नगर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंच जाएंगे।

    पुलिस की तीसरी आंख

    सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लग रहे कैमरे सुरक्षा की दृष्टि से काफी कारगर साबित होंगे। इससे शहर में घटित होने वाली घटनाओं पर नजर रखी जा सकेगी। इस प्रोजेक्ट के जरिए पुलिस को घटनाओं का खुलासा करने में काफी मदद मिलेगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से भी इस प्रोजेक्ट के काफी कारगर माना जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amit Bhanot

    Related Posts

    Bengal Cabinet Expansion: 35 Ministers to Take Oath

    Andhra Pradesh Leads PM-SETU ITI Transformation

    DK Shivakumar Set to Become Karnataka CM

    • Facebook 99K
    • Twitter 1.5K
    • YouTube 370
    • Popular
    • Video
    • Pvt Sector
    June 2, 2026

    India’s Seafood Exports Hit Record High

    June 2, 2026

    India-Oman CEPA Comes Into Force

    June 2, 2026

    Varanasi To Host BRICS Culture Meeting

    July 23, 2025

    PM Narendra Modi Interacts With Media On The First Day Of Monsoon Session Of Parliament

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Gets A Rousing Welcome By Indian Community In Paris, France

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Attends Dinner Hosted By French President In Paris

    June 1, 2026

    RCB’s Short-Ball Tactic Crushes Gujarat Titans In Final

    May 30, 2026

    Vinesh Cleared For 53kg Asiad Trials

    May 30, 2026

    Bhuvneshwar Keeps Young Batters In Check

    Company
    Company
    Recent Posts
    • India’s Seafood Exports Hit Record High
    • India-Oman CEPA Comes Into Force
    • Varanasi To Host BRICS Culture Meeting
    • Education Ministry Honours Tobacco-Free Schools
    • India to Host 13th BRICS Urbanisation Forum
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Copyright © 2017 khabarindia.in. About / Privacy Policy / Terms and Condition / Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.