Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Alia Bhatt’s Rumoured Role In Kalki 2 Sparks Speculation
    • Arshad Warsi Steals The Show At Pritam And Pedro Launch
    • Grammys Add New Categories For 2027
    • Tom Holland Hints At Marriage To Zendaya
    • India Face Ambitious Netherlands Challenge
    • Sri Lanka Stun New Zealand In Thriller
    • Haaland Stars As Norway Crush Iraq
    • Messi Hat Trick Powers Argentina Past Algeria
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Khabar India
    Khabar India Banner
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Khabar India
    You are at:Home » किसानों को न्याय दिलाने तक जारी रहेगा संघर्ष – सिंधिया

    किसानों को न्याय दिलाने तक जारी रहेगा संघर्ष – सिंधिया

    0
    By Guest Article on June 17, 2017 Media Monitoring, National

    प्रदेश में उग्र हुए किसान आंदोलन के दौरान मंदसौर में पुलिस ने जिस बर्बता से फायरिंग कर सात किसानों को मौत के घाट उतारा गया। इस पर एक तरफ सरकार ने उपवास रखा तो अब पूर्व केंद्रीय  मंत्री एवं कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार राजधानी में 72 घंटे सत्याग्रह पर बैठे। राजमहल के सिंधिया महाराज ने तंबू में दो रात बिना एसी और कूलर के पंखे की गर्म हवा और उमस भरे माहौल में गुजारी। किसानों के मुददे पर सरकार पर कटाक्ष करते हुए कर्ज माफी और आगे की रणनीति पर उन्‍होंने खुलकर चर्चा की। पेश हैं अमित सोनी के साथ बातचीत के कुछ अंश-

    सवाल – सत्याग्रह के बाद कांग्रेस का अगला कदम क्या होगा?

    जवाब- यह सत्याग्रह तीन दिन में समाप्त होने वाला नहीं है। किसानों से बातचीत चल रही है, इसमें जो निचोड़ निकलेगा,उसपर प्रदेश कांग्रेस कमेटी और वरिष्ठ नेता आगे की रणनीति तैयार करेंगे। रणनीति के तहत कांग्रेस किसानों को न्याय दिलाने तक अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

    सवाल  यूपी में किसानों के कर्ज माफ करने का निर्णय लिया है। मप्र में जरूरत नहीं है?

    जवाब- प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री चौहान ने किसानों को ठगा है। मोदी ने कहा था कि किसानों के अच्छे दिन आएंगे। किसानों के कर्ज माफ होंगे। अब सब नदारद हो गए हैं। वर्ष 2008-09 में मंदी के दौर में यूपीए की हमारी सरकार ने72 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया था।

    सवाल-  सत्याग्रह को भाजपा ने पॉलिटिकल प्रोपेगंडा बताकर कर खारिज कर रही है?

    जवाब–  किसने छह लोगों की जान लेने के ऑर्डर दिए?घटना के बाद जो गतिविधियां हैं, उन पर ध्यान आकर्षित न करें। मंदसौर फायरिंग के लिए कौन जिम्मेदार है? फायरिंग करने वालों पर अपराध दर्ज क्यों नहीं हुआ? मैं पूछता हूं कि यह वातावरण क्यों बना?घटना क्यों घटी, इसका जवाब शिवराज सिंह चौहान को देना होगा। पैसे देकर मृतकों के परिजनों को खरीदने की घटिया कोशिश करने वाले शिवराज सिंह चौहान को इन सबके उत्तर देने होंगे। इससे बड़ा आश्‍चर्य क्‍या होगा कि हिन्दू संस्कृति में किसी की मृत्यु होने पर हम उनके घर बैठने जाते हैं, परन्तु पहली बार देखा कि जिसके यहां मौत हो गई है, उनके परिजनों को भोपाल बुलाया गया और सीएम से मुलाकात कराई गई।

    सवाल  एक तरफ सीएम शिवराज ने एयरकंडीशनर तंबू में उपवास रख रात गुजारी। आपने बिना एसी और कूलर के आप खटिया पर दो रात सोए। नींद आई कैसी?

    जवाब मुझे तो बिना ऐसी और कूलर के भी अच्‍छी नीदं आती है। मैं पब्लिक स्कूल का पढ़ा हूं,वहां कठिन परिस्थितियों में रहने का प्रशिक्षण दिया जाता है। मुख्‍यमंत्री ने भेल दशहरा में जो उपवास रखा था, राजसी उपवास था।  15 सालों से मेरी यही जीवन शैली है। जिन्हें शक है, मेरे साथ चलें। मैं सीएम, मंत्री और अन्य भाजपा नेताओं को आमंत्रित करता हूं कि वे हमारे साथ चलें। भोपाल के सुंदर वातावरण में नहीं,बल्कि चंबल के पथरीले क्षेत्रों में जहां, 47 से 50 डिग्री का तापमान रहता है। मैं उन्हीं के बीच रात भी बिताता हूं।  मेरे साथ भाजपा के नेता दौरे पर अगर चलें तो उनका राजनीतिक कद बढ़े या न बढ़े, पर उनके शरीर का वजन जरूर कम हो जाएगा।

    सवाल-  इन दो रातों में आपने कैसे सपने देखे?

    जवाब–  मैं यथार्थ में जीता हूं। कोई सपनों का सौदागर नहीं हूं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों और जनता को सपनों के सब्जबाग दिखाते आ रहे हैं। किसान आज आत्महत्या करने के लिए विवश है। किसान जब आंदोलन करता है तो उसे गोलियों से मरवा दिया है।

    सवाल  प्रभात झा का आरोप है कि आपने किसानों की जमीन हड़प ली ?

    जवाब  प्रभात झा से प्रमाण-पत्र की मुझे जरूरत नहीं। प्रदेश और देश में उनकी सरकार है। वे कई दिनों से पीछे पड़े हैं। सरकार को जो करना है कर ले। किसी भी एजेंसी से जांच करवा ले। मैं डरने वाला नहीं हूं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Guest Article

    Related Posts

    Delhi Under Red Alert As Dust Storm Hits City

    PM Modi Begins Historic Slovakia Visit

    Indian Army Unveils New Uniform Code

    • Facebook 99K
    • Twitter 1.5K
    • YouTube 370
    • Popular
    • Video
    • Pvt Sector
    June 17, 2026

    Alia Bhatt’s Rumoured Role In Kalki 2 Sparks Speculation

    June 17, 2026

    Arshad Warsi Steals The Show At Pritam And Pedro Launch

    June 17, 2026

    Grammys Add New Categories For 2027

    July 23, 2025

    PM Narendra Modi Interacts With Media On The First Day Of Monsoon Session Of Parliament

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Gets A Rousing Welcome By Indian Community In Paris, France

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Attends Dinner Hosted By French President In Paris

    June 17, 2026

    India Face Ambitious Netherlands Challenge

    June 17, 2026

    Sri Lanka Stun New Zealand In Thriller

    June 17, 2026

    Haaland Stars As Norway Crush Iraq

    Company
    Company
    Recent Posts
    • Alia Bhatt’s Rumoured Role In Kalki 2 Sparks Speculation
    • Arshad Warsi Steals The Show At Pritam And Pedro Launch
    • Grammys Add New Categories For 2027
    • Tom Holland Hints At Marriage To Zendaya
    • India Face Ambitious Netherlands Challenge
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Copyright © 2017 khabarindia.in. About / Privacy Policy / Terms and Condition / Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.