Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Mirzapur: The Movie Unveils First Look Posters
    • Alka Yagnik Shares Health Update After Padma Bhushan Honour
    • South Africa Shock South Korea To Reach Last 32
    • Neymar Returns As Brazil Seal Group Top Spot
    • Ronaldo Open To Dream World Cup Clash With Messi
    • England Reach T20 World Cup Semi-Finals
    • Madibo Handed Five-Match Ban After Kone Injury
    • TATA AIG Introduces MediCare Reserve
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Khabar India
    Khabar India Banner
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Khabar India
    You are at:Home » PM मोदी और क्षत्रपों के दम पर भाजपा को मजबूत बढ़त, 70% से ज्यादा जीतती दिख रही सीटें

    PM मोदी और क्षत्रपों के दम पर भाजपा को मजबूत बढ़त, 70% से ज्यादा जीतती दिख रही सीटें

    0
    By Vinayak Singh on October 27, 2025 ENTERTAINMENT, National

    बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। एक तरफ भाजपा का एनडीए गठबंधन है, वहीं दूसरी तरफ राजद का महागठबंधन है। इन दोनों गठबंधनों में सीधी लड़ाई है। अगर बड़ा चेहरा, कैडर और नेताओं के मामले में देखा जाए तो भाजपा काफी मजबूत नजर आ रही है। विश्लेषक अक्सर विश्लेषण करते समय बिहार भाजपा के लिए कहते हैं कि उनके पास बिहार में नेता नहीं हैं। हालांकि बड़े-बड़े विश्लेषक यही गलती कर बैठते हैं। बिहार भाजपा उन राज्यों में शामिल है, जहां उसके सबसे ज्यादा और अलग-अलग क्षेत्रों में लोकप्रिय नेता हैं। इनकी अपनी पहचान है और ये कभी भी चुनावी हवा का रुख बदल सकते हैं।

    टॉप पर मोदी का चेहरा

    भाजपा के लिए सबसे मजबूत पक्ष उसके पास प्रधानमंत्री मोदी का चेहरा है, जो अन्य पार्टियों के पास नहीं है। इसके अलावा कल्याणकारी योजनाओं ने उनकी लोकप्रियता को और मजबूत किया है। पीएम मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं। सबसे ज्यादा भीड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों में दिखती है। वे बिहार में एक रैली कर चुके हैं और उनकी अगली रैली 30 अक्टूबर को होने वाली है।

    क्षत्रपों की सेना से भरी है पार्टी

    भाजपा में कई ऐसे क्षत्रप हैं जो अपने-अपने इलाकों में खासे लोकप्रिय हैं। कई बिहार भाजपा के नेता हैं जो केंद्र की राजनीति में सक्रिय हैं और अपने क्षेत्रों में भी मजबूत पकड़ रखते हैं। इनमें गिरीराज सिंह, नित्यानंद राय, राजीव प्रताप रूडी, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, राधा मोहन सिंह, रवि शंकर प्रसाद और डॉ. संजय जायसवाल जैसे नेता शामिल हैं, जो अपने-अपने इलाकों में काफी लोकप्रिय हैं।

    इसके अलावा राज्य की राजनीति करने वाले कई दिग्गज भी पार्टी में हैं। बिहार भाजपा के पास ऐसे कई नेता हैं जो अपने क्षेत्रों में खासा प्रभाव रखते हैं। इनमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, शहनवाज हुसैन, मंगल पांडे और नितिन नबीन जैसे नेता प्रमुख हैं।

    लंबी है कतार

    पीएम मोदी और बिहार के नेताओं के अलावा केंद्र में भी लंबी कतार है। गृह मंत्री अमित शाह लगातार प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान जैसे बड़े नेता भी मोर्चे पर सक्रिय हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो टॉप पर पीएम मोदी और क्षेत्रीय क्षत्रपों के सहारे भाजपा 70 फीसदी से ज्यादा स्कोर करती नजर आ रही है।

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Vinayak Singh

    Related Posts

    Mirzapur: The Movie Unveils First Look Posters

    Alka Yagnik Shares Health Update After Padma Bhushan Honour

    Toy Story 5 Delivers Another Emotional Triumph

    • Facebook 99K
    • Twitter 1.5K
    • YouTube 370
    • Popular
    • Video
    • Pvt Sector
    June 25, 2026

    Mirzapur: The Movie Unveils First Look Posters

    June 25, 2026

    Alka Yagnik Shares Health Update After Padma Bhushan Honour

    June 25, 2026

    South Africa Shock South Korea To Reach Last 32

    July 23, 2025

    PM Narendra Modi Interacts With Media On The First Day Of Monsoon Session Of Parliament

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Gets A Rousing Welcome By Indian Community In Paris, France

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Attends Dinner Hosted By French President In Paris

    June 25, 2026

    South Africa Shock South Korea To Reach Last 32

    June 25, 2026

    Neymar Returns As Brazil Seal Group Top Spot

    June 25, 2026

    Ronaldo Open To Dream World Cup Clash With Messi

    Company
    Company
    Recent Posts
    • Mirzapur: The Movie Unveils First Look Posters
    • Alka Yagnik Shares Health Update After Padma Bhushan Honour
    • South Africa Shock South Korea To Reach Last 32
    • Neymar Returns As Brazil Seal Group Top Spot
    • Ronaldo Open To Dream World Cup Clash With Messi
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Copyright © 2017 khabarindia.in. About / Privacy Policy / Terms and Condition / Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.