Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Centre, Assam And Nagaland Sign Oil Exploration MoU
    • BRICS Urbanisation Forum Opens In New Delhi
    • MSDE To Hold First SARTHI Meeting For ITI Reforms
    • FTAs To Boost Growth, Jobs And Innovation: Goyal
    • TCS, Anthropic Forge Global AI Partnership
    • SKINN And Vivanta Partner To Elevate Hospitality
    • Mexico, South Korea Begin World Cup With Wins
    • Shakira, Burna Boy Light Up World Cup Opening
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Khabar India
    Khabar India Banner
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Khabar India
    You are at:Home » गोरखपुर में आज गूंजेगा ‘योगी-योगी’ का नारा

    गोरखपुर में आज गूंजेगा ‘योगी-योगी’ का नारा

    0
    By Aruna Sharma on March 25, 2017 UP/STATES

    (AT)

    यूपी के गोरखपुर में हर तरफ बस योगी ही योगी की चर्चा है. आज शाम साढ़े चार बजे के आसपास यूपी के नए-नवेले सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने क्षेत्र गोरखपुर की सरजमीं पर पहुंचेंगे. पूरे शहरवासी योगी के भव्य स्वागत की तैयारी कर रहे हैं और शहर को योगी के स्वागत वाले होर्डिंग-बैनर से पाट दिया गया है. योगी के इस दौरे को लेकर प्रशासन भी काफी सचेत है, क्योंकि लखनऊ में योगी के थानों और अस्पतालों के औचक निरीक्षण की धमक देखी जा चुकी है.

    वैसे तो सभी सरकारी दफ्तरों, थानों और अस्पतालों को चमकाया जा रहा है, उनकी साफ-सफाई हो रही है, लेकिन गोरखनाथ मंदिर के सामने ही मौजूद गोरखनाथ थाने में खासतौर से साफ-सफाई की जा रही है. यहां पुलिस के जवान और अध‍िकारी पूरे मनोयोग से सफाई करते हुए दिखे. सबको चौंकाते हुए यूपी के मुख्यमंत्री बनने के एक सप्ताह के बाद योगी अपनी कर्मभूमि गोरखपुर जा रहे हैं. वह गोरखपुर के हवाई अड्डे पर करीब 4:30 बजे पहुंच जाएंगे. शहर में बीजेपी, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं, योगी के अनुयायिओं, समर्थकों और आम जनता की तरफ से बड़े उत्सव की तैयारी की जा रही है.

    जगह-जगह स्वागत की तैयारी
    गोरखपुर एयरपोर्ट से कार द्वारा वाया नंदानगर, मोहद्दीपुर, यूनिवर्सिटी चौराहा, गणेश चौराहा होते हुए शाम 5:30 शाम बजे वह एमपी इंटर कॉलेज मैदान में पहुंचेंगे. इस स्कूल को गोरखनाथ मठ के द्वारा ही संचालित किया जाता है. यहां वह नागरिकों द्वारा स्वागत-अभिनन्दन समारोह में शामिल होंगे. हालांकि इस पूरे रास्ते में नागरिकों द्वारा जगह-जगह उनका स्वागत-अभिनन्दन करने की उम्मीद है. इसके बाद शाम 6:40 बजे वह वहां से निकलकर गोलघर, गणेश तिराहा, काली मंदिर, यातायात तिराहा, धर्मशाला, गोरखनाथ पुल होते हुए गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे. वह गोरखनाथ मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Aruna Sharma

    Related Posts

    UP Power Corp To Import Electricity From Bhutan via Tata Power

    Cabinet Approves Odisha Coastal Highway Project

    Bengal Cabinet Expansion: 35 Ministers to Take Oath

    • Facebook 99K
    • Twitter 1.5K
    • YouTube 370
    • Popular
    • Video
    • Pvt Sector
    June 12, 2026

    Centre, Assam And Nagaland Sign Oil Exploration MoU

    June 12, 2026

    BRICS Urbanisation Forum Opens In New Delhi

    June 12, 2026

    MSDE To Hold First SARTHI Meeting For ITI Reforms

    July 23, 2025

    PM Narendra Modi Interacts With Media On The First Day Of Monsoon Session Of Parliament

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Gets A Rousing Welcome By Indian Community In Paris, France

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Attends Dinner Hosted By French President In Paris

    June 12, 2026

    Mexico, South Korea Begin World Cup With Wins

    June 12, 2026

    Hussain Backs Mandhana, Deepti For T20 World Cup

    June 12, 2026

    Bangladesh Stay Grounded After Historic Series Win

    Company
    Company
    Recent Posts
    • Centre, Assam And Nagaland Sign Oil Exploration MoU
    • BRICS Urbanisation Forum Opens In New Delhi
    • MSDE To Hold First SARTHI Meeting For ITI Reforms
    • FTAs To Boost Growth, Jobs And Innovation: Goyal
    • TCS, Anthropic Forge Global AI Partnership
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Copyright © 2017 khabarindia.in. About / Privacy Policy / Terms and Condition / Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.