Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Expansion Of PNG Supply By GAIL (India) Limited In Varanasi
    • GAIL To Invest Rs 3,800 Crore In 700 MW Solar Projects In UP, Maharashtra
    • ONGC Refineries Purchase Russian Crude Oil When Economically Viable: Chairman
    • NDA ने भी सम्राट को चुना अपना ‘चौधरी’, बुधवार को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
    • Modi Inaugurates Delhi-Dehradun Expressway
    • पश्चिम यूपी के लिए गेमचेंजर होगा दिल्ली-बागपत-सहारनपुर-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर: सीएम योगी
    • Complete Automatic Closure System Installation At 1,228 Level Crossings: Railway Board
    • WTO Likely To Release India’s Trade Policy Review Report In July
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Khabar India
    Khabar India Banner
    • Media Monitoring
    • National
    • BIHAR ELECTION
    • UP and States
    • Petroleum & Natural Gas
    • Private Sector
    • Infra
    • PSU
    • SKILL DEV./ CSR
    Khabar India
    You are at:Home » राम मंदिर निर्माण पर अब तक 1621 करोड़ का खर्च, अप्रैल 2026 तक ही पूरा हो पाएगा मंदिर

    राम मंदिर निर्माण पर अब तक 1621 करोड़ का खर्च, अप्रैल 2026 तक ही पूरा हो पाएगा मंदिर

    0
    By Aruna Sharma on June 14, 2025 UP and States

    (AU)

    राम मंदिर को दिव्य-भव्य बनाने में अब तक 1621 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। वित्तीय सत्र 2024-25 में मंदिर निर्माण समेत अन्य योजनाओं पर 652 करोड़ का खर्च आया है। सात जून को मणिराम दास की छावनी में हुई ट्रस्ट की बैठक में आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया था। इसमें मंदिर निर्माण पर हुए खर्च का विवरण भी प्रस्तुत किया गया।

    राम जन्मभूमि परिसर में राम मंदिर के निर्माण का काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र, सप्त मंडपम, पुष्करणी का भी निर्माण कार्य पूरा है, अब केवल फिनिशिंग चल रही है। राम मंदिर के चारों ओर आयताकार परकोटा बन रहा है। इसके निर्माण का अभी 20 फीसदी काम बाकी है। इसी तरह शेषावतार मंदिर का भी करीब 20 फीसदी निर्माण कार्य शेष है। मंदिर निर्माण की शुरुआत पांच अगस्त 2020 को पीएम नरेंद्र मोदी ने की थी। पिछले साढ़े चार सालों में मंदिर निर्माण पर करीब 1200 करोड़ व अन्य योजनाओं पर 400 करोड़ से अधिक खर्च किए जा चुके हैं।

    मंदिर परिसर में अभी दक्षिण दिशा में प्रवेश द्वार का निर्माण चल रहा है। इसके बाद गेट नंबर तीन पर द्वार का निर्माण होगा। दक्षिण दिशा में ही संग्रहालय, विश्रामालय व ट्रस्ट कार्यालय भवन का भी निर्माण किया जाना है। इसके अलावा सरयू तट स्थित रामकथा संग्रहालय के सुंदरीकरण का काम लगातार जारी है। इन सभी निर्माण कार्यों को पूरा करने की समय सीमा अप्रैल 2026 तय की गई है। मंदिर समेत परिसर में निर्माणाधीन अन्य प्रकल्पों के निर्माण में कुल दो हजार करोड़ खर्च होने का अनुमान राम मंदिर ट्रस्ट ने लगाया है।

    राम मंदिर ट्रस्ट ने मार्च से मई के बीच तीन माह में कुल 10, 433 वर्ग फीट जमीन एक करोड़ 55 लाख 40 हजार 800 रुपये में खरीदी है। बाग बिजेसी में कुल 3060 स्क्वायर फीट जमीन 47 लाख 20 हजार 800 रुपये में खरीदी गई है। बाग बिजेसी में ही विश्व मोहिनी से 6691 वर्ग फीट जमीन 98 लाख 20 हजार 800 रुपये में ट्रस्ट ने खरीदा है। इसके अलावा कोट रामचंद्र में 68़ 74 वर्ग फीट जमीन 10 लाख में खरीदी गई है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Aruna Sharma

    Related Posts

    K Kavitha Remembers Ajit Singh For His Contribution To Telangana Movement

    यूपी: पूरा प्रदेश ठंड और कोहरे की चपेट में

    यूपी: पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार बने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष

    • Facebook 99K
    • Twitter 1.5K
    • YouTube 370
    • Popular
    • Video
    • Pvt Sector
    April 16, 2026

    Expansion Of PNG Supply By GAIL (India) Limited In Varanasi

    April 14, 2026

    GAIL To Invest Rs 3,800 Crore In 700 MW Solar Projects In UP, Maharashtra

    April 14, 2026

    ONGC Refineries Purchase Russian Crude Oil When Economically Viable: Chairman

    July 23, 2025

    PM Narendra Modi Interacts With Media On The First Day Of Monsoon Session Of Parliament

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Gets A Rousing Welcome By Indian Community In Paris, France

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Attends Dinner Hosted By French President In Paris

    March 12, 2026

    TVS Orbiter V1 launched; Now Available From ₹49,999 with BaaS

    August 8, 2025

    Racing Towards Glory: Odisha Hosts the World Athletics Continental Tour Bronze

    August 6, 2025

    Hero MotoCorp Q1 Profit Surges 65% to ₹1,706 Crore on Ather Energy IPO Gains

    Company
    Company
    Recent Posts
    • Expansion Of PNG Supply By GAIL (India) Limited In Varanasi
    • GAIL To Invest Rs 3,800 Crore In 700 MW Solar Projects In UP, Maharashtra
    • ONGC Refineries Purchase Russian Crude Oil When Economically Viable: Chairman
    • NDA ने भी सम्राट को चुना अपना ‘चौधरी’, बुधवार को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
    • Modi Inaugurates Delhi-Dehradun Expressway
    • Media Monitoring
    • National
    • BIHAR ELECTION
    • UP and States
    • Petroleum & Natural Gas
    • Private Sector
    • Infra
    • PSU
    • SKILL DEV./ CSR
    Copyright © 2017 khabarindia.in. About / Privacy Policy / Terms and Condition / Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.