(Jagran)
गोमती नगर जनकल्याण महासमिति की प्रबंध समिति की बैठक रविवार को विनीत खंड गोमती नगर लखनऊ में हुई। बैठक में महासचिव डा. राघवेंद्र शुक्ल ने रिपोर्ट में बताया की महासमिति की 11 सूत्रीय मांगाें को रक्षामंत्री ने स्वीकार कर लिया हैं और इन पर काम भी शुरू हो गया है।
शुक्ला के मुताबिक प्रमुख स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) लखनऊ बनाने से कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ ही रोजगार व व्यापार को गति मिलेगी। इसके अलावा आईबीएम को गोल्फ सिटी में कार्यालय, लोहिया चौराहे पर अंडरपास बनेगा , जुगौली क्रासिंग पर पर आरओबी,
36 ओपन जिम व सोलर लाइट जहां लग गई हैं, वहीं मेट्रो से गोमती नगर रेलवे स्टेशन को जोड़ने, गोमती नगर के सभी फ्लाईओवर के नीचे सुन्दरीकरण का काम पाइपलाइन में है।
कर्नल ए एन पांडे व सदस्य मोनिका ने गृहकर व जल कर सही से न आने की शिकायत की। दोनों पदाधिकारियों गलत बिलाें को रिवाइज करने की मांग की है। सदस्य अजय तिवारी न किसान पथ पर मार्ग प्रकाश की व्यवस्था न होने से दुर्घटनाएं होने की बात कही। इस पर शुक्ला ने एनएचएआइ के परियोजना निदेशक को मार्ग प्रकाश की व्यवस्था को कहा। वहीं बैठक में विवेक शुक्ल को वास्तु खंड का खंड प्रभारी बनाया गया।
अंत में महासमिति के अध्यक्ष डा. बी एन सिंह ने एकजुट होकर काम करने का आग्रह किया। बैठक में डा. पशुपति पांडे, सीजी नायर, केके मौर्य, संजय निगम, पीआर पांडे, शिव सेवक उपाध्याय, राम दयाल मौर्य, नंदिनी मिश्रा, अजय तिवारी, अशोक गुप्ता, अभिषेक खन्ना, अंजलि उपाध्याय, अर्चना शुक्ला, विनोद तिवारी, बी अल तिवारी, जी.यस यादव, अरुणेंद्र त्रिपाठी सहित कई प्रभारी मौजूद रहे।
