(AU)
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सीएम हेल्पलाइन 1905 की सक्रियता की समीक्षा करते हुए शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर फीडबैक लिया। उन्होंने पूछा –आपका काम हुआ कि नहीं?।
सीएम ने पिछली बैठक में सभी विभागों को तय समयसीमा में शिकायतों के समाधान के निर्देश दिए थे। अब इन निर्देशों का पालन हुआ या नहीं, यह जानने के लिए उन्होंने आवेदकों से स्वयं बात की। उत्तरकाशी की लक्ष्मी देवी ने बताया कि उनकी पारिवारिक पेंशन की समस्या अब सुलझ चुकी है।
मुख्यमंत्री धामी केवल समीक्षा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे फॉलोअप में भी पूरी संवेदनशीलता के साथ लगे हैं। उनका यह कदम विभागों पर कार्यप्रणाली में तेजी लाने का दबाव भी बना रहा है।
