(DJ)
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है। बैंक ने अब दो से 10 वर्ष वाले एक करोड़ से कम की एफडी पर ब्याज दर में 0.25 फीसद की बढ़ोतरी कर दी है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.5 फीसद अतिरिक्त ब्याज का फायदा मिलेगा। जानकारी के लिए आपको बता दें कि दो साल से कम की एफडी की ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये दरें एक करोड़ रुपये से कम के जमा पर बढ़ाई गई है। नई दरें बुधवार से लागू हो गई हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों को अब 6.6 फीसद से लेकर 6.75 फीसद के बीच ब्याज मिलेगा। इसके साथ ही बैंक ने अपने स्टाफ और पेंशनभोगियों के लिए भी एफडी की ब्याज दरों में इजाफा किया है। वहीं, 60 वर्ष से अधिक की उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को आम जनता की तुलना में एक फीसद ज्यादा ब्याज मिलेगा।
