Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Ram Temple Probe Sparks BJP Unease
    • Russia Seeks Kazakhstan Fuel Amid Gasoline Shortage
    • Welcome To The Jungle Crosses Rs 93 Crore Worldwide
    • Modi Calls Indian Ocean An ‘Ocean of Opportunity’
    • Australia End India’s T20 World Cup Campaign
    • India Admit Failure To Adapt Against Ireland
    • Canada Reach First-Ever World Cup Last 16
    • Mirzapur: The Movie Unveils First Look Posters
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Khabar India
    Khabar India Banner
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Khabar India
    You are at:Home » वित्त मंत्री के सामने इस्ला के सदस्य अन्याय के खिलाफ उठाएंगे आवाज

    वित्त मंत्री के सामने इस्ला के सदस्य अन्याय के खिलाफ उठाएंगे आवाज

    0
    By Aruna Sharma on April 18, 2017 CRIME, Media Monitoring
    इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंश्योरेंस सर्वेयर्स एंड लॉस एसेसर्स का राष्ट्रीय कॉन्क्लेव एवं असाधारण सामान्य सभा 20 अप्रैल को फरीदाबाद के सूरजकुंड में आयोजित होगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल होंगे। इस्ला के सदस्यों ने वित्त राज्य मंत्री के समक्ष अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने का निर्णय लिया है।
    सदस्यों का कहना है कि इस्ला के पदाधिकारियों के अदूरदर्शी व पक्षपात पूर्ण रवैए के कारण वरिष्ठ सर्वेयर आहत हैं।राष्ट्रीय कार्य परिषद के पिछले चुनाव में प्रत्याशी रहे लखनऊ के वरिष्ठ सर्वेयर  विपिन कुमार शुक्ला ने आरोप लगाया कि इंश्योरेंस एक्ट संशोधन बिल संसद में पारित होने के बाद इस्ला की सदस्यता अनिवार्य हो गई है। इस कारण बीमा कंपनियों ने इस लाख की सदस्यता आधारित ग्रेडेशन लागू कर दिया है। इसके फल स्वरुप विगत 35-40 वर्षों से कार्य कर रहे सदस्यों की पदावनति हो गई है।आईआरडीए ने वर्ष 2002 में विभिन्न तकनीकी मानकों के आधार पर सर्वेक्षक को एबीसी कटेगरी में बांटा था। जिस पर वरिष्ठता के आधार पर ही श्रेणीबद्ध किया गया था। यह कार्य एक समिति जिसमें तकनीकी सदस्यों के अलावा अन्य न्यायिक अधिकारी भी थे, द्वारा किया गया था। उन्होंने कहा कि बीमा इंश्योरेंस विधेयक 2015 पारित होने के बाद बीमा कंपनियां इस्ला की सदस्यता आधारित केटेगरी लाइसेंसी एट एसोसिएट तथा फेलोशिप के आधार पर कार्य वितरण कर रही है। मगर इस्ला की सदस्यता का आवंटन गैर तकनीकी आधार पर वर्ष 2006 में किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसला की राष्ट्रीय कार्यपरिषद बीमा संशोधन विधेयक पारित होने के उपरांत की परिस्थितियों के बावजूद अपने संविधान में संशोधन नहीं कर रही है। इसकी वजह से लगभग 3000 एसोसिएट मेंबर इस अदूरदर्शी रवैया का शिकार हो रहे हैं।  संगठन के पदाधिकारी बताते हैं कि आईआरडीए ने इस्ला को पत्र लिखकर एक सदस्य सतीश शरण के प्रकरण में स्वयं निर्देशित किया था मगर इस्ला इसे मानने को तैयार नहीं है। इसी कारण वित्त मंत्री के समक्ष अपनी बात रखने की योजना बनाई गई है।
    *वित्त मंत्री से की भ्रष्टाचार की शिकायत*
    राष्ट्रीय कार्य परिषद के सदस्यों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए वित्त मंत्री एवं रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी को शिकायत पत्र प्रेषित किया है। इन सदस्यों का कहना है कि इस्ला की विगत साधारण सभा में कार्य परिषद के वित्तीय प्रस्तावों को सिरे से खारिज कर दिया था।फरीदाबाद के वरिष्ठ सर्वेयर सी.के. भाटिया का आरोप है कि राष्ट्रीय कार्य परिषद के पदाधिकारियों ने विगत साधारण सभा की कार्यवाई अभी तक सदस्यों को उपलब्ध नहीं कराई है जो कंपनी एक्ट का स्पष्ट तौर पर उल्लंघन है। उनका आरोप है कि भारी भरकम यात्रा भत्ता, पंचसितारा ट्रेनिंग सेशन तथा बिना किसी औचित्य के इस्ला के धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। श्री भाटिया ने बताया कि सालाना ऑडिट में ये गड़बड़ी उजागर भी हुई है। इसकी जांच करने की आवश्यकता है।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Aruna Sharma

    Related Posts

    TATA AIG Introduces MediCare Reserve

    Voltas Crosses 1 Million AC Sales Milestone In FY 26-27

    UP Teen Held For Killing Brother’s Family

    • Facebook 99K
    • Twitter 1.5K
    • YouTube 370
    • Popular
    • Video
    • Pvt Sector
    June 29, 2026

    Ram Temple Probe Sparks BJP Unease

    June 29, 2026

    Russia Seeks Kazakhstan Fuel Amid Gasoline Shortage

    June 29, 2026

    Welcome To The Jungle Crosses Rs 93 Crore Worldwide

    July 23, 2025

    PM Narendra Modi Interacts With Media On The First Day Of Monsoon Session Of Parliament

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Gets A Rousing Welcome By Indian Community In Paris, France

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Attends Dinner Hosted By French President In Paris

    June 29, 2026

    Welcome To The Jungle Crosses Rs 93 Crore Worldwide

    June 29, 2026

    India Admit Failure To Adapt Against Ireland

    June 29, 2026

    Canada Reach First-Ever World Cup Last 16

    Company
    Company
    Recent Posts
    • Ram Temple Probe Sparks BJP Unease
    • Russia Seeks Kazakhstan Fuel Amid Gasoline Shortage
    • Welcome To The Jungle Crosses Rs 93 Crore Worldwide
    • Modi Calls Indian Ocean An ‘Ocean of Opportunity’
    • Australia End India’s T20 World Cup Campaign
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Copyright © 2017 khabarindia.in. About / Privacy Policy / Terms and Condition / Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.