Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Ram Temple Probe Sparks BJP Unease
    • Russia Seeks Kazakhstan Fuel Amid Gasoline Shortage
    • Welcome To The Jungle Crosses Rs 93 Crore Worldwide
    • Modi Calls Indian Ocean An ‘Ocean of Opportunity’
    • Australia End India’s T20 World Cup Campaign
    • India Admit Failure To Adapt Against Ireland
    • Canada Reach First-Ever World Cup Last 16
    • Mirzapur: The Movie Unveils First Look Posters
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Khabar India
    Khabar India Banner
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Khabar India
    You are at:Home » यूपी बैरियर नहीं… भारत का ग्रोथ इंजन है- सीएम योगी

    यूपी बैरियर नहीं… भारत का ग्रोथ इंजन है- सीएम योगी

    0
    By Aruna Sharma on May 10, 2025 UP/STATES

    (Amar Ujala)

    राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने प्रदेश में यूपी-एग्रीस और एआई प्रज्ञा कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके जरिये पूर्वांचल व बुंदेलखंड क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक आधारित खेती को बढ़ावा मिलेगा। 10 लाख किसानों को इसका फायदा होगा। ‘एआई प्रज्ञा’ के जरिये उत्तर प्रदेश को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के हब के तौर पर विकसित किया जाएगा। साथ ही प्रदेश में 10 लाख युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विभिन्न पहलुओं में दक्ष बनाया जाएगा।

    दोनों कार्यक्रम लॉन्च करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज सारे विश्व ने मान लिया है कि उत्तर प्रदेश बैरियर नहीं बल्कि भारत का ग्रोथ इंजन है। दोनों ही कार्यक्रम प्रदेश को दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का सपना साकार करेंगे। उन्होंने यूपी-एग्रीस प्रोजेक्ट में विश्व बैंक की सहभागिता का आभार जताते हुए कहा कि इससे प्रदेश में कृषि उत्पादकता को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
    मुख्यमंत्री आवास पर विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा से मुलाकात के दौरान सीएम ने कहा कि विश्व बैंक हमेशा उत्तर प्रदेश की उन्नति में बड़ा भागीदार बनकर उभरा है। चाहे पर्यावरण संरक्षण हो, प्रदेश में टूरिज्म को बढ़ावा देना हो या फिर अवस्थापना से जुड़ी परियोजनाओं का संचालन हो, विश्व बैंक हमेशा महती भूमिका निभाता है।

    10 हजार महिला उत्पादक समूहों को परियोजना से जोड़ा जाएगा

    यूपी एग्रीस प्रोजेक्ट चार हजार करोड़ की परियोजना है। इसमें से 2737 करोड़ रुपये का ऋण विश्व बैंक की ओर से छह वर्षों की अवधि के लिए उपलब्ध कराया है। यूपी एग्रीस परियोजना से प्रदेश के किसानों, कृषक संगठनों, मत्यस्य पालकों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़ी एमएसएमई इकाइयों को सीधा लाभ होगा। 10 हजार महिला उत्पादक समूहों को परियोजना से जोड़ा जाएगा।
    इसके अलावा 500 किसानों को सर्वोत्तम कृषि तकनीक की जानकारी के लिए विदेशों में भेजा जाएगा। परियोजना के अंतर्गत पूर्वी उत्तर प्रदेश के 21 जिले श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, महराजगंज, संतकबीर नगर, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ आदि जिलों के किसान लाभान्वित होंगे।

    जल्द लॉन्च होगा सीएम पोषण मिशन

    योगी ने प्रदेश में बच्चों को पोषक आहार उपलब्ध कराने के लिए नए मिशन को जल्द लॉन्च करने की घोषणा करते हुए कहा कि सीएम पोषण मिशन में छह महीने से छह साल तक के बच्चों को शामिल किया गया है। इस दिशा में स्वयंसेवी संस्थाएं भी अपनी भूमिका निभाएंगी।

    ‘एआई प्रज्ञा’ से 10 लाख युवाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण

    ‘एआई प्रज्ञा’ योजना के तहत 10 लाख युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, डाटा एनालिटिक्स एवं साइबर सिक्योरिटी में प्रशिक्षित कर सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। यह कार्यक्रम शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास, राजस्व और सचिवालय प्रशासन जैसे विभिन्न विभागों के सहयोग से संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम में माइक्रोसॉफ्ट, इंटेल, एचसीएल, वाधवानी फाउंडेशन, अमेजन, गूगल और 1एम1बी जैसी वैश्विक दिग्गज कंपनियां योगी सरकार के साथ मिलकर अपस्किलिंग प्रोग्राम चलाएंगी।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Aruna Sharma

    Related Posts

    Ammonia Leak At Tamil Nadu Seafood Unit Kills Seven

    Bengal Budget Focuses On Jobs, Infrastructure and Welfare

    NTA Revises Re-NEET Centre In Prayagraj

    • Facebook 99K
    • Twitter 1.5K
    • YouTube 370
    • Popular
    • Video
    • Pvt Sector
    June 29, 2026

    Ram Temple Probe Sparks BJP Unease

    June 29, 2026

    Russia Seeks Kazakhstan Fuel Amid Gasoline Shortage

    June 29, 2026

    Welcome To The Jungle Crosses Rs 93 Crore Worldwide

    July 23, 2025

    PM Narendra Modi Interacts With Media On The First Day Of Monsoon Session Of Parliament

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Gets A Rousing Welcome By Indian Community In Paris, France

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Attends Dinner Hosted By French President In Paris

    June 29, 2026

    Welcome To The Jungle Crosses Rs 93 Crore Worldwide

    June 29, 2026

    India Admit Failure To Adapt Against Ireland

    June 29, 2026

    Canada Reach First-Ever World Cup Last 16

    Company
    Company
    Recent Posts
    • Ram Temple Probe Sparks BJP Unease
    • Russia Seeks Kazakhstan Fuel Amid Gasoline Shortage
    • Welcome To The Jungle Crosses Rs 93 Crore Worldwide
    • Modi Calls Indian Ocean An ‘Ocean of Opportunity’
    • Australia End India’s T20 World Cup Campaign
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Copyright © 2017 khabarindia.in. About / Privacy Policy / Terms and Condition / Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.