Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 48 घंटे में दूसरी बार महंगी हुई CNG, दिल्ली-NCR में वाहन चालकों पर बढ़ा बोझ
    • Government Calls For Stronger Protection Of Citizen Data
    • Government Launches New Initiative For School Dropouts
    • Amit Shah To Inaugurate Automated Madhur Dairy Unit-2 In Gandhinagar
    • India Pushes Stronger BRICS Trade Cooperation At Gandhinagar Meeting
    • PM Witnesses Tata-ASML Semiconductor Deal In Gujarat
    • Delhi Records Below-Normal Night Temperatures Amid Strong Wind Forecasts
    • PM Extend Wishes On Sikkim Statehood Day
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Khabar India
    Khabar India Banner
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Khabar India
    You are at:Home » महिलाओं को 10000 रुपये बदलेगा बिहार चुनाव का गणित? 22 फीसदी आबादी साबित हो सकती है गेमचेंजर; क्या दिखेगी NDA की लहर?
    Narendra Modi-Nitish Kumar

    महिलाओं को 10000 रुपये बदलेगा बिहार चुनाव का गणित? 22 फीसदी आबादी साबित हो सकती है गेमचेंजर; क्या दिखेगी NDA की लहर?

    0
    By Vinayak Singh on October 14, 2025 ENTERTAINMENT, National

    बिहार में महिलाओं की आबादी को हमेशा से चुनावी नजरिया से काफी अहम माना जाता है और चुनाव में इनकी भूमिका भी निर्णायक रही है। चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की शुरुआत की थी और महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। अब चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है, तो माना जा रहा है कि इसका बड़े पैमाने पर NDA गठबंधन को फायदा होने की उम्मीद है। इस तरह की योजनाओं की झलक हमें मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में भी दिख चुकी है, जहां BJP को बंपर सफलता मिली थी। उम्मीद जताई जा रही है कि बिहार की यह योजना भी उतनी ही कारगर साबित हो सकती है।

    75 लाख महिलाओं को मिला 10-10 हजार रुपये

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की शुरुआत करते हुए 75 लाख महिलाओं के अकाउंट में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। यह संख्या कितनी बड़ी है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यह बिहार की कुल आबादी का लगभग 22 फीसदी है। अगर मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की डायरेक्ट कैश ट्रांसफर योजनाओं के बाद हुए वोटिंग पैटर्न को देखें, तो माना जा रहा है कि यह 22 फीसदी महिला आबादी चुनावी गणित को पूरी तरह बदल सकती है। बिहार में कुल 3.39 करोड़ महिला वोटर हैं, जिनमें से 75 लाख महिलाओं को इस स्कीम का लाभ मिला है।

    2 लाख रुपये की मिलेगी वित्तीय सहायता

    हालांकि फिलहाल महिलाओं को 10 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं, लेकिन काम की समीक्षा और आगे चलकर मूल्यांकन के आधार पर योग्य महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता मुहैया कराई जाएगी। इससे महिलाएं पशुपालन, छोटे बिजनेस या किराना दुकान जैसे अपने स्वरोजगार शुरू कर सकेंगी। यह योजना न केवल बिहार की अर्थव्यवस्था को गति देगी, बल्कि महिलाओं के लिए भी अतिरिक्त इनकम का जरिया बनेगी।

    महिलाओं के लिए NDA सरकार की अन्य पहल

    बिहार में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही महिलाओं पर विशेष फोकस रहा है। शराबबंदी इसका बड़ा उदाहरण है, जिसने महिला मतदाताओं को NDA के पक्ष में बड़े पैमाने पर जोड़ा है। रिपोर्ट बताती हैं कि शराबबंदी के बाद महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा की घटनाओं में कमी आई है। इसके अलावा महिलाओं के लिए साइकिल योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना और बालिका पोशाक योजना जैसी कई योजनाएं हैं, जिन्होंने महिला मतदाताओं को प्रभावित किया है। इसके साथ ही बिहार सरकार ने वृद्धा पेंशन को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया है। माना जा रहा है कि चुनाव में इसका भी बड़ा असर देखने को मिल सकता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Vinayak Singh

    Related Posts

    Amit Shah To Inaugurate Automated Madhur Dairy Unit-2 In Gandhinagar

    India Pushes Stronger BRICS Trade Cooperation At Gandhinagar Meeting

    PM Witnesses Tata-ASML Semiconductor Deal In Gujarat

    • Facebook 99K
    • Twitter 1.5K
    • YouTube 370
    • Popular
    • Video
    • Pvt Sector
    May 17, 2026

    48 घंटे में दूसरी बार महंगी हुई CNG, दिल्ली-NCR में वाहन चालकों पर बढ़ा बोझ

    May 17, 2026

    Government Calls For Stronger Protection Of Citizen Data

    May 17, 2026

    Government Launches New Initiative For School Dropouts

    July 23, 2025

    PM Narendra Modi Interacts With Media On The First Day Of Monsoon Session Of Parliament

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Gets A Rousing Welcome By Indian Community In Paris, France

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Attends Dinner Hosted By French President In Paris

    April 23, 2026

    Taneira Unveils A Refreshed Summer Wardrobe In Lucknow

    March 12, 2026

    TVS Orbiter V1 launched; Now Available From ₹49,999 with BaaS

    August 8, 2025

    Racing Towards Glory: Odisha Hosts the World Athletics Continental Tour Bronze

    Company
    Company
    Recent Posts
    • 48 घंटे में दूसरी बार महंगी हुई CNG, दिल्ली-NCR में वाहन चालकों पर बढ़ा बोझ
    • Government Calls For Stronger Protection Of Citizen Data
    • Government Launches New Initiative For School Dropouts
    • Amit Shah To Inaugurate Automated Madhur Dairy Unit-2 In Gandhinagar
    • India Pushes Stronger BRICS Trade Cooperation At Gandhinagar Meeting
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Copyright © 2017 khabarindia.in. About / Privacy Policy / Terms and Condition / Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.