Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Ram Temple Probe Sparks BJP Unease
    • Russia Seeks Kazakhstan Fuel Amid Gasoline Shortage
    • Welcome To The Jungle Crosses Rs 93 Crore Worldwide
    • Modi Calls Indian Ocean An ‘Ocean of Opportunity’
    • Australia End India’s T20 World Cup Campaign
    • India Admit Failure To Adapt Against Ireland
    • Canada Reach First-Ever World Cup Last 16
    • Mirzapur: The Movie Unveils First Look Posters
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Khabar India
    Khabar India Banner
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Khabar India
    You are at:Home » महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं, सीट शेयरिंग से पहले ही नामांकन करेंगे तेजस्वी यादव; अभी तक नहीं सुलझा मुद्दा
    Lalu Prasad Yadav Tejashwi Yadav

    महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं, सीट शेयरिंग से पहले ही नामांकन करेंगे तेजस्वी यादव; अभी तक नहीं सुलझा मुद्दा

    0
    By Vinayak Singh on October 15, 2025 ENTERTAINMENT, National

    महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसे आप इसी से समझ सकते हैं कि अभी महागठबंधन में सीट शेयरिंग का ऐलान भी नहीं हुआ है, लेकिन तेजस्वी यादव आज राघोपुर से नामांकन दाखिल करेंगे। वह तीसरी बार यहां से मैदान में उतरेंगे। महागठबंधन की सभी पार्टियों के बीच काफी बिखराव नजर आ रहा है। अभी तक कांग्रेस और राजद के बीच बात नहीं बन पाई है, वहीं मुकेश सहनी भी गठबंधन की चुनौतियां लगातार बढ़ा रहे हैं।

    CPI ने जारी की लिस्ट

    सीट शेयरिंग पर खींचतान के बीच महागठबंधन की सहयोगी पार्टी CPI ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार चुनाव में CPI 6 से ज्यादा सीटों पर तैयारी कर रही है। पिछले चुनाव में भी उसने 6 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी। माना जा रहा है कि CPI इस बार 8 सीटों पर तैयारी कर रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि महागठबंधन में उसे कितनी सीटें मिलती हैं, लेकिन सीट शेयरिंग से पहले उसने महागठबंधन के सामने चुनौती जरूर बढ़ा दी है।

    मुकेश सहनी भी पीछे हटने को तैयार नहीं

    महागठबंधन में सबसे बड़ी चुनौती मुकेश सहनी की तरफ से आ रही है। वह लगातार ज्यादा सीटों की डिमांड कर रहे हैं और उपमुख्यमंत्री पद को लेकर भी खींचतान जारी है। हालांकि, महागठबंधन की ओर से यह साफ संकेत दे दिया गया है कि उपमुख्यमंत्री पद का फैसला चुनाव के बाद किया जाएगा।

    कांग्रेस से फंसा है पेंच

    महागठबंधन में शामिल कांग्रेस को मनाना अभी राजद के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस 60 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है, लेकिन राजद से बात नहीं बन पा रही है। पहले चरण के नामांकन के लिए 17 अक्टूबर अंतिम तारीख है। ऐसे में पार्टियों के पास अब कुछ ही दिन बचे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि महागठबंधन इन मुद्दों को कैसे सुलझाता है और कितनी सीटों पर सहमति बनती है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Vinayak Singh

    Related Posts

    Ram Temple Probe Sparks BJP Unease

    Mirzapur: The Movie Unveils First Look Posters

    Alka Yagnik Shares Health Update After Padma Bhushan Honour

    • Facebook 99K
    • Twitter 1.5K
    • YouTube 370
    • Popular
    • Video
    • Pvt Sector
    June 29, 2026

    Ram Temple Probe Sparks BJP Unease

    June 29, 2026

    Russia Seeks Kazakhstan Fuel Amid Gasoline Shortage

    June 29, 2026

    Welcome To The Jungle Crosses Rs 93 Crore Worldwide

    July 23, 2025

    PM Narendra Modi Interacts With Media On The First Day Of Monsoon Session Of Parliament

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Gets A Rousing Welcome By Indian Community In Paris, France

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Attends Dinner Hosted By French President In Paris

    June 29, 2026

    Welcome To The Jungle Crosses Rs 93 Crore Worldwide

    June 29, 2026

    India Admit Failure To Adapt Against Ireland

    June 29, 2026

    Canada Reach First-Ever World Cup Last 16

    Company
    Company
    Recent Posts
    • Ram Temple Probe Sparks BJP Unease
    • Russia Seeks Kazakhstan Fuel Amid Gasoline Shortage
    • Welcome To The Jungle Crosses Rs 93 Crore Worldwide
    • Modi Calls Indian Ocean An ‘Ocean of Opportunity’
    • Australia End India’s T20 World Cup Campaign
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Copyright © 2017 khabarindia.in. About / Privacy Policy / Terms and Condition / Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.