Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Raghava Lawrence Hints At Political Entry
    • US-Iran Tensions Escalate Near Hormuz
    • Domestic LPG Price Hiked By ₹29
    • Govt Standardises Edible Oil Pack Sizes
    • Taapsee Pannu Opens Up About Ageism In Films
    • Jayant Chaudhary Inaugurates Daycare Facility At Kaushal Bhawan
    • Amit Shah Reviews Border Security In Tripura
    • Peddi Opens With ₹135 Crore Worldwide
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Khabar India
    Khabar India Banner
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Khabar India
    You are at:Home » पेट्रोल चोरी मामला:एक हजार से ज्यादा तेल चोरी की चिप लगा चुका है आरोपी

    पेट्रोल चोरी मामला:एक हजार से ज्यादा तेल चोरी की चिप लगा चुका है आरोपी

    0
    By Aruna Sharma on May 4, 2017 BUSINESS

    (Hindustan)

    यूपी के पेट्रोल पम्प पर रिमोट कन्ट्रोल युक्त चिप से हो रही घटतौली के खुलासे ने शासन की भी नींद उड़ा दी है। तेल चोरी की चिप लगाने के आरोप में पकड़े गये बिजली मिस्त्री बाराबंकी निवासी राजेन्द्र कुमार ने रिमांड अवधि पर खुलासा किया कि वह अब तक यूपी में एक हजार से ज्यादा तेल चोरी करने वाली चिप लगा चुका है। सबसे ज्यादा चिप उसने लखनऊ में लगाने की बात कही। रिमांड पर मिली जानकारी के आधार पर एसटीएफ ने अब 21 पम्पों पर छापे मारे। पांच पम्प मालिकों समेत 23 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

    हर महीने 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई

    एसटीएफ ने दावा किया है कि ‘चिप’ से घटतौली करने वाले पेट्रोल पम्प मालिक हर महीने 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई अवैध तरीके से कर रहे थे। यह आंकड़ा इससे चार गुना अधिक भी हो सकता है। एसटीएफ के अफसरों ने आंकलन किया है कि प्रत्येक जिले में हर तीसरा व्यक्ति इस घटतौली का शिकार हुआ। एसटीएफ के हत्थे चढ़े राजेन्द्र ने कबूला कि इस चिप की कई खासियतों ने ही उसे इन पम्प मालिकों का चहेता बना दिया था। यह अलग बात है कि पेट्रोल पम्प पर अमूमन घटतौली की शिकायतें आम रही है लेकिन वह कई बार निगाह में आ जाती थी। पर, इस चिप ने इन पम्प मालिकों के घोटाले की राह काफी आसान कर दी थी।

    लखनऊ में 182 पेट्रोल पम्प

    एसटीएफ के मुताबिक लखनऊ के आधे से ज्यादा पेट्रोल पम्प घटतौली कर रहे हैं। पर, जैसे ही छापेमारी शुरू हुई, भनक लगते ही अधिकतर पेट्रोल पम्प मालिकों ने अपने यहां से ये चिप हटा दी। एसटीएफ के एसएसपी अमित पाठक के मु़ताबिक तीन तरीके की डिवाइस लगाकर पम्प पर घटतौली की जा रही थी। लखनऊ में 182 पेट्रोल पम्प है। अब तक की पड़ताल में यह बात साफ हो चुकी है कि अधिकतर पम्पों पर किसी न किसी तरीके से कम पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा था।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Aruna Sharma

    Related Posts

    UP Power Corp To Import Electricity From Bhutan via Tata Power

    India-Oman CEPA Comes Into Force

    Govt Assures Stability Amid West Asia Crisis

    • Facebook 99K
    • Twitter 1.5K
    • YouTube 370
    • Popular
    • Video
    • Pvt Sector
    June 7, 2026

    Raghava Lawrence Hints At Political Entry

    June 7, 2026

    US-Iran Tensions Escalate Near Hormuz

    June 7, 2026

    Domestic LPG Price Hiked By ₹29

    July 23, 2025

    PM Narendra Modi Interacts With Media On The First Day Of Monsoon Session Of Parliament

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Gets A Rousing Welcome By Indian Community In Paris, France

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Attends Dinner Hosted By French President In Paris

    June 6, 2026

    Praggnanandhaa Clinches Norway Chess Title

    June 6, 2026

    Shreyas Iyer Set For India T20 Captaincy

    June 4, 2026

    Suryakumar Yadav Removed As India T20 Captain

    Company
    Company
    Recent Posts
    • Raghava Lawrence Hints At Political Entry
    • US-Iran Tensions Escalate Near Hormuz
    • Domestic LPG Price Hiked By ₹29
    • Govt Standardises Edible Oil Pack Sizes
    • Taapsee Pannu Opens Up About Ageism In Films
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Copyright © 2017 khabarindia.in. About / Privacy Policy / Terms and Condition / Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.