Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Tata Trusts Proposes Restructuring To Keep Tata Sons Unlisted
    • China To Cut US Farm Tariffs, Excludes Soybeans
    • India Joins SCO Preparatory Meeting in Pakistan Amid Tensions
    • Ramayana Part One Posters Receive Enthusiastic Fan Response
    • The Vvaan Gives Sidharth Malhotra Biggest Opening in 11 Years
    • Avengers: Endgame Encore Tops Global Box Office
    • Essar Group To Invest $15 Billion In US Steel Plant
    • Chelsea Target Martínez
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Khabar India
    Khabar India Banner
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Khabar India
    You are at:Home » कभी भी बज सकती है यूपी समेत 5 राज्यों में चुनाव की रणभेरी

    कभी भी बज सकती है यूपी समेत 5 राज्यों में चुनाव की रणभेरी

    0
    By Amit Bhanot on December 14, 2021 National

    (Hindustan)

    उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द ही हो सकता है। इसको देखते हुए इलेक्शन कमीशन बुधवार से इन राज्यों का दौरा शुरू करेगा। आयोग के दौरे की शुरुआत पंजाब से हो रही है। आयोग के सदस्य चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले यहां पर इस संबंध में होने वाली तैयारियों को परखेंगे।

    इसके बाद चुनाव आयोग का अगला दौरा गोवा का होगा। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा, चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और अनूप चंद्र पांडेय अगले हफ्ते गोवा और उसके बाद उत्तराखंड के दौरे पर जा सकते हैं। हालांकि चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के दौरे की तारीखें अभी तय नहीं हैं। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि उत्तराखंड दौरे के बाद आयोग कभी भी यहां आ सकता है।

    इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि आयोग जनवरी 2022 की शुरुआत में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। चुनाव आयोग ने पांच राज्यों को नामावलियों के प्रकाशन के लिए 1 जनवरी की डेट दी है। कुछ राज्यों ने 1 जनवरी तक संशोधित नामावली प्रकाशित करने की बात कही है, वहीं अनुमान है कि उत्तर प्रदेश पांच जनवरी तक इसे प्रकाशित करेगा। आमतौर पर आयोग चुनाव की तिथियां घोषित करने से पहले संशोधित नामावली का इंतजार करता है, लेकिन यह अनिवार्य नहीं है।

    फिलहाल जो संकेत मिल रहे हैं, उसके आधार पर फरवरी में चुनाव हो सकते हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में यह 6 से 8 फेज में कराए जा सकते हैं। चुनाव करीब एक महीने तक चल सकते हैं। गौरतलब है कि सभी पांच चुनावी राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 15 मार्च से 14 मई के बीच खत्म हो रहा है। ऐसे में आयोग की कोशिश रहेगी कि 15 मार्च 2022 तक सभी राज्यों में चुनाव संपन्न करा दे। वैसे कानून के मुताबिक चुनाव आयोग विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने के छह महीने पूर्व तक कभी भी चुनाव करा सकता है।

    चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले आयोग संबंधित राज्यों का भ्रमण कर प्रशासन से विभिन्न तरह की जानकारियां जुटाता है। इसमें स्थानीय त्योहार, मौसम की स्थिति, फसल चक्र, लॉ एंड ऑर्डर की हालत, इसके मुताबिक केंद्रीय बलों की जरूरत, कोरोना प्रोटोकॉल्स और राजनीतिक दलों के चुनाव संबंधी चिंताओं को सुना जाता है। इसके बाद गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठकर केंद्रीय बलों की मौजूदगी के बारे में जानकारी ली जाती है। यह सभी विचार-विमर्श आयोग को तारीखों को तय करने के साथ-साथ कितने फेज में चुनाव होंगे यह बात तय करने में भी आयोग की मदद करता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amit Bhanot

    Related Posts

    Uttarakhand Brings Healthcare Leaders, Policymakers and Wellness Experts Together In Dehradun

    CDSL IPF Launches Multilingual Investor Education Film With Amar Chitra Katha

    Ilesha Singh Marks Her Debut With A Graceful Kuchipudi Rangapravesham At Kamani Auditorium

    • Facebook 99K
    • Twitter 1.5K
    • YouTube 370
    • Popular
    • Video
    • Pvt Sector
    September 29, 2026

    Tata Trusts Proposes Restructuring To Keep Tata Sons Unlisted

    September 29, 2026

    China To Cut US Farm Tariffs, Excludes Soybeans

    September 29, 2026

    India Joins SCO Preparatory Meeting in Pakistan Amid Tensions

    July 23, 2025

    PM Narendra Modi Interacts With Media On The First Day Of Monsoon Session Of Parliament

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Gets A Rousing Welcome By Indian Community In Paris, France

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Attends Dinner Hosted By French President In Paris

    August 27, 2026

    Chelsea Target Martínez

    July 8, 2026

    Messi Inspires Argentina’s Stunning Comeback Against Egypt

    July 8, 2026

    Mbappé Slams Racist Remarks By Paraguayan Senator

    Company
    Company
    Recent Posts
    • Tata Trusts Proposes Restructuring To Keep Tata Sons Unlisted
    • China To Cut US Farm Tariffs, Excludes Soybeans
    • India Joins SCO Preparatory Meeting in Pakistan Amid Tensions
    • Ramayana Part One Posters Receive Enthusiastic Fan Response
    • The Vvaan Gives Sidharth Malhotra Biggest Opening in 11 Years
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Copyright © 2017 khabarindia.in. About / Privacy Policy / Terms and Condition / Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.