Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Ram Temple Probe Sparks BJP Unease
    • Russia Seeks Kazakhstan Fuel Amid Gasoline Shortage
    • Welcome To The Jungle Crosses Rs 93 Crore Worldwide
    • Modi Calls Indian Ocean An ‘Ocean of Opportunity’
    • Australia End India’s T20 World Cup Campaign
    • India Admit Failure To Adapt Against Ireland
    • Canada Reach First-Ever World Cup Last 16
    • Mirzapur: The Movie Unveils First Look Posters
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Khabar India
    Khabar India Banner
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Khabar India
    You are at:Home » उत्तर प्रदेश के ये 35 सीमावर्ती गांव बनेंगे टूरिस्ट विलेज, पर्यटन मंत्री ने की घोषणा

    उत्तर प्रदेश के ये 35 सीमावर्ती गांव बनेंगे टूरिस्ट विलेज, पर्यटन मंत्री ने की घोषणा

    0
    By Aruna Sharma on May 19, 2025 UP/STATES

    (Dainik Jagran)

    पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश के सीमावर्ती गांवों को भी पर्यटन के मानचित्र पर लाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है। राज्य सरकार सात सीमावर्ती जिलों के 35 गांवों को टूरिस्ट विलेज के रूप में विकसित करेगा।
    इस पहल से न केवल इन गांवों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि देश-दुनिया के पर्यटक भी यहां की लोक संस्कृति, जीवन शैली, परंपराओं, परिधानों, खान-पान तथा जैव विविधता से परिचित हो सकेंगे।
    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत जिलों के चयनित गांवों में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। हर गांव में 10-10 होमस्टे यूनिट तैयार किए जाएंगे, जहां पर्यटक ग्रामीण परिवेश में रहकर स्थानीय संस्कृति को जी सकेंगे।
    जयवीर सिंह ने बताया कि सिद्धार्थनगर जिले के दुल्हासुमाली, बजहा, खुनुवां, कोटिया, घरुआर बलरामपुर जिले के इमलिया कोडर, चंदनपुर, नरिहवा, पहाड़ापुर, बेलभरिया लखीमपुर खीरी जिले के बनकटी छिदिया पूरब मजरा हिम्मतनगर, पिपरौला, पुरैना, सिगंहिया, बहराइच जिले के बद्रिया, आंम्बा कारीकोट फकीरपुरी, विशुनापुर श्रावस्ती जिले के लालपुर कुसमहवां, मोतीपुर कला, कटकुईयां, मेढकिया, बेलहरी पीलीभीत जिले के नौजल्हा नकटहा, गभिया सहराई, ढ़किया ता. महाराजपुर, मटैइया लालपुर महराजगंज जिले के भेड़िहारी, इटहिया, गिरहिया, तरैनी व चण्डीथान आदि गांवों का चयन किया गया।
    जयवीर सिंह ने बताया कि इस योजना में स्थानीय युवाओं को स्टोरी टेलिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे गांव की कहानियों, किवदंतियों और ऐतिहासिक महत्व को पर्यटकों के सामने दिलचस्प तरीके से पेश कर सकें।
    वहीं, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को पारंपरिक व्यंजन बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि पर्यटक गांव की रसोई से जुड़े स्वाद का भी आनंद ले सकें। सरकार की योजना के तहत थारू जनजाति के सुंदर हस्तशिल्प उत्पादों को स्थानीय बाज़ारों और ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म्स से जोड़ा जाएगा, जिससे इन पारंपरिक कलाओं को न केवल पहचान मिलेगी, बल्कि स्थानीय कारीगरों की आय भी बढ़ेगी।
    पर्यटन मंत्री ने बताया कि ‘टूरिस्ट विलेज’ योजना सिर्फ पर्यटन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे सीमावर्ती गांवों में विकास की रोशनी पहुंचेगी और वहां की विरासत को नया जीवन मिलेगा। उत्तर प्रदेश अब पर्यटन के ज़रिए अपने गांवों को विश्वस्तरीय मंच देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Aruna Sharma

    Related Posts

    Ammonia Leak At Tamil Nadu Seafood Unit Kills Seven

    Bengal Budget Focuses On Jobs, Infrastructure and Welfare

    NTA Revises Re-NEET Centre In Prayagraj

    • Facebook 99K
    • Twitter 1.5K
    • YouTube 370
    • Popular
    • Video
    • Pvt Sector
    June 29, 2026

    Ram Temple Probe Sparks BJP Unease

    June 29, 2026

    Russia Seeks Kazakhstan Fuel Amid Gasoline Shortage

    June 29, 2026

    Welcome To The Jungle Crosses Rs 93 Crore Worldwide

    July 23, 2025

    PM Narendra Modi Interacts With Media On The First Day Of Monsoon Session Of Parliament

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Gets A Rousing Welcome By Indian Community In Paris, France

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Attends Dinner Hosted By French President In Paris

    June 29, 2026

    Welcome To The Jungle Crosses Rs 93 Crore Worldwide

    June 29, 2026

    India Admit Failure To Adapt Against Ireland

    June 29, 2026

    Canada Reach First-Ever World Cup Last 16

    Company
    Company
    Recent Posts
    • Ram Temple Probe Sparks BJP Unease
    • Russia Seeks Kazakhstan Fuel Amid Gasoline Shortage
    • Welcome To The Jungle Crosses Rs 93 Crore Worldwide
    • Modi Calls Indian Ocean An ‘Ocean of Opportunity’
    • Australia End India’s T20 World Cup Campaign
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Copyright © 2017 khabarindia.in. About / Privacy Policy / Terms and Condition / Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.