कोल इंडिया : सात साल में 65 हजार से अधिक कामगार घटे, देखें वर्षवार आंकड़ें

0

(Industrial Punch)

कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) में साल दर साल श्रम शक्ति घटती जा रही है। 01 अप्रेल, 2025 की स्थिति में कोल इंडिया का कुल मैनपॉवर 2,20,242 है। जबकि 01 अप्रेल, 2024 में यह आंकड़ा 2,28,861 था। यानी एक साल में 8,619 कामगार घटे।

कोल इंडिया का 01 अप्रेल, 2025 की स्थिति में मैनपॉवर (Manpower) 2,20,242 है। इसमें नॉन एग्जीक्यूटिव की संख्या 205134 है, एग्जीक्यूटिव 15108 की संख्या में कार्यरत हैं। कुल महिला कामगारों की संख्या 20,009 है। सबसे अधिक 2118 कामगार एसईसीएल में घटे हैं। 01 अप्रेल, 2024 की स्थिति में एसईसीएल में कुल मैनपॉवर 39641 था। 01 अप्रेल, 2025 की स्थिति में मैनपॉवर घटकर 37523 पर आ गया।

बीते सात साल की तुलना की जाए तो कोल इंडिया के कुल मैनपॉवर में 65,237 की कमी आई है। 01 अप्रेल 2019 की स्थिति में कुल मैनपॉवर 2,85,479 था।

देखें सीआईएल एवं अनुषांगिक कंपनियों का 01 अप्रेल 2024 तथा 01 अप्रेल 2025 की स्थिति में मैनपॉवर :

ईसीएल : 48,711 – 46,996

बीसीसीएल : 33,920 – 32,118

सीसीएल : 33,990 – 33,091

डब्ल्यूसीएल : 33,352 – 32,261

एसईसीएल : 39,641 – 37,523

एमसीएल : 21,493 – 21,060

एनसीएल : 13,770 – 13,307

एनईसी : 585 – 537

सीएमपीडीआई : 2,751 – 2,705

सीआईएल HQ : 648 – 644

वर्षवार मैनपॉवर का आंकड़ा

1/4/25 की स्थिति : 2,20,242

1/4/24 की स्थिति : 2,28,861

1/4/23 की स्थिति : 2,39,210

1/4/22 की स्थिति : 2,48,550

1/1/21 की स्थिति : 2,62,292

1/4/20 की स्थिति : 2,73,401

1/4/19 की स्थिति : 2,85,479

 

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com