(AU)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिवबाबा धाम पर पहुंच गए हैं। जहां पर पार्टी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मंच पर उनके साथ जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव, विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय, विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, पूर्व सांसद रितेश पांडे व जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा मौजूद है। कुछ ही देर बाद मुख्यमंत्री अपना संबोधन शुरू करेंगे। इस दौरान वहां पर चप्पे चप्पे सुरक्षा व्यवस्था है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे प्रदेश के कृषक दुर्घटना बीमा के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता देने की शुरुआत करेंगे।
