Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Tata Trusts Proposes Restructuring To Keep Tata Sons Unlisted
    • China To Cut US Farm Tariffs, Excludes Soybeans
    • India Joins SCO Preparatory Meeting in Pakistan Amid Tensions
    • Ramayana Part One Posters Receive Enthusiastic Fan Response
    • The Vvaan Gives Sidharth Malhotra Biggest Opening in 11 Years
    • Avengers: Endgame Encore Tops Global Box Office
    • Essar Group To Invest $15 Billion In US Steel Plant
    • Chelsea Target Martínez
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Khabar India
    Khabar India Banner
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Khabar India
    You are at:Home » मायावती ने कहा, गठबंधन सम्मानजनक सीट मिलने पर ही संभव

    मायावती ने कहा, गठबंधन सम्मानजनक सीट मिलने पर ही संभव

    0
    By Aruna Sharma on July 25, 2018 UP/STATES

    (DJ)

    सम्मानजनक सीटें मिलने के बाद ही गठबंधन होना संभव बताते हुए बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस को अपने नेताओं को गलत बयानबाजी करने से रोकने की सीख दी। मंगलवार को जारी बयान में मायावती ने मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर मीडिया में जारी चर्चाओं पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि कांग्रेस से गठबंधन तब ही संभव होगा जब सम्मानजनक सीटें मिलेगी वरना बसपा मजबूती से सभी सीटों पर अकेले चुनाव लडऩे को तैयार है।

    इतना ही नहीं मायावती ने कांग्रेस नेतृत्व को चेताया कि बसपा के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करने वाले नेताओं पर सख्ती से लगाम लगाए। उल्लेखनीय है कि मायावती कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ गलत बयानबाजी करने के आरोपी अपने दो वरिष्ठ नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई कर चुकी है।

    मजबूत नहीं मजबूर सरकार की पैरोकारी : बसपा सुप्रीमो ने गठबंधन सरकारों को देश हित में जरूरी बताते हुए कहा कि इस बारे में स्व. कांशीराम की राजनीतिक ‘ब्रह्मवाणी वर्तमान हालात में सटीक बैठती है। मायावती ने बताया कि कांशीराम का कहना था कि केंद्र में गठबंधन सरकार रहेगी तो उस पर व्यापक जनहित, देश हित व जनकल्याण में लगातार काम करते रहने की तलवार लटकी रहती है। अपने देश में मजबूत नहीं मजबूर सरकार की जरूरत है। ताकि वह निरंकुश और तानाशाही व्यवहार नहीं कर सके जैसा कि भाजपा के वर्तमान शासनकाल में देखने को मिल रहा है।

    लोकतंत्र अब भीड़तंत्र में बदला : बसपा मुखिया ने राजस्थान के अलवर में हुई मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं पर भाजपा सरकारों को घेरा। मायावती ने इस प्रकार के मामलों में न्यायालय से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि देश में भीड़ को निर्दोषों की हत्या करने की छूट देने से लोकतंत्र को भीड़तंत्र में बदल देने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा की सरकारों को इतिहास में उनके काले कारनामों के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एंड कंपनी का चाल, चलन और चेहरा, हमेशा से ही आमजन विरोधी व भाईचारा बिगाडऩे वाला रहा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Aruna Sharma

    Related Posts

    Uttarakhand Brings Healthcare Leaders, Policymakers and Wellness Experts Together In Dehradun

    CDSL IPF Launches Multilingual Investor Education Film With Amar Chitra Katha

    Ilesha Singh Marks Her Debut With A Graceful Kuchipudi Rangapravesham At Kamani Auditorium

    • Facebook 99K
    • Twitter 1.5K
    • YouTube 370
    • Popular
    • Video
    • Pvt Sector
    September 29, 2026

    Tata Trusts Proposes Restructuring To Keep Tata Sons Unlisted

    September 29, 2026

    China To Cut US Farm Tariffs, Excludes Soybeans

    September 29, 2026

    India Joins SCO Preparatory Meeting in Pakistan Amid Tensions

    July 23, 2025

    PM Narendra Modi Interacts With Media On The First Day Of Monsoon Session Of Parliament

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Gets A Rousing Welcome By Indian Community In Paris, France

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Attends Dinner Hosted By French President In Paris

    August 27, 2026

    Chelsea Target Martínez

    July 8, 2026

    Messi Inspires Argentina’s Stunning Comeback Against Egypt

    July 8, 2026

    Mbappé Slams Racist Remarks By Paraguayan Senator

    Company
    Company
    Recent Posts
    • Tata Trusts Proposes Restructuring To Keep Tata Sons Unlisted
    • China To Cut US Farm Tariffs, Excludes Soybeans
    • India Joins SCO Preparatory Meeting in Pakistan Amid Tensions
    • Ramayana Part One Posters Receive Enthusiastic Fan Response
    • The Vvaan Gives Sidharth Malhotra Biggest Opening in 11 Years
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Copyright © 2017 khabarindia.in. About / Privacy Policy / Terms and Condition / Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.