Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Aamir Khan to Marry Gauri Spratt on July 5
    • Sabalenka Stunned In French Open Quarters
    • Centre Steps Up El Niño Preparedness To Protect Farmers
    • Applications Open For PM Research Chair Scheme 2026
    • India Eyes Global Leadership In Bio-Economy
    • India’s Seafood Exports Hit Record High
    • India-Oman CEPA Comes Into Force
    • Varanasi To Host BRICS Culture Meeting
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Khabar India
    Khabar India Banner
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Khabar India
    You are at:Home » मानव वन्यजीव संघर्ष उत्तराखंड में

    मानव वन्यजीव संघर्ष उत्तराखंड में

    0
    By Aruna Sharma on December 21, 2022 UTTRAKHAND/HIMANCHAL

    मानव वन्यजीव संघर्ष उत्तराखंड में  -दुर्गा सिंह भंडारी

    मानव वन्यजीव संघर्ष अनादि काल से चला आ रहा है । समय काल और भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार यह विभिन्न रूपों में परिलक्षित होता रहता है। वन्यजीवों की उपस्थिति एवं उनका व्यवहार जब नकारात्मक रूप में मानव जाति के लिए खतरा उत्पन्न करता है तो वह सुरक्षा एवं विभिन्न हितों को प्रभावित करता है। उत्तराखंड के संदर्भ में भी मानव वन्यजीव संघर्ष का इतिहास भी बहुत पुराना है. प्रसिद्ध शिकारी जिम कॉर्बेट की पुस्तकों :मैनईटर ऑफ कुमाऊं एवं मैन ईटर ऑफ रुद्रप्रयाग में यह स्पष्ट रूप से वर्णित है।

     

    उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष निमित्त प्रकार से है :

    1-बंदरों का आतंक :गांव में बंदरों द्वारा फसल एवं बागानों को नष्ट करना कई बार बच्चों को भी काट देते हैं.

    2-जंगली सूअरों का खतरा : जंगली सूअर झुंडों में आकर फसल को अत्यधिक नुकसान पहुंचाते हैं। कभी मनुष्यों पर भी आक्रमण करते हैं।

    3-हाथियों का उत्पात: उत्तराखंड के तराई क्षेत्रों में हाथी का उत्पात बना रहता है। इससे जन धन की हानि होती है।

    4-हिंसक वन्यजीवों जैसे बाघ, गुलदार, भालू आदि का खतरा उत्तराखंड में भयावह रूप लेता जा रहा है । इनके द्वारा मवेशियों को मारना आम बात है । गुलदार द्वारा मनुष्य विशेषकर बच्चों एवम् महिलाओं पर आक्रमण की घटनाएं तेजी से बढ़ी है।

    वर्तमान में उत्तराखंड के समस्त पहाड़ी क्षेत्र में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में लोगों का घरों से निकलना दूभर हो रहा है। बाघ एवं गुलदार दिनदहाड़े मवेशियों एवं मासूम लोगों को अपना ग्रास बना चुके हैं। गढ़वाल एवं कुमाऊँ के पहाड़ी जनपदों में गुलदार का डर लोगों के दिलों दिमाग में समा चुका है।पौड़ी गढ़वाल के मजगांव भरतपुर एवं डबरा गांव इस आतंक के चलते पूरी तरह खाली हो चुके हैं। गुलदार के आतंक के कारण एक बार तो बागेश्वर में रात्रि कर्फ्यू लगाना पड़ा था। गुलदार की समस्या पर वन विभाग एवं उत्तराखंड सरकार की कार्रवाई भी उत्तराखंड की जनता के मन मस्तिक से गुलदार का भय निकालने में  नाकाफी साबित हुए हैं।

    समस्या समाधान का रास्ता:

    मानव वन्यजीव संघर्ष विशेष तौर पर गुलदार का आतंक का कोई सीधा साधा समाधान नहीं है। बल्कि इसे  विभिन्न स्तरों पर स्थानीय परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए  निपटा जाना चाहिए।

    ग्रामीणों एवं ग्राम स्तर पर कार्रवाई.:

    1-अपने घर के आसपास की झाड़ियों को काटे एवम साफ रखें।

    2-स्कूल जाते  आते वक्त बच्चे टोली बनाकर जाएं।

    3-ग्रामसभा संवेदनशील जगहों पर जाली नुमा तार से सुरक्षा दीवार की व्यवस्था करें।

    4-जंगलों में फलदार पौधे लगाने की मुहिम को बढ़ावा दें।

    5-ग्रामसभा  जंगलों में जगह-जगह खाल चाल खुदवाए।

    6-ग्रामसभा स्तर पर इन कार्यों की देखरेख के लिए मानव वन्यजीव संघर्ष समाधान समिति गठित की जाए। यह समिति वन विभाग एवं जिला समिति के मार्गदर्शन में ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्य भी करे।

    राज्य सरकार के स्तर पर कार्रवाई:

    1-वन विभाग को मानव वन्यजीव संघर्ष के समाधान हेतु स्थानीय जरूरतों के मुताबिक ट्रेनिंग दी जाए एवं आवश्यक उपकरण व बजट की व्यवस्था की जाय।

    2-संवेदनशील गांव में जाली नुमा तार से ग्राम सुरक्षा घेराबंदी की व्यवस्था हो।

    3-बाघ और गुलदार की गणना करवाई जाए तथा कॉलर आईडी लगाई जाए जिससे गुलदार के आवागमन व उनके व्यवहार की निगरानी की जा सके।

    4-जंगली जानवरों द्वारा ग्रामीण की मौत पर उचित मुआवजा दिया जाए बीमा कंपनियों के साथ वन विभाग मिलकर कोई मुआवजा योजना बना सकता है.

    5- स्वयंसेवी संस्थाओं को समाधान के विभिन्न कार्यों में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

    6- जिला स्तर पर कार्यों के समन्वय के लिए एक मानव वन्यजीव संघर्ष समाधान समिति का गठन किया जाए। जिसमें जिला प्रशासन, वन विभाग, जिला पंचायत, पुलिस, आपदा प्रबंधन आदि का  प्रतिनिधित्व हो।

    * लेखक भारत सरकार के उद्यम में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत है एवम पहाड़ों के सामाजिक एवं सांस्कृतिक सरोकारों से जुड़े रहते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Aruna Sharma

    Related Posts

    SKF Awards Global AI-Led Business Transformation Contract To TCS

    Govt Forms High-Level Committee on Demographic Change

    India, Ethiopia Sign WTO Accession Deal

    • Facebook 99K
    • Twitter 1.5K
    • YouTube 370
    • Popular
    • Video
    • Pvt Sector
    June 3, 2026

    Aamir Khan to Marry Gauri Spratt on July 5

    June 3, 2026

    Sabalenka Stunned In French Open Quarters

    June 3, 2026

    Centre Steps Up El Niño Preparedness To Protect Farmers

    July 23, 2025

    PM Narendra Modi Interacts With Media On The First Day Of Monsoon Session Of Parliament

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Gets A Rousing Welcome By Indian Community In Paris, France

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Attends Dinner Hosted By French President In Paris

    June 3, 2026

    Sabalenka Stunned In French Open Quarters

    June 1, 2026

    RCB’s Short-Ball Tactic Crushes Gujarat Titans In Final

    May 30, 2026

    Vinesh Cleared For 53kg Asiad Trials

    Company
    Company
    Recent Posts
    • Aamir Khan to Marry Gauri Spratt on July 5
    • Sabalenka Stunned In French Open Quarters
    • Centre Steps Up El Niño Preparedness To Protect Farmers
    • Applications Open For PM Research Chair Scheme 2026
    • India Eyes Global Leadership In Bio-Economy
    • Media Monitoring
    • National
    • ENTERTAINMENT
    • UP/STATES
    • BUSINESS
    • SPORTS
    • CRIME
    • INTERNATIONAL
    • EDUCATION
    Copyright © 2017 khabarindia.in. About / Privacy Policy / Terms and Condition / Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.