बिहार विधानसभा चुनाव करीब आता जा रहा है और सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। इसी बीच कांग्रेस पर वादाखिलाफी का आरोप लगा है। इस बार ये आरोप कोई और नहीं बल्कि Mountain Man के नाम से मशहूर दशरथ मांझी के पुत्र ने लगाया है। दशरथ मांझी के पुत्र भागीरथ मांझी ने कहा कि उन्हें आश्वासन देने के बाद भी टिकट नहीं दिया गया।
चार दिन दिल्ली में रहे
उन्होंने कहा कि मैं चार दिन तक दिल्ली में रहा, लेकिन टिकट नहीं मिला। साथ ही बताया कि सभी कागज जमा किए थे, फिर भी निराशा ही हाथ लगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने वादा किया था, लेकिन वो पूरा नहीं हुआ।
कांग्रेस इतनी सीटों पर लड़ रही चुनाव
बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 61 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। हालांकि महागठबंधन में काफी तकरार है और कुछ सीटों पर महागठबंधन की दो-दो पार्टियों ने अपना उम्मीदवार खड़ा किया है। RJD बिहार में 143 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन में काफी विवाद देखने को मिला था।
