भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में 71 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। अब लोगों की नजर उसकी दूसरी लिस्ट पर टिकी है। पहली लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल थे, वहीं उम्मीद है कि दूसरी लिस्ट में भी कई चर्चित चेहरे देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा, JDU भी आज अपनी पहली लिस्ट जारी करेगी है।
मैथिली ठाकुर को मिल सकती है टिकट
BJP की दूसरी लिस्ट पर सबकी नजर टिकी हुई है। इस लिस्ट में मैथिली ठाकुर का नाम शामिल हो सकता है। उन्होंने हाल ही में BJP ज्वाइन की थी। अगर BJP की पहली लिस्ट की बात करें तो उसमें बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा का नाम शामिल था। इसके अलावा बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भी इस बार मैदान में होंगे। पहली लिस्ट में कुल 71 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे।
आज JDU जारी करेगी पहली लिस्ट
NDA के सहयोगी दल में शामिल जनता दल यूनाइटेड आज यानी बुधवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेगी। JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि पार्टी की पहली उम्मीदवारों की लिस्ट बुधवार को जारी की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। JDU की पहली लिस्ट में भी कई बड़े नाम शामिल होने की उम्मीद है।
