बिहार में महिलाओं की आबादी को हमेशा से चुनावी नजरिया से काफी अहम माना जाता है और चुनाव में इनकी भूमिका भी निर्णायक रही है। चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की शुरुआत की थी और महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। अब चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है, तो माना जा रहा है कि इसका बड़े पैमाने पर NDA गठबंधन को फायदा होने की उम्मीद है। इस तरह की योजनाओं की झलक हमें मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में भी दिख चुकी है, जहां BJP को बंपर सफलता मिली…
Author: Vinayak Singh
बिहार में चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। कौन कहां से चुनाव लड़ेगा, इसे लेकर धीरे-धीरे तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। इसी बीच बड़ी खबर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे की सीटों को लेकर सामने आई है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, इन दोनों नेताओं का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है और इनके लिए सीटों का चयन भी हो चुका है। कहां से चुनाव लड़ेंगे सम्राट चौधरी मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार के उपमुख्यमंत्री…
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले NDA ने रविवार को सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया है। NDA गठबंधन के दो अहम सहयोगी BJP और JDU इस बार बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। बिहार में भाजपा और जदयू की दोस्ती पिछले 25 वर्षों से चली आ रही है, लेकिन पहली बार ऐसा होगा जब दोनों पार्टियां ‘बड़े भाई’-‘छोटे भाई’ की भूमिका से बाहर आकर ‘जुड़वा भाई’ की तरह चुनाव लड़ते नजर आएंगी। भाजपा पहली बार छोटे भाई की भूमिका से बाहर निकलकर अब बराबरी की स्थिति में दिखाई देगी। अगर इतिहास उठाकर देखें तो 2005 से 2020 के दौरान हमेशा जदयू…
बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लालू परिवार को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे तेजस्वी यादव और पूर्व मुख्यमंत्री व लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले में आरोप तय कर दिए। चुनाव से पहले कोर्ट का यह फैसला तेजस्वी यादव के लिए सेटबैक साबित हो सकता है। महागठबंधन में पहले से ही सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान जारी है, ऐसे में यह फैसला उनकी मुश्किलें और बढ़ा सकता है। एक तरफ बिहार में युवाओं के बीच लोकप्रिय होने की कोशिश कर रहे…