दिवाली के बाद सभी पार्टियां अपने-अपने चुनावी अभियान को तेज कर रही हैं। इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से चुनावी प्रचार का आगाज करेंगे। बिहार में इस बार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने वाला है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा, जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान होगा, वहीं दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग होगी। मुजफ्फरपुर से करेंगे आगाज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मुजफ्फरपुर से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री आज दो रैलियां करेंगे। पहली रैली मुजफ्फरपुर…
Author: Vinayak Singh
भारतीय जनता पार्टी बिहार में अपना चुनावी अभियान दिवाली के बाद और तेज करने वाली है। हाल ही में अमित शाह बिहार से दिल्ली लौटे हैं, लेकिन दिवाली के बाद वे फिर बिहार में सक्रिय नजर आएंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 23 अक्टूबर से चुनावी अभियान का बिगुल फूकेंगे और कई रैलियां करेंगे। साथ ही, कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस दौरान चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे। बिहार में इस बार विधानसभा का चुनाव दो चरणों में होगा। पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है और दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया सोमवार को खत्म…
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। एक तरफ पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, वहीं दूसरे चरण का नामांकन 20 अक्टूबर को खत्म होने वाला है। एक ओर भारतीय जनता पार्टी और एनडीए जोर-शोर से चुनावी प्रक्रिया में जुटे हुए हैं, वहीं महागठबंधन में अभी भी सीट शेयरिंग को लेकर पेंच फंसा हुआ है। कई सीटें ऐसी हैं जिन पर महागठबंधन की पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोकते नजर आएंगी। इसके अलावा JMM ने भी महागठबंधन से इतर अपना अलग रास्ता चुन लिया है। जिस तरह से घटनाक्रम सामने आ रहे हैं, उससे…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 सितंबर को बिहार में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत 75 लाख महिलाओं को 10,000-10,000 रुपये ट्रांसफर किए गए थे। यानी सरकार ने महिलाओं के खातों में कुल 7,500 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना था। हालांकि, यह राशि यहीं तक सीमित नहीं रहने वाली है। अगर बिहार में NDA की सरकार की वापसी होती है, जैसा कि राजनीतिक गलियारों में चर्चा है, तो यह राशि बढ़कर 2 लाख रुपये तक पहुंच सकती…
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने वाला है। ऐसे में पहले चरण के नामांकन का आज आखिरी दिन है। आज कई बड़े उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करेंगे। पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होगा। गृह मंत्री अमित शाह आज से भाजपा के चुनाव अभियान को रफ्तार देंगे। बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर आए शाह सारण जिले के अमनौर और तरैया विधानसभा क्षेत्रों में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मैथिली ठाकुर अलीनगर से करेंगी नामांकन मशहूर लोकगायिका और बिहार के सबसे चर्चित…
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। एक तरफ NDA ने सीट शेयर का ऐलान करते हुए उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है, वहीं महागठबंधन में अभी सीट शेयरिंग को लेकर फैसला नहीं हुआ है। महागठबंधन की सबसे बड़ी सहयोगी दल होने के नाते तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पहले चरण का नामांकन अब 17 तारीख को होने वाला है, ऐसे में हालात से साफ नजर आ रहा है कि BJP, RJD से काफी आगे निकल चुकी है। तेजस्वी के लिए पिछला प्रदर्शन दोहराना बन रहा चुनौती 2020 के…
जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने चुनावी मैदान में नहीं उतरने का ऐलान किया है। चर्चा थी कि प्रशांत किशोर राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने राघोपुर का दौरा भी किया था और तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने का माहौल भी बनाया था। उनके इस फैसले के बाद पार्टी को जो मोमेंटम मिला था, अब उसमें कमी देखने को मिल रही है। किसे होगा फायदा अगर प्रशांत किशोर चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, तो राघोपुर सीट पर सीधा फायदा तेजस्वी यादव को होता नजर आ रहा है। उम्मीद थी कि अगर प्रशांत किशोर चुनाव लड़ते, तो तेजस्वी की मुश्किलें बढ़…
महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसे आप इसी से समझ सकते हैं कि अभी महागठबंधन में सीट शेयरिंग का ऐलान भी नहीं हुआ है, लेकिन तेजस्वी यादव आज राघोपुर से नामांकन दाखिल करेंगे। वह तीसरी बार यहां से मैदान में उतरेंगे। महागठबंधन की सभी पार्टियों के बीच काफी बिखराव नजर आ रहा है। अभी तक कांग्रेस और राजद के बीच बात नहीं बन पाई है, वहीं मुकेश सहनी भी गठबंधन की चुनौतियां लगातार बढ़ा रहे हैं। CPI ने जारी की लिस्ट सीट शेयरिंग पर खींचतान के बीच महागठबंधन की सहयोगी पार्टी CPI ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट…
भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में 71 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। अब लोगों की नजर उसकी दूसरी लिस्ट पर टिकी है। पहली लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल थे, वहीं उम्मीद है कि दूसरी लिस्ट में भी कई चर्चित चेहरे देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा, JDU भी आज अपनी पहली लिस्ट जारी करेगी है। मैथिली ठाकुर को मिल सकती है टिकट BJP की दूसरी लिस्ट पर सबकी नजर टिकी हुई है। इस लिस्ट में मैथिली ठाकुर का नाम शामिल हो सकता है। उन्होंने हाल ही में BJP ज्वाइन की थी। अगर BJP की पहली लिस्ट…
NDA गठबंधन में सीट शेयरिंग के ऐलान के बाद भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 71 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कई दिग्गज नाम शामिल हैं, जिनमें बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का भी नाम है। भाजपा बिहार में 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, ऐसे में आज 71 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। सम्राट चौधरी इस सीट से लड़ेंगे चुनाव बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर से चुनाव लड़ेंगे। यह सीट उनकी…