बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। एक तरफ भाजपा का एनडीए गठबंधन है, वहीं दूसरी तरफ राजद का महागठबंधन है। इन दोनों गठबंधनों में सीधी लड़ाई है। अगर बड़ा चेहरा, कैडर और नेताओं के मामले में देखा जाए तो भाजपा काफी मजबूत नजर आ रही है। विश्लेषक अक्सर विश्लेषण करते समय बिहार भाजपा के लिए कहते हैं कि उनके पास बिहार में नेता नहीं हैं। हालांकि बड़े-बड़े विश्लेषक यही गलती कर बैठते हैं। बिहार भाजपा उन राज्यों में शामिल है, जहां उसके सबसे ज्यादा और अलग-अलग क्षेत्रों में लोकप्रिय नेता हैं। इनकी अपनी पहचान है और ये…
Author: Vinayak Singh
बिहार विधानसभा चुनाव में नामांकन करवाने और नामांकन वापस लेने की तारीख समाप्त हो चुकी है। इसी बीच कई ऐसे प्रत्याशी हैं जिनका नामांकन कई वजहों से खारिज हो गया है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला चिराग पासवान के खाते में गई एक सीट पर, जहां उनके प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया। हालांकि NDA ने अब इस सीट पर एक निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान किया है। शनिवार को पटना में आयोजित NDA की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी गई। कौन सी है सीट सारण जिले की मढ़ौरा विधानसभा सीट पर चिराग पासवान की पार्टी…
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव लगातार राजद के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उन्हें मरना कबूल है लेकिन राजद में वापस नहीं जाएंगे। इस बयान ने लालू परिवार के अंदर खींचतान को बाहर ला दिया है। तेजप्रताप यादव राजद से निष्कासित होने के बाद अपनी पार्टी बना चुके हैं और कई उम्मीदवारों को टिकट भी दिया है। उनके इस फैसले से चर्चा तेज हो गई है कि आखिरकार वे किसका नुकसान पहुंचा रहे हैं और किसको फायदा। जानकारों का…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज एक बार फिर बिहार में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। कल भी उन्होंने रैली को संबोधित किया था। बिहार में इस बार दो चरणों में मतदान होने वाला है। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होगी। पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान किया जाएगा। चुनाव की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कल बिहार में चुनावी बिगुल फूंका था। तीन रैलियों को करेंगे संबोधित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पहली रैली खगड़िया के जननायक कर्पूरी ठाकुर मैदान में होगी।…
बिहार विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियां प्रचार मोड में आ गई हैं। एक तरफ जहां भाजपा अपने सहयोगियों के साथ बेहतरीन कोऑर्डिनेशन के साथ नजर आ रही है, वहीं दूसरी तरफ तमाम उठापटक के बाद गुरुवार को महागठबंधन ने मुख्यमंत्री का ऐलान किया। महागठबंधन में इस बार मुख्यमंत्री के अलावा दो उपमुख्यमंत्री का ऐलान किया गया है, जिनमें से एक उपमुख्यमंत्री मुकेश सहनी बनेंगे। हालांकि तमाम उठापटक के बाद महागठबंधन भले ही मुकेश सहनी के सामने झुक गया हो, लेकिन जानकार बताते हैं कि यह महागठबंधन के लिए नुकसान का सौदा साबित हो सकता है। 15 सीटों पर लड़ रहे…
दिवाली बीतते ही भाजपा एक्टिव मोड में नजर आ रही है। पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता प्रधानमंत्री आज से बिहार चुनाव में प्रचार को रफ्तार देंगे। पीएम मोदी गुरुवार शाम को मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत युवाओं से संवाद करेंगे। इस दौरान चुनावी तैयारियों को रफ्तार देंगे। इसके अलावा पीएम मोदी बिहार चुनाव में 24 अक्टूबर से प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। 24 अक्टूबर को दो रैलियों को करेंगे संबोधित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में 24 अक्टूबर से प्रचार का आगाज करेंगे। इस दिन वह दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। 24 अक्टूबर को पीएम मोदी समस्तीपुर और…
बिहार चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। तमाम सर्वे और आकलन बता रहे हैं कि सत्तारूढ़ दल मजबूत स्थिति में है और महागठबंधन को हार का सामना करना पड़ सकता है। इसी बीच महागठबंधन ने आखिरी चाल चलते हुए तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया है। हालांकि जानकारों का मानना है कि यह दांव उलटा भी पड़ सकता है और फायदे से ज्यादा नुकसानदेह साबित हो सकता है। हाल ही में भाजपा ने 75 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए हैं। माना जा रहा है कि इससे बड़े पैमाने पर महिला वोट…
बिहार विधानसभा चुनाव करीब आता जा रहा है और सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। इसी बीच कांग्रेस पर वादाखिलाफी का आरोप लगा है। इस बार ये आरोप कोई और नहीं बल्कि Mountain Man के नाम से मशहूर दशरथ मांझी के पुत्र ने लगाया है। दशरथ मांझी के पुत्र भागीरथ मांझी ने कहा कि उन्हें आश्वासन देने के बाद भी टिकट नहीं दिया गया। चार दिन दिल्ली में रहे उन्होंने कहा कि मैं चार दिन तक दिल्ली में रहा, लेकिन टिकट नहीं मिला। साथ ही बताया कि सभी कागज जमा किए थे, फिर भी निराशा ही हाथ लगी।…
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। इसी बीच प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को बड़ा झटका लगा है। बड़ी-बड़ी बातें करने वाले प्रशांत किशोर के तीन उम्मीदवारों ने BJP का दामन थाम लिया है। पहले ही मैदान से हटने का फैसला करने वाले PK के लिए यह बड़ा झटका है। बिहार में दो चरणों में मतदान होने वाला है। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया खत्म हो गई है। ऐसे में PK के पास अब सीट बदलने या किसी अन्य उम्मीदवार को खड़ा करने का कोई विकल्प नहीं बचा है। 3 उम्मीदवारों ने थामा BJP का दामन जनसुराज…
बिहार चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। BJP का संगठन ग्राउंड पर काफी एक्टिव है और यह सवाल उठ रहा है कि क्या पार्टी “महाराष्ट्र मॉडल” को दोहरा सकती है। BJP अपने संगठन और रणनीति के दम पर न सिर्फ गठबंधन में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है, बल्कि “महाराष्ट्र मॉडल” की तरह बिहार में भी मुख्यमंत्री पद का दावा पेश करने की तैयारी में दिख रही है। चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं और विश्लेषकों की मानें तो महिला वोटरों का रुझान BJP की तरफ दिख रहा है। हाल ही में बिहार में 75 लाख महिलाओं को 10-10…