भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी पर शनिवार को बिहार के बक्सर में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले रोड शो के दौरान कथित तौर पर हमला किया गया। तिवारी ने राष्ट्रीय जनता दल के समर्थकों पर भाजपा के रोड शो में घुसने और राजद के नारे लगाते हुए उनके काफिले का पीछा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने शिकायत भी दर्ज करवाई है। चुनाव आयोग में शिकायत मनोज तिवारी ने कहा, “हमने बक्सर के डुमरांव में एक रोड शो किया था और मैं इस बात से हैरान हूं कि राजद समर्थकों ने उस पर…
Author: Vinayak Singh
बिहार चुनाव की चर्चा आजकल हर जगह हो रही है। मेन स्ट्रीम मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह चर्चा भाजपा और एनडीए की हो रही है। जिस तरह से 75 लाख महिलाओं के खातों में 10000 रुपये ट्रांसफर हुए हैं, विश्लेषकों का मानना है कि इसने पूरे चुनावी माहौल को भाजपा और एनडीए के पक्ष में मोड़ दिया है। लोगों का मानना है कि ऑपोजिशन चुनाव से पहले ही हारा हुआ नजर आ रहा है। विपक्ष नदारद बिहार चुनाव में विपक्षी महागठबंधन पूरी तरह चुनावी गेम से बाहर नजर आ रहा है। राजद और महागठबंधन की चर्चा काफी…
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने शुक्रवार को आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसे एनडीए के संकल्प पत्र के नाम से पेश किया गया। पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने संयुक्त रूप से इसे जारी किया। एनडीए गठबंधन ने अगले पांच वर्षों के लिए बिहार के डेवलपमेंट का खाका खींच दिया है, जिसमें युवा, महिला और किसान सभी वर्गों पर विशेष ध्यान दिया गया है। 1 करोड़ नौकरी का वादा एनडीए ने अपने घोषणा पत्र में युवाओं को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के छपरा और मुजफ्फरपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और राजद पर जमकर हमला बोला। उन्होंने युवा मतदाताओं से कहा, “आपके माता-पिता ने ‘जंगल राज’ खत्म करने के लिए वोट दिया था, अब आपको एक समृद्ध बिहार के लिए वोट देना है।” जिस छपरा में प्रधानमंत्री मोदी ने आज रैली को संबोधित किया, वह बिहार में काफी हॉट सीट बन गई है। बदल सकता है समीकरण छपरा विधानसभा से राजद ने खेसारी लाल यादव को चुनाव मैदान में उतारा है, वहीं भाजपा ने छोटी कुमारी को टिकट दिया है।…
छठ पूजा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार में अपनी पहली रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुजफ्फरपुर और छपरा में जनसभा को संबोधित किया। मुजफ्फरपुर में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर तीखा हमला किया और उन पर “छठी मैया का अपमान” करने तथा बिहार की सांस्कृतिक परंपराओं का अनादर करने का आरोप लगाया। बिहार का कोई भी व्यक्ति नहीं भूल सकता अपमान पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस और राजद छठी मैया का अपमान कर रहे हैं। क्या चुनाव में वोट के लिए कोई छठी…
बिहार विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एंट्री हो गई है। उन्होंने बुधवार को सीवान जिले के रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने इस सीट से उम्मीदवार मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को मैदान में उतारने के लिए महागठबंधन की जमकर आलोचना की। बिहार विधानसभा चुनाव में राजद ने सीवान जिले की रघुनाथपुर विधानसभा सीट से ओसामा शहाब को उम्मीदवार बनाया है। जमकर साधा निशाना उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति है, जबकि राजद ने एक ऐसे उम्मीदवार को मैदान में उतारा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को एक बार फिर बिहार का दौरा करेंगे। इस दौरान वे बिहार में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने समस्तीपुर और बेगूसराय का दौरा किया था और चुनावी राज्य में दो रैलियों को संबोधित किया था। शुक्रवार को उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की थी। समस्तीपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, “लोकतंत्र के महापर्व का बिगुल बज चुका है। पूरा बिहार कह रहा है, ‘फिर एक बार एनडीए सरकार’, ‘फिर एक बार सुशासन सरकार’। जंगलराज वालों को…
महागठबंधन ने देर से ही सही, लेकिन मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करते हुए तेजस्वी यादव के नाम की घोषणा की थी। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री का उम्मीदवार कौन होगा। हालांकि अब इन सवालों पर विराम लग गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने इस पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बड़ा ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद महागठबंधन का उत्साह अब कम होता नजर आ सकता है। सीएम के लिए कोई सीट खाली नहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि राजनीति में…
बिहार चुनाव से पहले बड़ी-बड़ी बातें करने वाले चुनाव रणनीतिकार और जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर फंसते नजर आ रहे हैं। भारत के चुनाव आयोग ने प्रशांत किशोर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, क्योंकि उसे इस बात के सबूत मिले हैं कि उनका नाम बिहार और पश्चिम बंगाल, दोनों राज्यों की मतदाता सूची में दर्ज है। पहले ही चुनावी मैदान से पीछे हटने का ऐलान कर चुके प्रशांत किशोर के लिए यह नई मुश्किल परेशानी बन सकती है। दो जगह है नाम करगहर विधानसभा क्षेत्र (सासाराम, रोहतास जिला, बिहार) के रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा जारी नोटिस के…
बिहार विधानसभा चुनाव में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। इस बार बयान तेजस्वी यादव की पार्टी राजद की ओर से आया है। यह बयान खुद तेजस्वी यादव के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। तेजस्वी यादव की पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने उन्हीं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और कड़ी आलोचना की है। इसके अलावा तेजप्रताप यादव ने भी उन पर निशाना साधा है। जननायक पोस्टर को लेकर शुरू हुआ विवाद यह विवाद जननायक पोस्टर को लेकर शुरू हुआ। कई ऐसे पोस्टर लगाए गए जिनमें तेजस्वी यादव को होर्डिंग्स पर जननायक के तौर पर दिखाया…