Author: Vinayak Singh

बिहार विधानसभा चुनाव का आखिरकार फाइनल रिजल्ट आ गया है। इस चुनाव में भाजपा गठबंधन एक बार फिर सरकार बनाते नजर आ रहा है। वहीं राजद गठबंधन को बड़ी हार मिली है। इस जीत का श्रेय एनडीए गठबंधन PM मोदी को दिया जा रहा है, वहीं नीतिश कुमार की भी खूब चर्चा हो रही है। इसके अलावा बिहार चुनाव में सबसे चर्चित चेहरों में शामिल प्रशांत किशोर को शून्य सीटें मिली हैं और इस चुनाव में वह खाता खोलने में भी कामयाब नहीं रहे। NDA को मिला पूर्ण बहुमत बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को एक बार फिर पूर्ण बहुमत…

Read More

बिहार विधानसभा चुनाव में आखिरकार वह दिन आ गया, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। आज विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रूझानों में एनडीए बंपर बहुमत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है। बिहार में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का जादू साफ तौर पर चलता दिख रहा है। इस चुनाव में महिला वोटर एक बड़ा फैक्टर साबित हुईं और उन्होंने एकतरफा एनडीए के पक्ष में जमकर मतदान किया। 193 सीटों पर एनडीए आगे दोपहर 12:30 बजे तक के रूझानों में एनडीए स्पष्ट रूप से आगे दिखाई दे…

Read More

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 11 नवंबर को होने वाला है। पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान हुआ था, वहीं दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा। दूसरे चरण में कई सीटें मुस्लिम बहुल इलाकों में आती हैं। 2020 विधानसभा चुनाव से पहले राजद और कांग्रेस का मुस्लिम मतदाताओं पर मजबूत प्रभाव हुआ करता था, हालांकि 2020 के चुनाव के बाद यह स्थिति काफी बदल गई है। ओवैसी फिर बिगाड़ सकते हैं खेल 2020 के विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी 14 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और 5 सीटों पर उसे जीत…

Read More

बिहार विधानसभा चुनाव अपने अंतिम दौर में प्रवेश कर चुका है। पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के बाद अब आखिरी चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हुआ था और मतगणना 14 नवंबर, 2025 को होगी। वर्तमान बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर, 2025 को समाप्त हो रहा है और दोनों चरणों में कुल 2,616 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 122 सीटों पर होगा मतदान दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार-प्रसार समाप्त हो गया है। दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा।…

Read More

बिहार में पहले चरण के मतदान की प्रक्रिया जारी है। शाम 3 बजे तक 53.77 फीसदी मतदान हो चुका था। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 243 में से 121 सीटों पर गुरुवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ था। हालांकि, कुछ स्थानों से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में तकनीकी खराबी की खबरें भी आईं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (जनता दल यूनाइटेड – JD(U)), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी शुरुआती मतदाताओं में शामिल थे। 45,341 मतदान केंद्रों…

Read More

बिहार में गुरुवार को पहले चरण का मतदान होगा। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सत्तारूढ़ एनडीए के प्रदर्शन पर पूरा भरोसा जताया और गठबंधन की पूर्ण बहुमत से जीत की भविष्यवाणी की। एक टीवी चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा, “स्थिति बहुत अच्छी है। हम आरामदायक स्थिति में हैं। हम बिहार में 160 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।” साथ ही कहा कि एनडीए दो-तिहाई बहुमत से जीत हासिल करेगा। यह पूछे जाने पर कि क्या दोनों गठबंधन सहयोगी भाजपा और जद (यू) समान रूप से अच्छा प्रदर्शन करेंगे, अमित शाह ने कहा कि उनका स्ट्राइक रेट कम से…

Read More

बिहार में चुनावी तैयारी तेज हो गई है। सभी पार्टियां जोर-शोर से चुनाव लड़ रही हैं। एक तरफ एनडीए गठबंधन है, वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन है। महागठबंधन के MY समीकरण की खूब चर्चा होती है, लेकिन एनडीए ने इस चुनाव में MY समीकरण को नए सिरे से परिभाषित किया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि एनडीए का MY समीकरण राजद के MY समीकरण पर भारी पड़ सकता है। क्या है एनडीए का MY समीकरण एनडीए के MY समीकरण में दो प्रमुख ग्रुप शामिल हैं- पहला है महिला और दूसरा है युवा। बिहार चुनाव से पहले भाजपा और एनडीए सरकार ने…

Read More

बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव की जंग अब एक निजी मोड़ ले चुकी है, क्योंकि पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य की राजनीति में प्रभावशाली दोनों भाइयों के बीच अब प्रचार रणनीतियों को लेकर खुली भिड़ंत देखने को मिल रही है। तेजप्रताप यादव ने साफ ऐलान किया है कि वे तेजस्वी यादव के खिलाफ प्रचार करेंगे। अगर तेजप्रताप यादव वास्तव में तेजस्वी के खिलाफ प्रचार करते हैं, तो यह तेजस्वी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। तेजस्वी यादव ने किया था महुआ में प्रचार महागठबंधन…

Read More

बिहार विधानसभा की सरगर्मी तेज हो गई है। पार्टियां जमकर एक-दूसरे पर निशाना साध रही हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को ‘पप्पू’, ‘टप्पू’ और ‘अप्पू’ कहकर संबोधित करते हुए विपक्षी गठबंधन पर तीखा कटाक्ष किया। बिहार के दरभंगा के केवटी में एक रैली को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि राज्य में विपक्षी गठबंधन ने अपने पक्ष में प्रचार करने के लिए “तीन बंदरों” को बुलाया है। बिहार में योगी आदित्यनाथ की सभाओं की…

Read More

बिहार में विधानसभा चुनाव इस बार दो चरणों में होने वाला है। दूसरे चरण में मिथिलांचल, शाहाबाद और मगध की कुल 61 सीटें काफी अहम होने वाली हैं। 2020 के चुनाव में इन 61 सीटों में से NDA को 25 सीटों पर जीत मिली थी। हालांकि उस दौरान चिराग फैक्टर काफी अहम था। शाहाबाद और मगध में चिराग पासवान ने काफी नुकसान पहुंचाया था। अब जब वह NDA के साथ चुनाव लड़ रहे हैं, तो माना जा रहा है कि NDA को इन इलाकों में बड़ी सफलता मिल सकती है। NDA को मिल सकती है बड़ी सफलता राजनीतिक विश्लेषकों का…

Read More