गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर 1 अगस्त 2025 से टोल टैक्स वसूली शुरू की जाएगी। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) द्वारा इसके लिए टोल दरों की सूची जारी कर दी गई है।
टोल टैक्स दरें (प्रति फेरा):
-
दोपहिया/तीनपहिया वाहन/कानूनी रूप से पंजीकृत ट्रैक्टर: ₹140
-
कार, जीप, वैन, हल्के मोटर वाहन: ₹285
-
हल्के व्यवसायिक वाहन, हल्के मालवाहन, मिनी बस: ₹440
-
बस/ट्रक: ₹840
-
भारी निर्माण कार्य मशीन (HCM), भू गतिमान उपस्कर (EME), बहुधुरीय वाहन (3–6 धुरीय): ₹1,335
-
विशाल आकार वाहन (7 या अधिक धुरीय): ₹1,745
छूट और रियायतें:
-
एक ही दिन लौटने पर: वापसी यात्रा के लिए केवल 160% टोल शुल्क देना होगा।
-
20 या अधिक एकल यात्राएं (मासिक): ऐसे वाहनों को सिर्फ 80% टोल शुल्क देना होगा।
इस नई व्यवस्था के तहत एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले सभी प्रकार के वाहनों पर निर्धारित दर के अनुसार टोल वसूली की जाएगी। इससे राज्य सरकार को राजस्व में वृद्धि और सड़क रखरखाव हेतु संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित होने की उम्मीद है।
