(Jagran)
हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में जून माह में बच्चों को एक माह की छुट्टियां दी गई हैं लेकिन निजी स्कूल शिक्षा विभाग के नियमों को ठेंगा दिखाकर छुट्टियों में भी चल रहे हैं।
गर्मियों में बच्चों का बुरा हाल हो रहा है। शिक्षा विभाग के आलाधिकारी यह कहकर पल्लू झाड़ रहे हैं कि निजी स्कूल अपनी मनमर्जी से छुट्टियां देते हैं जिससे सवाल उठता है कि क्या निजी स्कूलों के लिए अलग मापदंड हैं। सवाल यह भी पैदा होता है कि क्या निजी स्कूलों में बच्चों को गर्मी नहीं लगती है।
अभिभावक भी निजी स्कूलों द्वारा छुट्टियां न देने के कारण परेशान हैं। अभिभावकों ने प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग से मांग की है नियमों को दरकिनार कर छुट्टियों में खुल रहे निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस बारे डिप्टी डायरेक्टर शिक्षा विभाग धर्मशाला विनय महाजन ने कहा कि निजी स्कूल अपनी मनमर्जी से छुट्टियां करते हैं।