(AU)
यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए प्रदेश के 75 जिलों में मतगणना शुरू हो गई है। इन जिलों के 334 केंद्रों पर काउंटिंग की जा रही है। इस चुनाव में 79, 113 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है।
– यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी है। ताजा रुझानों में बसपा ने वापसी के संकेत दिखाए हैं। 16 नगर निगमों में से 11 पर भाजपा आगे है, जबकि चार में बसपा आगे बढ़ रही है। वहीं, एक नगर निगम की सीट पर कांग्रेस अभी भी आगे हैं। जिन पर बसपा आगे है वो सभी नगर निगम पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हैं।
– अयोध्या नगर निगम में मेयर पद के लिए प्रथम चरण की मतगणना के परिणाम
बीजेपी के ऋषिकेश उपाध्याय को मिले 5368 वोट
समाजवादी पार्टी के गुलशन बिंदु को मिले 4149 वोट
बसपा के गिरीश चंद्र वर्मा को मिले 751 वोट
पहले चरण में 1209 वोट से आगे हैं बीजेपी के उम्मीदवार ऋषिकेश उपाध्याय
– सहारनपुर में पांचवे राउंड में भाजपा आगे।
– बसपा की मेयर उम्मीदवार मेरठ में तो कांग्रेस की मथुरा में आगे।
– कानपुर नगर निगम में भाजपा की प्रमिला पांडेय 2169 वोटों के साथ आगे हैं। कांग्रेस की वंदना मिश्रा 1897 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर, बसपा की अर्चना निषाद 1267 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर और सपा की माया गुप्ता 543 वोटों के साथ चौथे स्थान पर हैं।