(AU)
कौशल विकास से प्रशिक्षण कार्य जल्द ही शुरू हो रहा है। जिले में युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए इस बार कई नए ट्रेड शामिल किए गए हैं, जबकि खेसरहा आईटीआई में 108 महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
कौशल विकास प्रशिक्षण योजन के तहत जिले में हर वर्ष दो हजार युवाओं को को तकनीकी शिक्षा का ज्ञान दिया जाता है। इससे युवा कौशल विकास के ट्रेडों में प्रशिक्षण लेकर उस क्षेत्र में नौकरी भी प्राप्त कर रहे हैं। कौशल विकास प्रशिक्षण के तहत फैशन डिजाइनिंग, मोटर वाहन, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, बिजली के काम, ब्यूटीशियन कौशल, स्वास्थ्य सेवा आदि क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके 34 क्षेत्रों में 283 पाठ्यक्रमों के माध्यम से कौशल विकास के विभिन्न ट्रेडों की जानकारी दी जाती है।
