Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Indian Institute of Technology Ropar Showcases Leadership Across Four Key Sessions at India AI Impact Summit 2026
    • PM Announces India–France National Centre of Excellence in Aviation at Kanpur under PM-SETU
    • AM Group Commences Development of Gigawatt Scale AI Compute Hub in Uttar Pradesh
    • From Boardrooms to Boundaries: Teams Light Up the Cricket Field
    • Raksha Mantri Inaugurates Missile Integration Facility At BEL
    • Prime Minister Welcomes Global Leaders to AI Impact Summit in Delhi
    • NHAI Accepts National Highways Infra Trust Offer To Acquire Two National Highway Assets
    • ONGC Reports A 1.6% Rise In Q3 Net Profit
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Khabar India
    Khabar India Banner
    • Media Monitoring
    • National
    • BIHAR ELECTION
    • UP and States
    • Petroleum & Natural Gas
    • Private Sector
    • Infra
    • PSU
    • SKILL DEV./ CSR
    Khabar India
    You are at:Home » आत्मनिर्भर भारत मिशन को गति प्रदान कर रहा बोकारो स्टील प्लांट

    आत्मनिर्भर भारत मिशन को गति प्रदान कर रहा बोकारो स्टील प्लांट

    0
    By Aruna Sharma on April 16, 2025 PRIVATE SECTOR

    (Prabhat Khabar)

    बोकारो, वर्ष 1964 में बोकारो स्टील प्लांट की स्थापना के बाद से बीते छह दशकों में माराफारी के नाम से पूर्व में जाना जाने वाला यह क्षेत्र अब देश-विदेश में अपनी पहचान एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में बना चुका है. वर्तमान में बोकारो स्टील प्लांट महज इस्पात उत्पादन की एक इकाई नहीं रह गया, बल्कि यह भारत की औद्योगिक आत्मनिर्भरता, तकनीकी नवाचार और समावेशी विकास का प्रतीक बन चुका है.

    बीएसएल ने देश को वैश्विक मंच पर सशक्त इस्पात उत्पादक राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में भूमिका निभायी है. क्षेत्रीय विकास, सामाजिक सशक्तीकरण व समावेशी प्रगति को निरंतर गति दी है. सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ व ‘विकसित भारत 2047’ जैसी दूरदर्शी पहलों के अनुरूप कार्य करते हुए रणनीतिक महत्त के अनेक स्टील ग्रेड्स का स्वदेशी विकास कर रहा है, जिन्हें विदेशों से आयात किया जाता था.

    विदेशों से किया जाता था आयात, अब प्लांट में हो रहा उत्पादन

    शिपिंग कंटेनरों के लिए पहले चीन पर रहना पड़ता था निर्भर

    स्पेशल इस्पात कॉरटन स्टील, जो पहले विदेशों से आयात किया जाता था. अब बोकारो स्टील प्लांट ने इसका स्वदेशी विकल्प ‘वेदर रेसिस्टेंट स्टील’ (IS-11587) का निर्माण किया है, जिसे ‘सेलकोर’ के नाम से जाना जाता है. यह उच्च गुणवत्ता का इस्पात भारतीय रेल के वैगनों व ढांचागत संरचनाओं में व्यापक रूप से उपयोग किया जा रहा है, जो आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती दे रहा है.

    कभी शिपिंग कंटेनरों के लिए भारत को अन्य देशों विशेषकर चीन पर निर्भर रहना पड़ता था, आज वहीं बोकारो द्वारा विकसित WR-Fe 490H ग्रेड स्टील के माध्यम से भारत इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम बढ़ा चुका है. इसके अतिरिक्त संयंत्र ने उच्च तन्यता शक्ति वाले गैल्वनाइज्ड स्टील का विकास किया है, जो फूड ग्रेन साइलो निर्माण में प्रयुक्त होता है. इस तरह का स्टील पहले आयात होता था.

    कृषि भंडारण के लिए तकनीकी दृष्टि से टिकाऊ

    450 GSM जिंक कोटिंग और 350 MPa से अधिक यील्ड स्ट्रेंथ से युक्त स्टील कृषि भंडारण के लिए तकनीकी दृष्टि से उपयुक्त व टिकाऊ समाधान प्रदान करता है, जो ‘सेव ग्रेन कैंपेन’ और खाद्य सुरक्षा में आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करता है. बीएसएल में नित्य नये स्पेशल स्टील का उत्पादन पर फोकस किया गया है, ताकि विदेशों से आयात पर हमारी निर्भरता काम हो. इसके लिये टीम बीएसएल दिन-रात प्रयासरत है.

    भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूती प्रदान कर रहा स्टील

    राष्ट्र की सामरिक शक्ति को सशक्त बनाने के लिये बोकारो स्टील प्लांट द्वारा विकसित स्वदेशी डीएमआर 249A मरीन ग्रेड स्टील का उपयोग भारतीय नौसेना के अग्रणी युद्धपोतों आइएनएस विक्रांत, आइएनएस महेंद्रगिरि, आइएनएस विंध्यगिरी व हाल ही में राष्ट्र को समर्पित अरइएनएस नीलगिरि के निर्माण में किया गया है. यह योगदान भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूती प्रदान करता है.

    देश की आवश्यकताओं के अनुरूप कई और स्पेशल इस्पात ग्रेड विकसित प्रक्रिया में

    राष्ट्रीय एकता व सामाजिक समरसता का उदाहरण बना बीएसएल

    नवीकरणीय ऊर्जा विशेषकर सौर ऊर्जा के क्षेत्र में संयंत्र ने IS 277 GP 350 ग्रेड के अनुरूप 600 GSM जिंक परत वाले विशेष गैल्वनाइज्ड स्टील का सफल विकास किया है. इसकी उच्च संक्षारण प्रतिरोधक क्षमता और यांत्रिक मजबूती इसे सोलर पैनल माउंटिंग स्ट्रक्चर्स के लिए आदर्श बनाती है. देश की आवश्यकताओं के अनुरूप कई और स्पेशल इस्पात ग्रेड विकसित प्रक्रिया में है.

    बोकारो स्टील सिटी केवल मात्र एक औद्योगिक शहर ही नहीं, बल्कि विविधता में एकता का प्रतिरूप है, जिसे अक्सर ‘मिनी भारत’ भी कहा जाता है. देश के कोने-कोने से आये लोग यहां एक साथ रहकर संयंत्र की सफलता में योगदान दे रहे हैं, जिससे यह स्थान राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण बन चुका है. स्टील सिटी और परिक्षेत्रीय इलाके का व्यापक जन समुदाय भी भागीदार रहा है. टीम बीएसएल उत्साहित है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Aruna Sharma

    Related Posts

    Indian Institute of Technology Ropar Showcases Leadership Across Four Key Sessions at India AI Impact Summit 2026

    AM Group Commences Development of Gigawatt Scale AI Compute Hub in Uttar Pradesh

    CNH India Leads The Mechanization Movement With World-Class Crop Solutions

    • Facebook 99K
    • Twitter 1.5K
    • YouTube 370
    • Popular
    • Video
    • Pvt Sector
    February 27, 2026

    Indian Institute of Technology Ropar Showcases Leadership Across Four Key Sessions at India AI Impact Summit 2026

    February 19, 2026

    PM Announces India–France National Centre of Excellence in Aviation at Kanpur under PM-SETU

    February 16, 2026

    AM Group Commences Development of Gigawatt Scale AI Compute Hub in Uttar Pradesh

    July 23, 2025

    PM Narendra Modi Interacts With Media On The First Day Of Monsoon Session Of Parliament

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Gets A Rousing Welcome By Indian Community In Paris, France

    February 11, 2025

    Prime Minister Narendra Modi Attends Dinner Hosted By French President In Paris

    August 8, 2025

    Racing Towards Glory: Odisha Hosts the World Athletics Continental Tour Bronze

    August 6, 2025

    Hero MotoCorp Q1 Profit Surges 65% to ₹1,706 Crore on Ather Energy IPO Gains

    August 4, 2025

    Aurobindo Pharma Q1 FY26: Net Profit Falls 10% Despite Revenue Growth

    Company
    Company
    Recent Posts
    • Indian Institute of Technology Ropar Showcases Leadership Across Four Key Sessions at India AI Impact Summit 2026
    • PM Announces India–France National Centre of Excellence in Aviation at Kanpur under PM-SETU
    • AM Group Commences Development of Gigawatt Scale AI Compute Hub in Uttar Pradesh
    • From Boardrooms to Boundaries: Teams Light Up the Cricket Field
    • Raksha Mantri Inaugurates Missile Integration Facility At BEL
    • Media Monitoring
    • National
    • BIHAR ELECTION
    • UP and States
    • Petroleum & Natural Gas
    • Private Sector
    • Infra
    • PSU
    • SKILL DEV./ CSR
    Copyright © 2017 khabarindia.in. About / Privacy Policy / Terms and Condition / Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.