(Amar Ujala)
गंगा और देश की अन्य नदियों की निर्मलता-अविरलता कैसे बनी रहे, कैसे हम उन्हें स्वच्छ रख सकें, इस पर मंथन के लिए रविवार को गंगा सप्तमी के मौके पर गंगा समग्र अवध प्रांत की कार्यकारिणी की बैठक यूपी प्रेस क्लब में हुई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री अवधेश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के समक्ष आगामी साल भर में प्रस्तावित रणनीतियों की रूपरेखा व समीक्षा पेश की।
उन्होंने बताया कि गंगा समग्र अवध प्रांत संगठन स्वयंसेवकों द्वारा चलाया जाता है। इसके लिए किसी भी प्रकार का सरकारी अनुदान नहीं लिया जाता है। संगठन के कार्यकर्ता अपने संसाधनों से मां गंगा व उसकी सहायक नदियों की अविरलता व निर्मलता और पर्यावरण संरक्षण का कार्य करते हैं।
बैठक में अवध प्रांत के सभी जिलों से आए जिला संयोजक, सहसंयोजक, भाग संयोजक व प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने गंगा को निर्मल रखने का संकल्प लिया। प्रांतीय सहसंयोजक अनुराग पांडे ने जानकारी दिया कि गंगा समग्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अनुषांगिक संगठन है।
बैठक में प्रचार आयाम की सह प्रमुख श्वेता सिंह, प्रांतीय संगठन के मंत्री लाल जी भाई, गंगा सेविका आयाम की राष्ट्रीय प्रमुख डॉ. दिव्या पांडे, जल निकासी आयाम के प्रमुख गौरव दीक्षित, गंगा वाहिनी आयाम के प्रमुख चंडी प्रताप सिंह, वृक्षारोपण आयाम के प्रमुख संजीव श्रीवास्तव, सह प्रमुख पंकज शुक्ला, विधि आयाम के सह प्रमुख राजेश शुक्ला, साकेत तिवारी,जीतेंद्र द्विवेदी, राकेश तिवारी, अवधेश तिवारी, अरविंद पांडे, पवन मिश्रा, संतोष तिवारी, गुड्डू पांडे, रमेश द्विवेदी, उषा सिंह, शोभा सारस्वत, नंदलाल, ब्रह्मानंद सिंह, रुद्र देव दुबे, उषा सिंह आदि मौजूद रहे।
