मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी गुरुवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के लिए गौतमबुद्ध नगर पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर निर्माण का निरीक्षण करने के बाद सीएम योगी नोएडा के सेक्टर-50 मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन किया। इसके बाद सीएम योगी मेदांता अस्पताल में आयोजित उद्घटान कार्यक्रम के मंच पर पहुंचें।
वहीं, सीएम योगी के स्वागत के लिए हेलीपैड पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, दादरी विधायक तेजपाल नागर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अधिकारियों के साथ की बैठक और एयरपोर्ट का किया निरीक्षण
सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर नोएडा एयरपोर्ट की तैयारियों का जायजा लिया और एयरपोर्ट क्षेत्र का भी निरीक्षण किया।
वहीं, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू भी एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट के रनवे पर टर्मिनल बिल्डिंग के सामने बने हेलीपैड पर केंद्रीय नागरिक उद्यान मंत्री राम मोहनर नायडू और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में सेक्टर-50 स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे और फीता काटकर अस्पताल का विधिवत उद्घाटन किया। मेदांता अस्पताल में फीता काटने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पुजारियों ने मंत्रोच्चार पढ़कर पूजा पाठ कराई।
अस्पताल में बनी कैथलैब की निरीक्षण करने लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जा रहे हैं। उनके साथ अस्पताल के निदेशक डॉ. नरेश त्रेहन और जिलाधिकारी मेधा रूपम व अन्य पुलिस अधिकारी भी हैं।
