(AU)
आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रैली के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा ड्यूटी में 1500 सिपाही ,450 दरोगा, चार कंपनी पीएसी लगाई गई है। खेरिया एयरपोर्ट से लेकर कोठी मीना बाजार तक रूफटॉप ड्यूटी लगाई गई है। कोठी मीना बाजार के आस पास रहने वाले 500 परिवारों का पुलिस ने सत्यापन किया है। रैली स्थल के आस पास ड्रोन कैमरे से भी नजर रहेगी। वहीं नागरिकता कानून के विरोध की आशंका पर मिश्रित आबादी वाले इलाकों में बुधवार रात को ही पुलिस तैनात कर दी गई। बुधवार को एडीजी अजय आनंद, आईजी ए सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने पुलिस लाइन में ब्रीफिंग की। पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए गए। इसके बाद अधिकारियों ने रैली स्थल को चेक किया। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था देखी।
